12/06/2026
लुधियाना ज़िलें के आधीन पड़ती तहसील जगराओं के माणूके गांव में देर रात फायरिंग से दहशत, बदमाशों नें घर के गेट पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, परिवार बाल-बाल बचा, आरोपी बड़े आराम से करीब डेढ़ मिनट तक पहले करते रहे फायरिंग और फिर मोबाइल की लाइट जला इकट्ठा करते रहे गोलियों के खोल. लुधियाना जिले के जगराओं क्षेत्र के गांव माणूके में देर रात एक घर के बाहर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। हमलावरों ने घर के मुख्य गेट को निशाना बनाकर करीब 14 से 15 राउंड फायर किये, जिससे गेट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य सुरक्षित रहे। हालांकि मध्य रात्रि के वक्त ताबड़तोड़ चल रही गोलियों की आवाज सुनकर एक महिला गेट की तरफ निकली मगर वह भाग कर वापस अपने रूम में चली गई नहीं तो हो सकता था की एक आधी गोली उसको भी लग सकती थी। घर के मालिक व पीड़ित प्रगट सिंह के मुताबिक यह घटना रात के करीब साढ़े 12-1 बजे के आसपास हुई हुई। कुछ अज्ञात व्यक्ति उनके घर के बाहर पहुंचे और गेट पर गोलियां चलाकर फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर परिवार के लोग सहम गए और अपनी सुरक्षा के लिए घर के अंदर ही रहे। प्रगट सिंह ने आशंका जताई कि यह हमला किसी पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकता है। उन्होंने बताया कि पिछली चुनावी रंजिश के चलते कुछ लोगों से विवाद चल रहा था और इसी वजह से यह वारदात की गई हो सकती है। पूरी घटना घर के बाहर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और CCTV फुटेज व अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस मामले की पुलिस गंभीरता से जांच की जा रही है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फायरिंग की इस घटना के बाद गांव में सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है।