Satta Ki Chamak

Satta Ki Chamak news

लखनऊ              भारत गैस के वर्कर  घरेलू सिलेंडर ज्यादातर कर रहे ब्लैक  होटल वालो को आपूर्ति कर रहे हैंअशोक गैस  कपूरथ...
27/03/2026

लखनऊ
भारत गैस के वर्कर घरेलू सिलेंडर ज्यादातर कर रहे ब्लैक
होटल वालो को आपूर्ति कर रहे हैं
अशोक गैस कपूरथला के वर्कर ठाकुरगंज से लेकर दुबग्गा तक ज्यादातर होटलो पर भारत गैस के सिलेंडर लगे हुए है , अधिकारी अपनी आंख बंद किए है उपभोक्ताओ को बुकिंग के बावजूद नहीं मिल रहा सिलेंडर,ऑफिस से लेकर कर्मचारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं, जबकी बुकिंग को 1 सप्ताह हो गया है,कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है

प्रयागराज / फोटोग्राफर्स वेलफेयर एसोसिएशन संपूर्ण भारत प्रयागराज  इकाई  द्वारा सिन ईमैटिक कार्यशाला का आयोजन संपन्न आज द...
20/01/2026

प्रयागराज /
फोटोग्राफर्स वेलफेयर एसोसिएशन संपूर्ण भारत प्रयागराज इकाई द्वारा सिन ईमैटिक कार्यशाला का आयोजन संपन्न
आज दिनांक 20 जनवरी 2026 को फोटोग्राफर्स वेलफेयर एसोसिएशन संपूर्ण भारत की प्रयागराज इकाई के नेतृत्व में कैनन कंपनी द्वारा सनैमैटिक/ प्री-वेडिंग वर्कशॉप का आयोजन संपन्न हुआ जिस पर प्रबंधक/ राष्ट्रीय महासचिव राजू त्रिपाठी व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा की सहमति से राष्ट्रीय कार्य वाहक अध्यक्ष उत्तम कुमार ने अपनी प्रयागराज टीम के जिलाध्यक्ष कृष्णा शर्मा व हंडिया प्रभारी विमल यादव के नेतृत्व में canon कंपनी द्वारा PWA के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन कराया जिस मुझे सभी फोटोग्राफर भाइयों को नई तकनीकियो के बारे में कंपनी के tएक्सपर्ट के के मध्यम से बेस्ट जानकारी उपलब्ध कराई गई नाश्ते और दोपहर के भोजन के साथ कार्यशाला का समापन सफल हुआ कैनन कंपनी द्वारा संस्था को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया

गौ पुत्र धर्म दास महाराज लखनऊ कार्यालय पहुंचे और सभी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया लखनऊ।आपको बता दें कि ब्रजवासी गौ र...
02/01/2026

गौ पुत्र धर्म दास महाराज लखनऊ कार्यालय पहुंचे और सभी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया

लखनऊ।आपको बता दें कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन सम्पूर्ण भारत देश में निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माताओ की सेवा और रक्षा करने में लगा हुआ है आज दिनांक 31 दिसम्बर सुबह ग्यारह बजे ब्रजवासी धाम बीरई, सैया जिला आगरा से लखनऊ कार्यालय के प्रस्थान और शाम सात बजे लखनऊ पहुंचे और कान्हा उपवन सिकरोरी काकोरी लखनऊ में प्रसिद्ध श्री हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर पर पहुंचे और सभी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसमें ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री गौ पुत्र राम देव मिश्रा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष गौ पुत्र प्रवीण कुमार त्रिवेदी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ गौ पुत्र ओमप्रकाश विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष गौ पुत्र विश्वनाथ मौर्य, प्रदेश सचिव गौ पुत्र राजू यादव, गौ पुत्र राम चंद्र प्रजापति, गौ पुत्र राधेश्याम, गौ पुत्री पुष्पा विश्वकर्मा, गौ पुत्री राजेश्वरी देवी विश्वकर्मा और अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे

