Bikaner Ab Tak

Bikaner Ab Tak Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bikaner Ab Tak, News & Media Website, Lunkaransar.

गिरा जहां पर खून वहां का, पत्थर पत्थर जिंदा है जिस्म नही है मगर नाम का, अक्षर अक्षर जिंदा है जीवन मे यह अमर कहानी, अक्षर...
09/05/2020

गिरा जहां पर खून वहां का, पत्थर पत्थर जिंदा है
जिस्म नही है मगर नाम का, अक्षर अक्षर जिंदा है
जीवन मे यह अमर कहानी, अक्षर अक्षर गढ़ लेना
शौर्य कभी सो जाएं तो, राणा प्रताप को पढ़ लेना.!
सत् सत् नमन 🚩🙏



#महाराणा_प्रताप_जयंती

वीर प्रसूता राजस्थान के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रदेश की अनूठी सांस्कृतिक विर...
30/03/2020

वीर प्रसूता राजस्थान के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रदेश की अनूठी सांस्कृतिक विरासत, पारम्परिक त्यौहार व स्थापत्य कला का अद्भुत संगम देश ही नहीं बल्कि विश्वभर में अपना अद्वितीय स्थान रखता है।

इतिहास गवाह है कि जब-जब मानवता पर संकट आया है, अपने शौर्य, पराक्रम व संकल्प से राजस्थानियों ने उसका डटकर सामना किया है। अब हमें उसी संकल्प व दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कोरोना महामारी की चुनौती से पार पाना है तथा स्वस्थ भारत का सपना सच करके दिखाना है।

आज कोरोना नामक एक मामूली से वायरस ने विश्व इकोनॉमी को औंधे मुंह गिरा दिया है और, चीन समेत दुनिया के सभी देश डर के मारे ब...
15/03/2020

आज कोरोना नामक एक मामूली से वायरस ने विश्व इकोनॉमी को औंधे मुंह गिरा दिया है और, चीन समेत दुनिया के सभी देश डर के मारे बाप-बाप चिल्ला रहे हैं.!कहा जाता है कि इस वाईरस के कारण चीन पांच साल पीछे चला गया.साथ ही..... दुनिया भर को फतेह करने का ख्वाब देखने वाले चीन के वो सभी प्रोजेक्ट बंद पड़ चुके हैं जो उसने पच्चीस से ज्यादा देशों में चला रखे हैं.वूहान जैसे कई शहर वीरान हो चुके हैं.
ईरान, इटली आदि का तो इससे भी ज्यादा बुरा हाल है.
और, वहां दस करोड़ से अधिक लोग अपने ही घरों में कैद हैं.
हजारों मारे गये और, दुनिया खरबों डॉलर का नुकसान झेल रही है.
और तो और दुनिया भर में जिहाद चलाने वाले और खुदा के सिवा किसी और से ना डरने का दावा करने वाले डर के मारे मक्का-मदीना में कदम नहीं रख रहे हैं.
और, मक्का मदीना वीरान पड़ा है अब समझ में आ गई होगी कि हमारा सनातन हिन्दू धर्म हजारों लाखों सालों से प्रकृति की पूजा पर इतना जोर क्यों देता है..?
हमारा सनानत धर्म.... अगर नदियों पेड़ों पहाड़ों सूर्य बादल हवा को पूजनीय बताता है.... तो, इसका ठोस वैज्ञानिक कारण है.
अब ये भी समझ आ गया होगा कि....
रोज नहाने (खुद की साफ-सफाई), सूर्य को जल चढ़ाने (उगते सूर्य के प्रकाश में खड़ा होना), हर पर्व-त्योहार में घर की सफाई.... यज्ञ-हवन आदि के माध्यम से घर समेत पूरे मुहल्ले को सैनिटाइज करने का महत्व क्या है ???
साथ ही... किसी से हाथ मिलाने की जगह उसे प्रणाम करना....
और, मृतक को दफनाने की जगह जला देने की परंपरा का महत्व समझ आ गई होगी दुनिया को.
इसीलिए एक बात याद रखें कि....
अगर धरती और धरती पर मौजूद मानव सभ्यता को बचाना है तो...
अंततः.... मानव की सभी सभ्यताओं को हिन्दू सनातन धर्म की शीतल छांव में आना ही होगा...!!
क्योंकि, यही एकमात्र अंतिम उपाय है...!

