Lava pathak

Lava pathak हिंदू संस्कारों और संस्कृति का विरोध कर कोई भी दल भारत के जनमत में पैठ नहीं बना सकता है। सयोंजक सोशल मीडिया
आईटी विभाग भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश

23/05/2026

जिम्मेदार लापरवाह, सरकारी मशीनरी का अजब खेल

Brajesh Pathak
आगरा ब्रेकिंग

एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी का वीडियो वायरल

6 महीने के मासूम का प्लास्टर महिला ने खुद सर्जिकल चाकू से काटकर हटाया

महिला का दावा — डॉक्टर ने खुद ही प्लास्टर हटाने को कहा था

वीडियो के बाद अस्पताल की व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा पर उठे सवाल

23/05/2026

पहले मै #राजकुमार_भाटी के बयानों को झूठ और मक्कारी से भरा हुआ समझता था
फिर मुझे #समाजवादी_पार्टी से जुड़े यादव भाइयों ने समझाया की भाटी जी पढ़े लिखें और अत्यंत अनुभवी व्यक्ति है वो हल्की बात नही करते है,
जो भी कहते है सत्य कहते है और अनुभव के आधार पे कहते है...
इनका एक वीडिओ और वायरल हो रहा है...?

परमात्मा ने मनुष्य के सारे शत्रु और सारे मित्र तत्व रूप में उसके अंदर ही स्थापित कर दिया है।मित्र तत्व जो होते हैं वह आप...
23/05/2026

परमात्मा ने मनुष्य के सारे शत्रु और सारे मित्र तत्व रूप में उसके अंदर ही स्थापित कर दिया है।
मित्र तत्व जो होते हैं वह आपको सदा सत मार्ग की ओर जाने की प्रेरणा देते हैं और जो शत्रु तत्व है वह हमेशा असत मार्ग की ओर जाने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।

मनुष्य यदि मनन करें तो अंतर मन से उठने वाली प्रेरणा के भाव को समझ सकता है यह मुझे किस मार्ग पर जाने की प्रेरणा मिल रही है,, यह मित्रवत है या शत्रुवत है ????
और अपना भला वह स्वयं जानता है कि किस मार्ग पर जाने से मुझे हानि होगी या लाभ होगा ????

अध्यात्म कहता है आपको अपने अंदर छुपे हुए शत्रुओं से अधिक सावधान रहना है। बाहर के दुश्मन तो दिखाई भी देते हैं और समझ में भी आ जाते हैं, परंतु अपने अंदर के शत्रु कभी दिखाई नहीं पड़ते और ना ही इतनी आसानी से समझ में आते हैं,, इसलिए हर मनुष्य को चाहिए कि वह अपने अंदर के शत्रुओं से ज्यादा सावधान रहे।
जीव को ईश्वर से मिलने के लिए जितनी चाहिए,, सारी सामग्री मनुष्य के अंदर ही परमात्मा ने स्थापित कर दिया है और जीव को ईश्वर तक न पहुंचने देने के लिए ईश्वर की माया ने पूरी व्यवस्था किया है। ईश्वर स्वयं कुछ भी नहीं करते हैं उनकी बनाई हुई व्यवस्था संपूर्ण ब्रह्मांड में हर जीव में अपना कार्य निरंतर करती रहती है। यह ऐसा रहस्य है जिन्होंने समझा उन्हें बच्चों के खेल के समान ही लगता है और जिन्होंने नहीं समझा उनके लिए स्वर्ग तक सीढ़ी बनाने जितना कठिन कार्य लगता है,,इसलिए ईश्वर को समझ पाना संसार का सबसे कठिन कार्य माना जाता है और जिन्होंने समझ लिया उनके लिए संसार में इससे आसान कोई कार्य हो ही नहीं सकता!!

