11/08/2026
ललितपुर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी वार्ड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी गिरफ्तार किए गए एक शराबी युवक को महज कुछ सेकेंड में कई थप्पड़ मारता नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि युवक मेडिकल कॉलेज में हंगामा कर रहा था, जिसके बाद पुलिस उसे पकड़कर इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंची। इसी दौरान पुलिसकर्मी द्वारा युवक के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सामने आया है।
#ललितपुर #मेडिकलकॉलेज #वायरलवीडियो #पुलिस #पुलिसकर्मी