Bharat Brief

Bharat Brief Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bharat Brief, Digital creator, Gomti Nagar, Lucknow.

इस पेज पर आपको देश दुनिया की हर जरूरी और दिलचस्प जानकारी मिलेगी। यहां आप शहरों की खूबसूरती, ऐतिहासिक विरासत, संस्कृति और बदलते वर्तमान की कहानियों से रूबरू होंगे। साथ ही दिनभर की हर बड़ी खबर और हलचल से भी आप लगातार अपडेट रहेंगे।

सरकार ने दावा किया था कि पेट्रोल सस्ता होगा। जनता की जेब बचेगी। विदेशी तेल का खर्चा घटेगा। इसी उम्मीद में गन्ने और मक्के...
19/08/2026

सरकार ने दावा किया था कि पेट्रोल सस्ता होगा। जनता की जेब बचेगी। विदेशी तेल का खर्चा घटेगा। इसी उम्मीद में गन्ने और मक्के से इथेनॉल बनाने का खेल शुरू हुआ।

​लेकिन नतीजा क्या निकला? ज़रा ज़मीन पर झांक कर देखिए।

​वादा था कि इथेनॉल मिलने से पेट्रोल के दाम गिरेंगे। हुआ इसके उलट। पेट्रोल के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे। जनता आज भी महंगी दरों पर तेल खरीदने को मजबूर है। जेब खाली हो रही है, और सरकार मस्त है।

​सस्ते तेल के झूठे सपने के चक्कर में गाड़ियों का बेड़ा गर्क हो रहा है। गाड़ियां जल्दी खराब हो रही हैं। इंजन में खराबी आ रही है। माइलेज लगातार घट रहा है। यानी पेट्रोल पंप पर पैसे भी पूरे दो, और गाड़ी का एवरेज भी कम पाओ। ये कैसी राहत है?

​खेती का रुख चीनी से हटाकर इथेनॉल की तरफ मोड़ दिया गया। नतीजा सामने है। बाजार में चीनी की किल्लत शुरू हो गई है। आम आदमी की चाय की मिठास गायब हो रही है। चीनी के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं।

​जब एक समस्या को सुलझाने के चक्कर में दो नई समस्याएं खड़ी कर दी जाएं, तो उसे तरक्की नहीं कहते। इसे कुप्रबंधन कहते हैं।

​ये सरकार की इकॉनमी है। कागजों पर सब शानदार, लेकिन असल जिंदगी में सिर्फ नाकामी और महंगाई। जनता त्रस्त है, और सिस्टम बेपरवाह।

कंगना रनौत vs बाबा रामदेव मामला गरम हो गया बाबा रामदेव ने कंगना की जवानी पर ज्ञान बांटने की कोशिश कीकंगना ने बाबा की बोल...
19/08/2026

कंगना रनौत vs बाबा रामदेव मामला गरम हो गया

बाबा रामदेव ने कंगना की जवानी पर ज्ञान बांटने की कोशिश की
कंगना ने बाबा की बोलती बंद कर दी बाबा रामदेव अभी जीवन हो रहे

कंगना बोलीं— बाबा जी, मेरी जवानी और बेडरूम के सपने देखना बंद करो

19/08/2026

मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक पन्ना लाल शाक्य का एक बयान विवादों में आ गया है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महाभारत और माता सीता को लेकर ऐसी टिप्पणी की, जिस पर सियासी और सामाजिक प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना है।

पन्ना लाल शाक्य ने महाभारत का जिक्र करते हुए कहा कि युद्ध में महिलाएं नहीं मरीं, बल्कि “पांचाली के पीछे एक करोड़ आदमी मारे गए।” उनके इस बयान को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

विधायक ने भगवान राम और माता सीता के प्रसंग का भी उल्लेख किया। उन्होंने माता सीता को कथित तौर पर “मौत का सामान” बताया। इस टिप्पणी को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है।

संभाल यूपी में रसगुल्ले की फैक्ट्री में छापेमारी, 45 क्विंटल नकली रसगुल्ले बरामद!🤡भाई, यहां तो मिठाई कम और केमिकल का कार...
19/08/2026

संभाल यूपी में रसगुल्ले की फैक्ट्री में छापेमारी, 45 क्विंटल नकली रसगुल्ले बरामद!🤡

भाई, यहां तो मिठाई कम और केमिकल का कारोबार ज्यादा निकला।

अधिकारी का कहना है ,इसको बनाने पे कम से कम 20 हजार लीटर दूध लगा होगा मुझे इसके जानकारी दे दे मुझे कोई दिक्कत नहीं।

19/08/2026

आवारा कुत्तों के आतंक से त्रस्त एक व्यक्ति कुत्ते का कॉस्ट्यूम पहनकर कलक्ट्रेट में पहुंच गया... वीडियो मध्य प्रदेश के खंडवा का है

