05/09/2026
मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: सघन छापामारी में अवैध शराब बरामद 04 अभियुक्त गिरफ्तार
वाहन जांच, दवा दुकानों की तलाशी और ब्रेथ एनालाइजर जांच से नशे के खिलाफ प्रशासन सख्त
समाहर्ता महोदय के निर्देशानुसार मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, मधेपुरा द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर शराब एवं सूखा नशा के विरुद्ध व्यापक एवं सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान सिंहेश्वर, मधेपुरा, पुरैनी एवं अन्य स्थानों पर विशेष सघन छापामारी किया गया तथा विभिन्न प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की गई तथा दवा दुकानों में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।
अभियान के क्रम में सिंहेश्वर थानांतर्गत हनुमान राईस मील के पास छापामारी करते हुए लगभग 06.100 ली0 अवैध चुलाई शराब बरामद किया गया। इस कार्रवाई में संलिप्त मंटु राम एवं संतोष कुमार को गिरफ़्तार कर व पुरैनी थानांतर्गत भटौनी, वार्ड नं0-04 में छापामारी 03.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद किया गया। इस कार्रवाई में संलिप्त हीरालाल मंडल एवं पुलकित मंडल को गिरफ़्तार कर उसके विरूद्व विधिसम्मत अभियोग दर्ज किया गया।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में शराब एवं नशा के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता नीति के तहत लगातार अभियान जारी रहेगा। आमजनों से अपील की गई है कि वे इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।
मधेपुरा जिला प्रशासन नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है।