18/08/2026
⚠️ माता चिंतपूर्णी मेले में बड़े हादसे का इंतजार क्यों? ⚠️
हर साल श्रावण अष्टमी मेले के दौरान माता चिंतपूर्णी मंदिर में आसमान में दिखने वाले ड्रोन शो या सैटेलाइट्स (Starlink) को 'दैवीय चमत्कार' बताकर सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो वायरल किए जाते हैं।
इस अफवाह के कारण लाखों श्रद्धालु रात-रात भर भारी बारिश में मंदिर के आसपास की पुरानी इमारतों की छतों, जर्जर छज्जों और खतरनाक रेलिंगों पर इकट्ठा हो जाते हैं। इन पुरानी बिल्डिंग्स पर क्षमता से अधिक वजन होने के कारण कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना या भगदड़ हो सकती है। मासूम भक्तों की जान दांव पर लगी है!
मेरी और मंदिर प्रशासन से पुरजोर मांग है:
1️⃣ मंदिर के लाउडस्पीकर्स से लगातार इन अफवाहों का खंडन किया जाए।
2️⃣ भक्तों को साफ बताया जाए कि यह तकनीकी/सैटेलाइट रोशनी है, ताकि लोग जागरूक हों।
3️⃣ जर्जर छतों और पुरानी इमारतों पर भीड़ को इकट्ठा होने से सख्ती से रोका जाए।
आस्था का सम्मान जरूरी है, लेकिन अंधविश्वास के नाम पर लोगों की जान को खतरे में डालना प्रशासनिक लापरवाही है। कृपया किसी बड़े हादसे का इंतजार न करें, तुरंत एक्शन लें!
CMO Himachal हिमाचल प्रदेश पोलिस " हिप्र पो से "