03/04/2023
पंचांग
02 - Apr - 2023
तिथि द्वादशी पूर्ण रात्रि
नक्षत्र मघा पूर्ण रात्रि
पक्ष शुक्ल
योग शूल +03:20 AM
वार रविवार
सूर्योदय 05:49 AM
चन्द्रोदय 02:56 PM
सूर्यास्त 06:14 PM
चन्द्रास्त +04:15 AM
ऋतु वसंत
विक्रम सम्वत 2080
मास अमांत चैत्र मास पूर्णिमांत चैत्र
शुभ समय 11:37:06 - 12:26:49
अशुभ समय 04:35 PM - 05:25 PM
राहु काल 04:41 PM - 06:14 PM
दिशा शूल पश्चिम
🌹🌹🌹 good morning 👻☕
राशिफल 02-04-2023
मेष
02-04-2023
बौद्धिक प्रयासों से काम को सफलता से करेंगे। आपका साथी कुछ मुद्दों को विकसित कर सकता है, जो माइग्रेशन का कारण हो सकता है। व्यर्थ के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। करियर में अभी आपको और पसीने बहाने होंगे। निश्चित रूप से काम आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण है, लेकिन आज आप सबसे पहले अपने निजी और घरेलू मामलों पर ध्यान दें। आय के नए साधन आप तलाश सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
---------------------------------------
वृष
02-04-2023
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा। आपके कामों में सफलता तो मिलेगी लेकिन विलंब से, जिससे आपको कभी खुशी कभी गम जैसी स्थिति महसूस होगी। परिवार के छोटों से संबंध मजबूत होंगे। उनके साथ समय बिताना आपको अच्छा लगेगा। आज किसी पुराने मित्र से भी बातचीत होगी जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में तनाव में कमी आएगी और शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : पीला
---------------------------------------
मिथुन
02-04-2023
आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको खुद पर ध्यान रखने की जरूरत है। आज आप कोई चीज घर में ही रखकर भूल सकते हैं। गुस्से पर काबू रखें, वरना घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। बच्चों को आज थोड़ी डांट पड़ेगी, अच्छा होगा पढ़ाई में मन लगायें। महिलाएं आज किचन की साफ सफाई करेंगी। बिजनेस पार्टनर से संबंधों को लेकर आपके मन में कई सवाल पैदा होंगे, अच्छा रहेगा मामले को बात करके समझ लें। अपने ईष्ट देव को प्रणाम करें, जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग
---------------------------------------
कर्क
02-04-2023
आज समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। निवेश के साथ अधिक सतर्क और सावधान रहें, क्योंकि दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है। शनि देव की कृपा आप पर निरंतर बनी रहेगी, जिससे आपको महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। क्रोध व आवेश में लिए गए फैसले हमेशा निराशाजनक परिणाम लेकर आते हैं। किसी व्यक्ति के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। दूर का समाचार मिल सकता है।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : स्लेटी
---------------------------------------
सिंह
02-04-2023
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपकी सेहत कमजोर रहेगी। आपको सर्दी जुकाम हो सकता है, इसलिए खास तौर पर अपना ध्यान रखें क्योंकि इससे आपके काम भी विलंब से पूरे होंगे और मानसिक तनाव भी बढ़ेगा। आपके विरोधी प्रबल होंगे। मानसिक शांति की कमी होगी लेकिन आपकी इनकम थोड़ी ठीक रहेगी, जिससे आप थोड़ी राहत महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी खुशनुमा समय रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
---------------------------------------
कन्या
02-04-2023
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। बिजनेस में कोई नया निवेश करने का विचार बनायेंगे, लेकिन परिस्थितियां अभी अनुकूल नहीं है। आप अपनी रूटीन लाइफ में थोड़ा बदलाव करेंगे। जहां जरूरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे। इससे आपको काफी फायदा भी होगा। आज किसी पुराने दोस्त का फोन आएगा, जिससे आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। जीवनसाथी से रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। छात्रों का पढ़ाई में आज पूरा मन लगेगा। सुबह उठने के बाद घर के बड़ों का आशीर्वाद लें, दिन अच्छा बीतेगा।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : लाल रंग
---------------------------------------
तुला
02-04-2023
लंबे समय से चली आ रही किसी बड़ी दुविधा से आपको जल्दी ही छुटकारा मिलेगा। थोड़े प्रयास से ही कार्य बनेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। आपको शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। आज आप में से कुछ लोग अपने स्वभाव और व्यवहार के कारण अपने निजी संबंधों में कुछ असुविधा पैदा कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में भी आप रूचि ले सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
---------------------------------------
वृश्चिक
02-04-2023
आपके लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। यदि फिजूल की बातों को अपने पर हावी होने से रोक कर रखेंगे तो आज के दिन को बढ़िया बना पाएंगे। खर्चे अधिक होंगे लेकिन आप उनसे घबराएंगे नहीं। इनकम भी ठीक-ठाक होगी।शरीर में सुस्ती या कमजोरी महसूस कर सकते हैं। परिवार के बड़ों का सम्मान करेंगे। काम के सिलसिले में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। ट्रांसफर के योग भी बनने वाले हैं, इसलिए थोड़ा ध्यान दें। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे और दांपत्य जीवन जीने वालों को भी आज का दिन रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करने हेतु बढ़िया रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : पीला
---------------------------------------
धनु
02-04-2023
आज का दिन खुशियां लेकर आया है। आज आपकी सोच और प्लानिंग स्पष्ट रहेगी। आपकी कल्पना शक्ति का विस्तार होगा। आज आपको कुछ अलग तरह के अनुभव होंगें। अधिकारियों से कोई रिक्वेस्ट करना चाह रहे हैं, तो आज का दिन अच्छा है। परिवारिक मामलों में कोई बड़ा फैसला लेंगे। धनलाभ का भी योग बन रहा है। आज घर पर ही बच्चों के साथ कोई मूवी देखेंगे। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 21 बार जप करें, कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : नारंगी
---------------------------------------
मकर
02-04-2023
आप अथक प्रयासों के साथ लंबित कार्यों को पूरा करेंगे। प्रसन्नता का अधिकांश स्रोत आपका व्यक्तिगत जीवन रहेगा। बहुत ज्यादा तनाव आपके मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है इसलिए आज आपको शांत रहने की सलाह दी जाती है। शाम का समय आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आप अपने परिवार और प्रियजनों की संगति में बहुत अच्छा समय बिताएंगे। खर्चों में बढ़ोतरी महसूस कर सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सफेद
---------------------------------------
कुंभ
02-04-2023
आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। आप अपनी कार्यकुशलता और बुद्धिमानी के द्वारा अपने काम में बढ़िया नतीजा हासिल करेंगे। आपकी इनकम में भी जबरदस्त बढ़ोतरी होगी, जिससे आप हर्षित होंगे। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर है। दांपत्य जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : नीला
---------------------------------------
मीन
02-04-2023
आज खुशियां खुद चलकर आपके सामने आयेंगी। आपकी इनकम बढ़ने के योग बन रहे हैं। फ़ोन पर आपको किसी नये बिजनेस में साझेदारी का प्रस्ताव मिलेगा। आपको आने वाले दिनों में काफी फायदा होगा। अगर आप कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उससे आपको राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ पहले बिताए गए समय को याद करके आनंद की अनुभूति करेंगे। शनि चालीसा का पाठ करें, रुके हुए कार्य पुरे होंगे।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : लाल रंग