Up tv24

Up tv24 Online News Channel

जय भीम! जय भारत! जय संविधान! जय लोकतंत्र!प्रिय सम्मानित साथियों,आप सभी को सादर जय भीम।बहुजन समाज के अधिकारों, सम्मान और ...
06/07/2026

जय भीम! जय भारत! जय संविधान! जय लोकतंत्र!
प्रिय सम्मानित साथियों,
आप सभी को सादर जय भीम।
बहुजन समाज के अधिकारों, सम्मान और संविधान की रक्षा के लिए देशभर में हजारों सामाजिक कार्यकर्ता, अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथी निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। वे अन्याय, अत्याचार, शोषण, भ्रष्टाचार और भेदभाव के विरुद्ध आवाज़ बुलंद कर रहे हैं।
किन्तु यह अत्यंत दुःख का विषय है कि अनेक संघर्षशील साथी एक-दूसरे के संपर्क में नहीं हैं। आपसी परिचय, मोबाइल नंबर और संगठनात्मक जानकारी के अभाव में समय पर सहयोग नहीं मिल पाता, जिससे कई आंदोलन कमजोर पड़ जाते हैं और पीड़ितों को न्याय दिलाने की लड़ाई प्रभावित होती है।
इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए डॉ. अंबेडकर संवैधानिक महासंघ द्वारा 14 अप्रैल 2027 (भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती) के अवसर पर पूरे देश के संघर्षशील साथियों की एक संपर्क एवं परिचय पत्रिका (डायरेक्टरी) प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया है।
इस पत्रिका में बहुजन समाज के सामाजिक कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समाज के अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, नगर निकाय प्रतिनिधि, विधायक, सांसद, अधिवक्ता, पत्रकार, शिक्षाविद तथा समाजहित में कार्यरत सभी साथियों का परिचय एवं संपर्क विवरण प्रकाशित किया जाएगा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर सभी एक-दूसरे के साथ खड़े होकर न्याय और संविधान की रक्षा के लिए संगठित रूप से कार्य कर सकें।
आपसे विनम्र अनुरोध है कि कृपया निम्न विवरण शीघ्र उपलब्ध कराएं—
नाम
मोबाइल नंबर
सामाजिक संगठन का नाम
पद
व्यवसाय/सेवा (सरकारी/अर्द्धसरकारी/अन्य)
पूरा पता
जिला एवं राज्य
संक्षिप्त परिचय (यदि चाहें)
अपना विवरण निम्न नंबर पर भेजें—
📞 79050 26393
संपर्क सूत्र:
राजेश कुमार सिद्धार्थ
राष्ट्रीय अध्यक्ष
डॉ. अंबेडकर संवैधानिक महासंघ
📞 94543 25236
📞 79050 26393
कार्यालय:
अब तक टीवी मीडिया हाउस,
सेमरा गौढ़ी (खदरी), सीतापुर रोड, लखनऊ – 226013
आइए, हम सब मिलकर एक-दूसरे का सहयोगी बनें, अपने संघर्षों को जोड़ें, बहुजन समाज की आवाज़ को मजबूत करें और संविधान, सामाजिक न्याय तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक सशक्त राष्ट्रीय नेटवर्क का निर्माण करें।
"संगठन ही शक्ति है, एकता ही सम्मान है और संघर्ष ही परिवर्तन का मार्ग है।"
जय भीम! जय भारत! जय संविधान!

23/06/2026

बहुजन स्वाभिमान, सम्मान एवं संवैधानिक अधिकार पदयात्रा
याचना नहीं, अब रण होगा — संघर्ष बड़ा भीषण होगा!
तथागत गौतम बुद्ध, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं बहुजन समाज में जन्मे महान महापुरुषों के सम्मान, स्वाभिमान तथा संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
पदयात्रा कार्यक्रम
30 जून 2026 (प्रातः 10:00 बजे) डॉ. अंबेडकर पार्क, बहादुरपुर, सिधौली से पदयात्रा का शुभारंभ। रात्रि विश्राम: डॉ. अंबेडकर पार्क, सहजनपुर (थाना अटरिया)
1 जुलाई 2026 (प्रातः 10:00 बजे) पदयात्रा पुनः प्रारंभ। रात्रि विश्राम: कुंवरपुर बाजार
2 जुलाई 2026 (प्रातः 10:00 बजे) पदयात्रा प्रारंभ। रात्रि विश्राम: डॉ. अंबेडकर पार्क, इटौंजा
3 जुलाई 2026 (प्रातः 10:00 बजे) पदयात्रा प्रारंभ। रात्रि विश्राम: डॉ. अंबेडकर पार्क एवं बुद्ध विहार, देवरी कला, बख्शी का तालाब
4 जुलाई 2026 (प्रातः 10:00 बजे) पदयात्रा प्रारंभ। रात्रि विश्राम: डॉ. अंबेडकर पार्क, खदरी (थाना मड़ियांव, लखनऊ)
5 जुलाई 2026 प्रातः पदयात्रा प्रारंभ होकर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के आवास, लखनऊ पहुंचेगी तथा मुख्यमंत्री महोदय को ज्ञापन सौंपकर जनसमस्याओं एवं बहुजन समाज की मांगों से अवगत कराया जाएगा।
सभी सम्मानित साथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं एवं बहुजन समाज के जागरूक नागरिकों से विनम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में 30 जून 2026 को प्रातः 10:00 बजे डॉ. अंबेडकर पार्क, बहादुरपुर, सिधौली पहुंचकर पदयात्रा को सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें तथा बहुजन समाज की आवाज को बुलंद करें।
संयोजक राजेश कुमार सिद्धार्थ
अध्यक्ष डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ
मोबाइल: 79050 26393 94543 23236