वाटिकाओं में पौधरोपण, हर पार्क में करेगें वृक्षारोपणलखनऊ 21 अगस्त। जनहित कल्याण समिति, विराज खंड - 5 गोमती नगर, लखनऊ द्व...
17/11/2025

वाटिकाओं में पौधरोपण, हर पार्क में करेगें वृक्षारोपण
लखनऊ 21 अगस्त। जनहित कल्याण समिति, विराज खंड - 5 गोमती नगर, लखनऊ द्वारा कॉलोनी के पार्कों में वृक्षारोपण का अभियान चलाया गया। कॉलोनी के हनुमान वाटिका, राम वाटिका एवं उत्सव वाटिका पार्कों में कॉलोनीवासियों द्वारा व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का कार्य किया गया।समिति ने निर्णय लिया है कि शहर के हर पार्क में पर्याप्त जगह होने पर समिति 11-11 ऐसे पौधे रोपित करेगी जो ऑकसीजन और औषधियॉ गुणकारी होगे।
समिति के अध्यक्ष एम पी सिंह, महामंत्री रंजीत सिंह, राजेश सक्सेना, श्रीप्रकाश गुप्ता (अध्यक्ष सेतु निगम डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन) तथा महिला प्रकोष्ठ से श्रीमती कनक गुप्ता ने इस अभियान का नेतृत्व किया।इस अवसर पर आर एस एस के सह नगर संघ चालक श्री रुद्र नारायण द्वारा पर्यावरण, धर्म एवं सांस्कृति को सजोंकर रखने एवं एकता अखंडता को बनाए रखने पर कॉलोनी वासियों को संबोधित किया गया।

"उत्साह, अनुशासन और एकता की मिसाल : यूनिटी कॉलेज का भव्य खेल दिवस समारोह "दिनांक 1 नवम्बर 2025 को लखनऊ स्थित यूनिटी कॉले...
17/11/2025

"उत्साह, अनुशासन और एकता की मिसाल : यूनिटी कॉलेज का भव्य खेल दिवस समारोह "

