05/06/2026
लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार इलाके में 15 साल की लड़की का 38 और 45 साल के अधेड़ ने गैंगरे*प किया। पीड़िता कम बोल और समझ पाती है। वह रोज शाम खाना खाने के बाद घर के बाहर करीब 100 मीटर दूर पुलिया तक टहलने जाती थी। उस शाम जब वह बाहर निकली तो इलाके की बिजली कट गई।
इसी बीच आरोपी उसे साइकिल पर बैठाकर करीब 700 मीटर दूर नए बने मकान में ले गए। वहां रातभर उसे बंधक बनाकर दोनों रे*प करते रहे। घटना 1 जून की रात की है। 2 जून की सुबह पीड़िता बदहवास हालत में घर पहुंची। वह घरवालों को ‘चाकू, ताला, दरवाजा’ जैसे शब्द बता पा रही थी।
रातभर ढूंढ़कर परेशान हुए घरवाले बेटी से वहां साथ ले चलने को कहा, जिस बारे में वह बताने की कोशिश कर रही थी। वह जब पास के नवनिर्मित मकान में ले गई तो घरवालों के होश उड़ गए। लड़की के अंडरगारमेंट्स वहीं पड़े थे। एक आरोपी अर्धनग्न अवस्था में मिला। यह देखते ही घरवालों ने उसे जमकर पीटा।