24/08/2026
*📢 महत्वपूर्ण सूचना – आयुष्मान कार्ड बनवाने में डेटा मिसमैच की समस्या का समाधान*
यदि आप आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) में पात्र है, लेकिन आधार कार्ड और योजना के स्रोत डेटा (Source Data) में जानकारी अलग होने के कारण आपका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है, तो अब इस समस्या के समाधान के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।
किन विवरणों में सुधार/परिवर्तन के लिए आवेदन किया जा सकता है?
पिता का नाम
आयु
लिंग
पता
*क्या करना होगा?*
डेटा मिसमैच की समस्या का सामना कर रहे पात्र लाभार्थी को अपने निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अथवा CMO कार्यालय में जाना होगा।
लाभार्थी को अपने साथ वह आधिकारिक दस्तावेज ले जाना होगा, जिससे सही जानकारी प्रमाणित होती हो, जैसे:
आधार कार्ड
राशन कार्ड
जन्म प्रमाण पत्र
अन्य संबंधित सरकारी दस्तावेज
संबंधित अधिकारी द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने के बाद BDM (Beneficiary Database Management Portal) पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन दर्ज किया जाएगा, जिसके माध्यम से लाभार्थी के विवरण में आवश्यक संशोधन हेतु प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
*पात्र लाभार्थियों के लिए अपील*
यदि आप AB-PMJAY के पात्र लाभार्थी हैं और आधार एवं योजना के स्रोत डेटा में विवरण अलग होने के कारण आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है, तो परेशान न हों।
👉 अपने निकटतम CHC या CMO कार्यालय में जाएँ और सही विवरण प्रमाणित करने वाले आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाएँ।
आपका सही डेटा अपडेट कराने की प्रक्रिया संबंधित अधिकारी द्वारा BDM पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।
*आयुष्मान कार्ड बनवाएँ – योजना का लाभ पाएँ।*