जय महाकाल 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🌼

होली की राम राम...सभी देशवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
09/03/2020

होली की राम राम...
सभी देशवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

आजाद था आजाद हु आजाद रहूँगाभारतवर्ष के महान स्वतंत्रता सेनानी और युवाओं के प्रेरणा स्रोत अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद की पु...
27/02/2020

आजाद था आजाद हु आजाद रहूँगा
भारतवर्ष के महान स्वतंत्रता सेनानी और युवाओं के प्रेरणा स्रोत अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में उनका महत्त्वपूर्ण योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

 #जिम्मेदार कौन...??बीकानेर लूणकरणसर के बरानी क्षेत्रों में  #अजूर पावर प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी द्वारा लगाए गए सोलर एनर्...
17/02/2020

#जिम्मेदार कौन...??
बीकानेर लूणकरणसर के बरानी क्षेत्रों में #अजूर पावर प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी द्वारा लगाए गए सोलर एनर्जी प्लांट के आड़ में हजारों #राजस्थान राज्य पेड़ #खेजड़ी कि अंधाधुंध #कटाई की गई।
इस सम्बन्ध में kisturiya गांव की रोही में काटे गए खेजड़ी के पेड़ काटने वालों के विरुद्ध #लूणकरणसर #थाने में #मुकदमा भी दर्ज करवाया गया। लेकिन मामले में लीपापोती कि गई।
आखिर!! इस इलाके के हजारों बीघा जमीन से हमारी आस्था के प्रतीक #खेजड़ी के पेड़ काटे गए है उसके जिम्मेदार कौन लोग हैं?एक तरफ जहां #सरकार #प्रकृति बचाओ #पेड़ लगाओ #अभियान चला रही है।दूसरी तरफ सरकार इन पेड़ों की कटाई की आज्ञा दे रही है।
जहां खेजड़ी की पेड़ की रक्षा हेतु #बिश्नोई समाज के 363 पुरुष महिलाएं #खेजडली गांव में #शहीद हो गए थे।आज इसी आस्था पर चोट मारी जा रही है।
अगर इस तरह ये पेड़ काटे गए तो इस स्थान पर रहने वाले #हिरण #खरगोस #लोमड़ी एवं अन्य #जंगली #जानवर कहा रहेंगे। प्रकृति में #असंतुलन होगा। और इस क्षेत्र से प्रकृति समाप्त होने के कगार पर है।

पिछले दिनों प्रकृति को बचाने के खिलाफ लूणकरणसर में बड़ा #आंदोलन हुआ था। अब ये वन्य जीव प्रेमी कहां गए।अब जरूरत है इस दिशा में भी बड़ा आंदोलन करने की।अन्यथा इस क्षेत्र से न तो प्रकृति बचेगी और न ही वन्य जीव।
क्योंकि हरे भरे #पेड़ों को काटकर #प्रकृति को समाप्त किया जा रहा है और #वन्य जीवो से उनका #घर

विचार जरूर कीजिएगा।

लड़ा भी वो, मिटा भी वो, जन-जन की पहचान हो गया सूरजमल अपना महान हो गया।महाराजा सूरजमल जी 🙏🙏🙏
13/02/2020

लड़ा भी वो, मिटा भी वो, जन-जन की पहचान हो गया सूरजमल अपना महान हो गया।
महाराजा सूरजमल जी 🙏🙏🙏