🚩 सिधौली चलो • सिधौली चलो 🚩विशाल एक दिवसीय धरना प्रदर्शन📅 दिनांक : 16 मई 2026🕙 समय : प्रातः 10:00 बजे📍 स्थान : डॉ. अंबेड...
05/05/2026

🚩 सिधौली चलो • सिधौली चलो 🚩

विशाल एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

📅 दिनांक : 16 मई 2026
🕙 समय : प्रातः 10:00 बजे
📍 स्थान : डॉ. अंबेडकर पार्क, बहादुरपुर, सिधौली, सीतापुर

जन समस्याओं को लेकर बड़ा आंदोलन

ज्ञापन उपजिलाधिकारी सिधौली के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा।

प्रमुख मांगें

🛡 डॉ. अंबेडकर पार्क की सुरक्षा हेतु चारदीवारी का निर्माण कराया जाए।
🏛 डॉ. अंबेडकर प्रतिमा की सुरक्षा के लिए छावनी का निर्माण कराया जाए।
✊ कंपोजिट शराब ठेका हटाओ।
🏫 कंपोजिट विद्यालय बनाओ।
⚡ स्मार्ट मीटर हटाओ।
💡 बिजली उपभोक्ताओं को शोषण से बचाओ।
🕊 बुद्ध कथाओं पर लगी रोक हटाओ।
🗽 बाबा साहेब अंबेडकर प्रतिमाओं पर रोक हटाओ।
⚖ सभी महापुरुषों के कार्यक्रमों में समान अधिकार लागू करो।

बहुजन समाज की हुंकार

✔ बुद्ध कथाओं पर रोक हटे।
✔ बाबा साहेब अंबेडकर प्रतिमाओं पर रोक हटे।
✔ बहुजन महापुरुषों के कार्यक्रमों पर परमिशन की बाध्यता खत्म हो।

तो 16 मई को भारी संख्या में पहुंचें

और अपनी आवाज बुलंद करें

जय भीम • जय भारत • जय संविधान • जय लोकतंत्र

आप सबका साथी

राजेश कुमार सिद्धार्थ
राष्ट्रीय अध्यक्ष
डॉ. अंबेडकर संवैधानिक महासंघ

प्रदेश उपाध्यक्ष, किसान कांग्रेस
152 विधानसभा सिधौली, सीतापुर

सौजन्य से

सोनम गौतम – अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ
अभय प्रताप सिंह त्यागी – राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ
वंशराज भारती – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
प्रदीप बौद्ध – राष्ट्रीय प्रचारक
अनुज कुमार गौतम – जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ
डॉ. राम अवतार – प्रदेश उपाध्यक्ष
नंदलाल गौतम – जिला संयोजक सीतापुर
आर. आजाद – प्रदेश उपाध्यक्ष
मोहम्मद अनवर बख्श – विधानसभा उपाध्यक्ष सिधौली
गजोधर प्रसाद – विधानसभा अध्यक्ष सिधौली
मोहम्मद गुफरान – जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ
लक्ष्मी गौतम – ब्लॉक अध्यक्ष सिधौली
राजेश गौतम – जिला उपाध्यक्ष सीतापुर
अशोक कुमार – जिला संयोजक सीतापुर
विनोद कुमार गौतम – जिला मीडिया प्रभारी
ज्ञानेंद्र कुमार गौतम – विधानसभा सिधौली मीडिया प्रभारी

आदि समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण

विशेष आमंत्रणजय भीम | जय भारत | जय संविधानभेज रहा हूँ मैं यह निमंत्रण, आपको सादर बुलाने के लिए।बाबा साहेब के सच्चे सपूत ...
22/04/2026

विशेष आमंत्रण
जय भीम | जय भारत | जय संविधान
भेज रहा हूँ मैं यह निमंत्रण, आपको सादर बुलाने के लिए।
बाबा साहेब के सच्चे सपूत हो — आप भूल न जाना।
📅 दिनांक: 29 अप्रैल 2026 (बुधवार)
⏰ समय: प्रातः 10:00 बजे
📍 स्थान: ग्राम पंचपीर, मास्टर पार्क (जनपद सीतापुर)
आप सभी से विनम्र आग्रह है कि अपने परिवार सहित पहुँचकर
डॉ. आंबेडकर संविधान सम्मान यात्रा में भाग लें।
🌟 विशेष आयोजन (शाम 6:00 बजे):
25,000 मोमबत्तियाँ जलाकर बहुजन समाज में जन्मे महान महापुरुषों को नमन किया जाएगा।
यह ऐतिहासिक कार्यक्रम 152 विधानसभा, जनपद सीतापुर में पहली बार आयोजित किया जा रहा है।
आइए, हम सब मिलकर इतिहास रचें।
आप सभी से निवेदन है कि कम से कम पाँच-पाँच मोमबत्तियाँ जलाकर
इन महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करें—
डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर, भगवान बुद्ध, पेरियार साहब, ललई सिंह यादव, मुलायम सिंह यादव, शेख फातिमा, ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले, संत गाडगे, वीर एकलव्य, ऊदा देवी पासी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, मान्यवर कांशीराम, संत शिरोमणि रविदास, ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, शहीद अब्दुल हमीद एवं अन्य बहुजन महापुरुष।
संयोजक:
राजेश कुमार सिद्धार्थ
राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ
एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, किसान कांग्रेस
152 विधानसभा, सिधौली (जनपद सीतापुर)
स्वागतकर्ता:
लक्ष्मी सिद्धार्थ
वार्ड नंबर 51, ब्लॉक कसमंडा
जनपद सीतापुर
📞 79050 26393, 9454325236
आइए, एकजुट होकर अपने महापुरुषों का सम्मान करें और नया इतिहास लिखें।

Address

Semra Gaudhi Sitapur Road
Lucknow
226020

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Up tv24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share