15/07/2021
डा एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो अनुराग त्रिपाठी ने सत्र 2020-21 की सम सेमेस्टर की आयोजित होने वाली परीक्षाओं के प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन जारी किया है।
उन्होंने कहा सत्र 2020-21 की सम सेमेस्टर की आयोजित होने वाली आनलाइन परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा आनलाइन परीक्षाओं से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के विद्यार्थी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।