दिनांक 1 नवम्बर 2025 को लखनऊ स्थित यूनिटी कॉलेज का वार्षिक खेल दिवस अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। पूरे परिसर में जोश, उमंग और खेल भावना की लहर दौड़ गई। विद्यार्थी, शिक्षक तथा अतिथिगण अत्यंत उत्साह के साथ एकत्र हुए, जहाँ प्रतिभा, संगठन शक्ति और और अनुशासन का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति माननीय सैयद कमर हसन रिज़वी ने मुख्य अतिथि के रूप में की। उनके स्वागत में कॉलेज सचिव श्री नजमुल हसन रिज़वी, संयुक्त सचिव डा॰ एम. तल्हा, प्राचार्य श्री दीपक मर्विन मैथ्यूज़, उप-प्राचार्य श्री सचिन्द्र भारती तथा प्रबंध समिति के अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुचारू रूप से सुश्री सारा अब्बास, सुश्री फातिमा नसीम और सुश्री रूपम गुप्ता ने किया, जिन्होंने अपने उत्साहपूर्ण और प्रभावशाली संयोजन से कार्यक्रम को जीवन्तता से भर दिया ।
अपने स्वागत भाषण में प्राचार्य श्री मैथ्यूज़ ने कहा कि यूनिटी कॉलेज का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास को भी प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वधर्म प्रार्थना से हुआ, जिसने पूरे वातावरण में शांति और एकता का संदेश फैलाया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने कबूतर और रंग-बिरंगे गुब्बारों को उड़ाकर खेल दिवस का औपचारिक उद्घाटन किया।
समारोह का बहुत ही रोचक क्षण था मशाल दौड़ जो धैर्य, साहस और दृढ़ निश्चय का प्रतीक था। इसे नेतृत्व प्रदान किया कॉलेज कप्तान अली जाफर काज़मी, कप्तान हदीस फातिमा, उप-कप्तान अरहम हैदर रिज़वी और खिज़रान ने। इनके साथ विद्यालय के प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी भी सम्मिलित हुए, जिन्होंने मैदान में उत्साह का वातावरण बना दिया।
इसके बाद एन.सी.सी. बटालियन और चारों हाउस की छात्र एवं छात्राओं की टुकड़ियों ने अनुशासन और तालमेल से भरपूर मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिसकी संगति में कॉलेज बैंड ने देशभक्ति और जोश से भर देने वाले स्वर बजाए।
छात्रों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न आकर्षक ड्रिल्स ने दर्शकों का मन मोह लिया। अपर नर्सरी और प्राथमिक वर्ग के नन्हे-मुन्नों ने फुटबॉल थीम पर मनमोहक ड्रिल प्रस्तुत की, जिसने सभी का मन मोह लिया।
कक्षा 6 से 8 की बालिकाओं ने “अंधकार से प्रकाश की ओर — अज्ञानता से ज्ञान की ओर” विषय पर रंग-बिरंगी ड्रिल प्रस्तुत की, जो शिक्षा की शक्ति और आशा का प्रतीक थी।
छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत योग ड्रिल ने सबका ध्यान खींचा। इस प्रस्तुति में सूर्य नमस्कार, प्रज्ञा योग और जीवन की सात सृष्टियों — जल, वायु, अग्नि, पृथ्वी, मन, आत्मा और आकाश — का सुंदर संयोजन दिखाया गया, जो मानव और प्रकृति के सामंजस्य का प्रतीक था।
इसके पश्चात इंटर-हाउस एथलेटिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया, वहीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रदान किए गए।
कक्षाओं 11 - 12 की बालिकाओं के बीच हुई रस्साकशी प्रतियोगिता ने पूरे मैदान को उत्साह और जयघोष से भर दिया। कार्यक्रम का सबसे रोमांचक चरण था जिम्नास्टिक और मानव पिरामिड प्रदर्शन, जिसमें कक्षा 9 - 11 के बालकों ने साहस, संतुलन और सामंजस्य का अद्भुत परिचय दिया।
कार्यक्रम के समापन समारोह में कक्षा 6 - 12 तक के विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी पोशाकों में मास पी.टी. प्रस्तुत की, जिसने पूरे मैदान को एकता, अनुशासन और उत्साह के रंगों से भर दिया।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर सचिव श्री नजमुल हसन रिज़वी ने मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सैयद कमर हसन रिज़वी का हृदय से धन्यवाद तथा आभार प्रकट किया तथा विद्यार्थियों, शिक्षकों और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता और खेल भावना बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ — जिसने सभी को गर्व, एकता और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। वास्तव में यह दिन अनुशासन, सौहार्द और युवा शक्ति की अदम्य भावना का प्रतीक बन गया।

122 में से 107 सीटें जीत लींबिहार में जब चुनावी माहौल चरम पर है, इसी बीच बीजेपी को दादरा नगर हवेली, दमन और दीव (डीएनएचडी...
09/11/2025

122 में से 107 सीटें जीत लीं
बिहार में जब चुनावी माहौल चरम पर है, इसी बीच बीजेपी को दादरा नगर हवेली, दमन और दीव (डीएनएचडीडी) क्षेत्र से बड़ी खुशखबरी मिली है। यहां 5 नवंबर को हुए स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कुल 122 में से 107 सीटें जीत लीं। इस ऐतिहासिक जीत के साथ बीजेपी ने सभी नगर परिषदों, जिला पंचायतों और ग्राम पंचायतों पर बहुमत हासिल कर लिया है। इतना ही नहीं, पार्टी ने 75 प्रतिशत से ज्यादा सीटें पहले ही निर्विरोध जीत कर अपनी बढ़त पक्की कर ली थी।

18/10/2025
बाँदा 19/8/2025 विश्व फोटोग्राफी दिवस पर वृद्धा आश्रम पर हुआ फल वितरण           दिनांक 19.08.2025 विश्व फोटोग्राफी दिवस ...
19/08/2025