पवन सिंह को अम्रपाली दुबे ने दिया शादी का ऑफरअम्रपाली दुबे ने पवन सिंह से कहा- हम और आप शादी कर लेते हैं आपको भी बच्चा च...
19/08/2026

पवन सिंह को अम्रपाली दुबे ने दिया शादी का ऑफर

अम्रपाली दुबे ने पवन सिंह से कहा- हम और आप शादी कर लेते हैं आपको भी बच्चा चाहिए और मुझे भी

अम्रपाली ने कहा कि अकेले बच्चे की परवरिश मुश्किल है, इसलिए दोनों शादी करके मिलकर बच्चे को पाल लेते हैं

अब क्या होगा...Open news

18/08/2026

तेजस्वी यादव के श्रद्धांजलि वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पलटवार किया है। मांझी ने कहा कि वह इतनी जल्दी मरने वाले नहीं हैं। वो कौन-सा पदार्थ सेवन करते हैं, पता नहीं

दरअसल, तेजस्वी यादव ने एक बयान में जीतन राम मांझी को लेकर श्रद्धांजलि से जुड़ी टिप्पणी की थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मांझी ने कहा, “इतनी जल्दी हम दुनिया से नहीं जाने वाले हैं"

17/08/2026

झारखंड में 24 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने आंदोलनकारियों की प्रमुख मांग को मानते हुए साल 2024 में आयोजित JSSC-CGL परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। सरकार के इस निर्णय के बाद लंबे समय से परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को बड़ी राहत मिली है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए पारदर्शिता के साथ काम करेगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा आयोजित करने को लेकर पहले से ही मानक संचालन प्रक्रिया यानी SOP तय है। अगर इस SOP का सही तरीके से पालन किया जाता तो परीक्षा में इस तरह की गड़बड़ियां नहीं होतीं।

हेमंत सोरेन ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में सुधार के दौरान मौजूदा SOP की समीक्षा की जाएगी और उसमें कुछ और बेहतर प्रावधान जोड़े जाएंगे। सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए एक समिति गठित करने का भी निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस समिति की अध्यक्षता एक वरिष्ठ IAS अधिकारी करेंगे। समिति परीक्षा प्रक्रिया की खामियों की समीक्षा करेगी और भविष्य में भर्ती परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए जरूरी सुझाव देगी।

JSSC-CGL परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले को झारखंड में जारी छात्र आंदोलन के लिहाज से अहम माना जा रहा है। हालांकि, आंदोलनकारी छात्रों की अन्य मांगों पर आगे सरकार की क्या भूमिका रहती है, इस पर भी सबकी नजर बनी हुई है।

17/08/2026

छात्र नेता रवींद्र पासवान ने झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर जारी आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि सरकार की ओर से उठाए गए कदम के बावजूद छात्रों की CBI जांच की मांग अभी पूरी नहीं हुई है। रवींद्र पासवान ने कहा, "अभी CBI जांच की मांग नहीं मानी गई है। जब तक ये मांग पूरी नहीं होगी, हम लोग आंदोलन करते रहेंगे।"

दरअसल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कैबिनेट की विशेष बैठक के बाद JSSC-CGL समेत TSR Data Processing Pvt Ltd (TSR/TDPL) की ओर से आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है। सरकार ने TDPL द्वारा आयोजित परीक्षाओं, जारी परिणामों और चयनित अभ्यर्थियों से जुड़ी प्रक्रिया को भी रद्द करने की बात कही है।

सरकार ने भर्ती परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए वरिष्ठ IAS अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में परीक्षा सुधार समिति गठित करने का फैसला भी लिया है। हालांकि, छात्र नेता रवींद्र पासवान का कहना है कि जब तक कथित अनियमितताओं की CBI जांच की मांग स्वीकार नहीं की जाती, तब तक छात्रों का आंदोलन जारी रहेगा।

16/08/2026

योग गुरु रामदेव ने आंदोलनों में बच्चों को शामिल किए जाने को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि देश का बचपन और देश की जवानी खतरे में है और कुछ लोग अपने आंदोलनों में बच्चों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

रामदेव ने कहा, “देश का बचपन, देश की जवानी खतरे में है। कुछ लोग आंदोलन में देश के बचपन का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर प्राइमरी स्कूल के बच्चे को भी आंदोलन में धकेल दोगे तो बच्चा पढ़ेगा कब?”

रामदेव ने बच्चों को आंदोलन में शामिल किए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका प्राथमिक ध्यान शिक्षा और भविष्य निर्माण पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को राजनीतिक या सामाजिक आंदोलनों में इस्तेमाल करने के बजाय उनकी पढ़ाई और विकास पर ध्यान दिया जाना जरूरी है।

Address

Gomti Nagar
Lucknow
226010

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharat Brief posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share