 ुरखा_नु सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज धौलिया जाट जी की जयंती पर उन्हें नमन करते है। राजस्थान की पावन धरा पर महापुरुषों यौद...
08/02/2020

ुरखा_नु
सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज धौलिया जाट जी की जयंती पर उन्हें नमन करते है। राजस्थान की पावन धरा पर महापुरुषों यौद्धाओं का हमेशा से प्रभाव रहा है। वीर तेजाजी ने अपने समय मे सभी लोगो को कर्म वचन सत्यता कृषि पशुपालन से जोड़ा ।महान पुरुषों के जीवन का असर आने वाले वक़्तों में भी इंसानों में बेहतर परिणाम देता है।
नमन महान पुरुष वीर तेजाजी महाराज को ।
#जाटिज्म_वाला_जट्टा

 #लूनकरणसर_मृगसंहार... #एक गोली दिल्ली में चली रिकॉर्ड करने वाले कई कैमरे थे... फिल्मांकन किया गया... अलग अलग पटकथाएं लि...
02/02/2020

#लूनकरणसर_मृगसंहार... #

एक गोली दिल्ली में चली रिकॉर्ड करने वाले कई कैमरे थे... फिल्मांकन किया गया... अलग अलग पटकथाएं लिखी गयी... और चल पड़े देश मे धड़ेबंदी करने... दूध का दूध और पानी का पानी करने... कौन सही... कौन गलत... पता नहीं... पर इतना जानता हूँ... कि गोली चलना सही बात नहीं होती...
लूनकरणसर में एक नहीं ... दो नहीं.... चालीस गोलियां चली...!! चालीस जानें चली गयी...! रिकॉर्ड करने वाला कोई नहीं था... विरोध करने वाला कोई न था... पटकथा लिखने वाला कोई नहीं था... सम्भालने वाला कोई नहीं था... और तो और रंगे हाथों गिरफ्तार वाला भी कोई नहीं था... होता भी कैसे... तथाकथित सभ्य समाज ने अपनी सुरक्षा के लिए तो लोक अदालत से लेकर एमनेस्टी इंटरनेशनल तक बना रखा है पर निरीह प्राणियों का धणी धोरी कौन...! कहने के लिए तो उनके खातिर भी हमने न्याय व्यवस्था बना रखी है पर सवाल हमारी संवेदनशीलता पर है... पिछले दस दिन से वो लोग इन प्राणियों के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं जिन्होंने इनके जीवन को बड़े करीब से देखा है... पर लगता तमाम जिम्मेदार लोग किन्ही दूसरे रंगमंचों पर दूसरे खेल देखने या दिखाने में बिजी है... मीडिया के पास एक दो मिनट की बाईट दिखाने का वक्त मुश्किल से निकल पाया है... जिस रेत में अमर शहीद अमृता देवी ने जीव और रूंख रक्षा के लिए अपना रक्त बहाया था वही रेत एक पखवाड़े से थार के सबसे लाडले प्राणी के खून से सनी पड़ी है... चालीस हिरणों का मृगसंहार करने वाले लोग अगर खुले में अब भी घूम रहे है यह बहुत ही पीड़ा का विषय है...इस धरा पर अपने NPR में अगर तुमने सिर्फ मानव का ही नाम लिख रखा है तो तुम्हारी बहुत बड़ी भूल है... इसमें हर एक जीव शामिल है जिसकी वजह से यह ग्रह ब्रह्मांड के अब तक ज्ञात हिस्सों में से एकमात्र सजीव हिस्सा है...
मृग हो या मानव... पट्टेसुदा हो या ना हो... इस प्लेनेट पर जीने का हक सबको है... अगर जिम्मेदार लोगों और मीडिया को वक्त हो तो कृपया करके इन लोगों की बात सुने...

धन्यवाद नेताजी
28/01/2020

धन्यवाद नेताजी

Address

Lunkaransar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bikaner Ab Tak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bikaner Ab Tak:

Share