भगवान श्री विष्णु जी की आराधना के पर्व अपरा एकादशी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।श्री हरि विष्णु जी की कृपा स...
13/05/2026

भगवान श्री विष्णु जी की आराधना के पर्व अपरा एकादशी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

श्री हरि विष्णु जी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।

एक बार राधा कहो, सौ बार कृष्ण हो जाए। राधा राधा सुमिरन कर, भव सागर तर जाए🌹🌹🙏राधे कृष्ण 🙏🌹🌹
12/05/2026

एक बार राधा कहो, सौ बार कृष्ण हो जाए। राधा राधा सुमिरन कर, भव सागर तर जाए
🌹🌹🙏राधे कृष्ण 🙏🌹🌹

श्री गुरु चरण सरोज रज, निज मन मुकुरु सुधारि।बरनऊं रघुवर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि।ज्येष्ठ माह के द्वितीय बड़े मंगलवार क...
12/05/2026

श्री गुरु चरण सरोज रज, निज मन मुकुरु सुधारि।
बरनऊं रघुवर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि।

ज्येष्ठ माह के द्वितीय बड़े मंगलवार की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।


राधे राधे🦚❤️🙏
27/04/2026

राधे राधे🦚❤️🙏

शाम में बनकर आ गई है चिड़ियों के लिए आश्रयस्थल।हमारे जीवन में हर जीव के प्रति दयालुता होनी चाहिए। बेजुबान के प्रति तो वि...
27/04/2026

शाम में बनकर आ गई है चिड़ियों के लिए आश्रयस्थल।

हमारे जीवन में हर जीव के प्रति दयालुता होनी चाहिए। बेजुबान के प्रति तो विशेष। लोग एक दूसरे के प्रति स्वार्थी हो रहे है लेकिन कुछ लोग अब दयालु होते जा रहे हैं।

आप लोग तो टिन से बनी वस्तु देख रहे हैं, उसके बनाने की कोई मेहनताना नही लिए कारीगर ने। कारीगर को घर मे रखी पुरानी एक टिन देने पर जब उसने जाना कि बेजुबान पक्षियों के लिए आश्रयस्थली बनेगी, तो उसने बनाने की मेहनताना लेने से साफ इनकार कर दिया।

यही नहीं उसने बोला कि "दो तीन टिन और लिए, और बना देंगे, बिल्कुल मुफ्त। जब आप हर रोज इसे अपने बगीचे में टांग कर दाना और पानी डाल सकते हैं तो हम मुफ्त में क्यूँ न बनाएं। थोड़ी पुण्य मुझे भी मिल जाये।"

सोचिये, एक अनपढ़ कारीगर में भी दयालुता पैदा हो रही है। आप जब अच्छे कार्य करने को प्रयास शुरू करेंगे तो आपके साथ कुछ लोग जरूर आकर आपका हाथ बटाने को तैयार मिलेंगे। विश्वास रखिये। निराश मत हो। मानवता आज भी जिंदा है। कुछ लोग में ही सही, जिंदा है। तभी तो एक कहावत भी है;

सौ में अस्सी बेईमान,
फिर भी मेरा देश महान

श्रीहरि भगवान विष्णु जी के मोहिनी स्वरूप के प्राकट्य के परम पावन व्रतोत्सव मोहिनी एकादशी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं श...
27/04/2026

श्रीहरि भगवान विष्णु जी के मोहिनी स्वरूप के प्राकट्य के परम पावन व्रतोत्सव मोहिनी एकादशी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
भगवान श्रीहरि आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का संचार करें।

जो सवाल नहीं उठाते वह पाखंडी हैं,जो सवाल नहीं करते वो मूर्ख हैं,लेकिन जहन में ही सवाल नहीं उठता वो गुलाम हैं।
20/04/2026

जो सवाल नहीं उठाते वह पाखंडी हैं,
जो सवाल नहीं करते वो मूर्ख हैं,
लेकिन जहन में ही सवाल नहीं उठता वो गुलाम हैं।

Address

Indira Nagar
Lucknow
226016

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lava pathak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Lava pathak:

Share