The News Corner

The News Corner It's a Monthly Hindi News Magazine

03/09/2026

बरसात के मौसम में ऐसा जोखिम कत्तई न उठाएं ।जानलेवा साबित हो सकता है।छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दादर नाले के ऊपर से बह रहे पानी में एक व्यक्ति स्कॉर्पियो ले कर घुस गया। उसके बाद जो हुआ वो देख के दिल कांप गया । गाड़ी तेज धार में बहने लगी और गहरे पानी में जा फंसी. गनीमत रही कि कार में सवार लोगों ने किसी तरह खुद को बाहर निकाला तो उनकी जान बच पाई.

03/09/2026

ईरान ने खोमेन के पास बीती रात अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराया । MQ-9 रीपर ड्रोन का मलबा भी बरामद हुआ है।ईरानी समाचार एजेंसी फार्स न्यूज़ के हवाले से दावा किया गया है कि खोमेन के पास बीती रात अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन गिराया गया।एजेंसी ने अपने दावे के समर्थन में वीडियो फुटेज भी जारी किए हैं जिस में मलबा और वहां मौजूद लोगों को ईरानी झंडे लहराते हुए देखा जा सकता है।

02/09/2026

पूर्व MLC सिराज मेहंदी साहब की यौमे पैदाइश के मौके पर मुशायरा व कवि सम्मेलन लखनऊ यूनिवर्सटी में ।

02/09/2026

नेपाल में आई भयानक जल प्रलय के बाद अजीबो गरीब मछलियां व जीव जंतु पानी मे बह कर बिहार पहुंच रहे हैं । बिहार सरकार ने नागरिकों से अनुरोध किया है के वे इस तरह की मछलियो को पकड़ने बेचने और खाने से परहेज़ करें।ये कदम इसलिए उठाया गया के हाल ही में खबर आई थी के बिहार के एक गांव में मछली खाने से कुछ लोग बीमार पड़ गए थे।

02/09/2026

लखनऊ में यूनिवर्सटी रोड पर सड़क धंस गयी। 10 फिट गहरा बड़ा गड्ढा हो गया।उस गड्ढे में एक मोटरसाइकिल सवार गिर के घायल हो गया। ये गड्ढा पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा नेता दिनेश शर्मा के घर के ठीक सामने हुआ है।

02/09/2026

ईरान के सिरिक में एक शादी समारोह को अमेरिकी फौजों ने निशाना बनाया।जिस में भारी संख्या में बच्चे ,जवान, बुजुर्ग, महिलाएं घायल हुई हैं। घायलो को इलाज के लिये अस्पतालों में लाया गया।

01/09/2026

अमेरिका और ईरान की जंग एक बार फिर खतरनाक रुख अख्तयार करती नज़र आ रही है । कई महीनों के सीज फायर के बाद अमेरिका की ओर से ईरान पर भीषण हमले इतवार को शुरू किये गए । ये हमले होर्मुज के आसपास ज़्यादा हुए । अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने मंगलवार दोपहर ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के ठिकानों पर हवाई हमले का दावा किया। ये हमले क्वेश्म द्वीप, बंदर अब्बास, चाबहार और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास हुए। अमेरिका का कहना है कि IRGC ने जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों और अमेरिकी सैनिकों पर हमले की कोशिश की थी। ईरान की IRGC ने जवाबी कार्रवाई में जॉर्डन में अमेरिकी फौजी ठिकानों को अपना निशाना बनाया । ईरान की तरफ से आज रात मिडिल ईस्ट के कुछ अमेरिकी फौजी ठिकानों पर मिज़ाइलें दागी गयीं । इन नए हमलों के बाद एक बार फिर तेल की कीमतें बढ़ने का अंदेशा है।

01/09/2026

आगरा में UGC के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को इंस्पेक्टर ने जी भर के लठिया दिया ।इस दौरान ACP उन्हें रोकने की बहुत कोशिश करते रहे मगर वे नही माने।

01/09/2026

लखनऊ।लगता है अब की बारिश ने तय कर लिया है के वो गंगा एक्सप्रेसवे में दफ़न भ्रष्टाचार की परतें उधेड़ के रख देगी।आज उन्नाव में गंगा एक्सप्रेस वे पर करीब 7 फीट गहरा गड्ढा हो गया । गंगा एक्सप्रेस वे 36 हजार करोड़ रुपए की लागत से बना है, जिसमें अदानी की हिस्सेदारी 80% है। 29 अप्रैल को PM नरेंद्र मोदी ने इसका लोकार्पण किया था।तब से दर्जन भर बार सड़क धँस चुकी है। इस एक्सप्रेस वे पर कभी पानी भर जाता है, कभी सड़क में दरार आ जाती है। सरकार के लिये नई मुसीबत विपक्ष के लिये मुद्दा बारिश ने दिया है।

31/08/2026

यूपी के कौशांबी जनपद में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है । विस्फोट इतना भीषण था के लगभग दो कोलोमीटर तक धरती हिल गयी। फैक्ट्री के परखच्चे उड़ गए । अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां 20 लोग काम कर रहे थे जिन में से 5 की मौत हो गयी ।ये हादसा जनपद के पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मनौरी गांव में सोमवार दोपहर हुआ । खेतों के बीच बने एक मकान में फैक्ट्री चल रही थी । धमाके के बाद आसपास के भी मकान ज़मीदोज़ हो गये। राहत व बचाव कार्य चल रहा है । हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।घायलों को प्रयागराज के विभिन अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Address

303-IMT Golden Habitat Building, Madan Mohan Malviya Marg, Hazratganj
Lucknow
226001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The News Corner posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share