बाँदा 19/8/2025
विश्व फोटोग्राफी दिवस पर वृद्धा आश्रम पर हुआ फल वितरण
दिनांक 19.08.2025 विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटोग्राफर्स वेलफेयर एसोसिएशन रजि संपूर्ण भारत के द्वारा बाँदा नरैनी रोड स्थित वृद्धाआश्रम में फल वितरण किया गया । यहां पर सभी 84 वृद्धजनों को फल , बिस्कुट वितरण किए गए । उनके स्वास्थ्य और निरोगी होने की ईश्वर से कामना की।
बुजुर्ग माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त किया इस मौके वर्द्धाश्रम प्रबंधक श्री श्याम त्रिवेदी जी, फोटोग्राफर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रबंधक एवं राष्ट्रीय महासचिव राजू त्रिपाठी , दिनेश कुमार धुरिया फोटोग्राफर, अनुराग विक्रम सिंह फोटो जर्नलिस्ट उपस्थित रहे।
इसी कार्यक्रम की दूसरी कड़ी में आज विश्व फोटोग्राफी दिवस पर कई राज्यों से फोटोग्राफर भाइयों ने सदस्य ग्रहण की PWA परिवार ने सभी फोटोग्राफर भाइयों को परिवार का नया सदस्य बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

13/8/2025सीतापुर : मिश्रिख-नैमिषारण्य नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में यहां भाजपा को सफलता मिली है। य...
13/08/2025

13/8/2025
सीतापुर : मिश्रिख-नैमिषारण्य नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में यहां भाजपा को सफलता मिली है। यहां से भाजपा प्रत्याशी सीमा भार्गव ने 2947 मतों से सपा प्रत्याशी राम देवी को शिकस्त दी है।

मिश्रिख-नैमिषारण्य में भाजपा की सीमा को 6512 और रामदेवी को 3365 मत मिले। इसके अलावा निर्दलीय आकांक्षा वर्मा को 56, रामकली को 19, सुमन देवी को 447 मत मिले, जबकि छह मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

जिलाधिकारी जे रीभा ने राखी बांधकर प्रधान संघ जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह गौतम को दिया सहयोग का भरोसा  - गलौली गांव वाले ब...
13/08/2025

जिलाधिकारी जे रीभा ने राखी बांधकर प्रधान संघ जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह गौतम को दिया सहयोग का भरोसा
- गलौली गांव वाले बोले प्रधान सभी तरह के कर रहे हैं विकास कार्य
राजू त्रिपाठी (ब्यूरो चीफ)
बांदा
बांदा।जिलाधिकारी श्रीमती जे रीभा ने आज एक मुलाकात में प्रधान संघ जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह गौतम को राखी बांधी और शुभकामनाएं दीं। ए डी एम एफ/आर कुमार धर्मेन्द्र से भी मिलकर गौतम ने उन्हें रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि डी एम जे रीभा और ए डी एम कुमार धर्मेंद्र से हुई इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात से गदगद हुए प्रधान संघ जिलाध्यक्ष ने दोनों अधिकारियों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए बताया कि जिलाधिकारी और ए डी एम ने उनके द्वारा अपनी ग्राम पंचायत गलौली में कराए गए अभूतपूर्व विकास कार्यों तथा प्रधान संघ जिलाध्यक्ष के रूप में प्रधानों व ग्राम पंचायतों के हित में किए गए रचनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए हर समय उन्हें सहयोग करने के लिए आश्वस्त किया।
गौरतलब है कि प्रधान संघ जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह गौतम जसपुरा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत गलौली के लोकप्रिय प्रधान हैं। अवधेश मिश्रा,राजन अवस्थी, रमेश सिंह, स्वयंवर सिंह, छोटेलाल श्रीवास, ननकऊ श्रीवास, कल्लू वर्मा,‌ धर्मेन्द्र वर्मा, रामकृष्ण निषाद, रामबाबू निषाद आदि ग्रामीणों व क्षेत्र के तमाम प्रमुख लोगों सहित ग्राम प्रधानों ने बृजेन्द्र सिंह गौतम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा है कि वह एक सफल ग्राम प्रधान की मिसाल है!

Address

Campwell Road Balaganj Lko
Lucknow
226003

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Satta Ki Chamak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Satta Ki Chamak:

Share