28/04/2026
आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने लखनऊ स्थित पहुँचकर भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल जी से मुलाकात की।
ज्ञात हो कि हाल ही में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दुर्घटनावश उनका चेहरा झुलस गया था। इस दौरान अखिलेश जी ने उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
समाजवादी पार्टी का मानना है कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, किन्तु मानवीय संवेदनाएं सर्वोपरि हैं।
अखिलेश यादव जी के इस कदम को राजनीतिक शिष्टाचार और संवेदनशीलता का प्रतीक माना जा रहा है। उनके इस अप्रत्याशित दौरे से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और विभिन्न स्तरों पर इसकी चर्चा हो रही है अखिलेश यादव ने कहा सौहार्द, संवेदना और सामाजिक एकता ही हमारी राजनीति का मूल आधार है।
#उत्तर_प्रदेश