abh_kabaddi_adda

abh_kabaddi_adda Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from abh_kabaddi_adda, Video Creator, Madhepura.

कबड्डी से जुड़ी हर अपडेट बिहार के खिलाड़ियों ,प्रशिक्षकों तक पहुंचाई जाएगी ।🙏
आप सभी खिलाड़ी,खेल प्रेमियों कोच ,जिला सचिव का स्वागत है ।💐🙏🏼
जय कबड्डी जय बिहार
खेल रहा बिहार खिल रहा बिहार ❤️🙏🏼

बिहार स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के सभी अध्यक्ष एवं जिला सचिव से अनुरोध है कि अपने-अपने जिला की प्रतियोगिता 15 जुलाई 2026 तक ...
07/07/2026

बिहार स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के सभी अध्यक्ष एवं जिला सचिव से अनुरोध है कि अपने-अपने जिला की प्रतियोगिता 15 जुलाई 2026 तक अवश्य कर लें 15 जुलाई के बाद बिहार राज्य जूनियर जोनल बालक कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होगा जिसकी तिथि और जगह निर्धारित की जा रही है इसलिए सभी जिला सचिव से अनुरोध है कि अपने जिला की जूनियर बालक का प्रतियोगिता कराकर टीम गठन कर बिहार स्टेट जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की उम्र 20 वर्ष एवं 4 नवंबर 2006 के बाद जन्मतिथि होनी चाहिए तथा वजन 70 किलो से ज्यादा नहीं होना चाहिए जूनियर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को मूल आधार कार्ड की प्रति एवं मैट्रिक का प्रमाण पत्र के साथ जन्म प्रमाण पत्र होना अत्यंत आवश्यक है

 #  coming soon 🔜    ............lllll
18/04/2026

# coming soon 🔜 ............lllll

Under the aegis of bihar state kabaddi Association one day nepal-bihar women's kabaddi champions held at  organised by s...
10/04/2026

Under the aegis of bihar state kabaddi Association one day nepal-bihar women's kabaddi champions held at organised by sitamarhi district kabaddi Association.venue- janki stadium ,dumra ............❤️

आज दिनांक 30-03-2026 को श्री बालाजी मन्दिर सालासर धाम और श्री खाटू श्याम मन्दिर सीकर राजस्थान में दर्शन कर आशीर्वाद प्रा...
30/03/2026

आज दिनांक 30-03-2026 को श्री बालाजी मन्दिर सालासर धाम और श्री खाटू श्याम मन्दिर सीकर राजस्थान में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया 🙏l

आज दिनांक 14 मार्च 2026 को धनबाद के संबोधि रिजॉर्ट में वेद ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन द्वारा प्रशिक्षण एवं नियोजन शिविर का आ...
14/03/2026

आज दिनांक 14 मार्च 2026 को धनबाद के संबोधि रिजॉर्ट में वेद ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन द्वारा प्रशिक्षण एवं नियोजन शिविर का आयोजन किया गया इस अवसर पर वेद ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन के अध्यक्ष डॉक्टर ओम प्रकाश बिहार स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के सभापति कुमार विजय सिंह इंस्टिट्यूट के मीडिया प्रभारी श्री कृष्ण देव जी इंस्टिट्यूट के महिला प्रभारी श्रीमती कुमकुम कुमारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गयाl

आज दिनांक 11 मार्च 2026 को पाटलिपुत्र खेल परिसर पटना में द्वितीय बिहार महिला कबड्डी लीग के उद्घाटन समारोह के अवसर पर बिह...
11/03/2026

आज दिनांक 11 मार्च 2026 को पाटलिपुत्र खेल परिसर पटना में द्वितीय बिहार महिला कबड्डी लीग के उद्घाटन समारोह के अवसर पर बिहार सरकार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी,बिहार सरकार के माननीया खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह जी,पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार जी,खेल विभाग के सचिव श्री महेंद्र कुमार जी, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रविंद्रन संकरण जी एवं बिहार स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के सभापति कुमार विजय सिंह एवं अन्य पदाधिकारी खेल प्रेमी उपस्थित थे।

कुमार विजय सिंह बने अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया की इंस्पेक्शन कमेटी के चेयरमैनपटना, 9 मार्च। बिहार राज्य कबड्डी सं...
09/03/2026

कुमार विजय सिंह बने अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया की इंस्पेक्शन कमेटी के चेयरमैन

पटना, 9 मार्च। बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह को अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया की इंस्पेक्शन कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस कमेटी का मुख्य दायित्व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं समेत अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के वेन्यू की तैयारियों का निरीक्षण करना होगा।

कमेटी आयोजन स्थलों पर उपलब्ध खेल सुविधाओं, मैदान की स्थिति, खिलाड़ियों के ठहरने, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अपनी रिपोर्ट फेडरेशन को सौंपेगी, ताकि प्रतियोगिताओं का आयोजन सुचारु और मानकों के अनुरूप हो सके।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष अपूर्व सुकांत और सचिव विपुल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा भेजे गए पत्र में कुमार विजय सिंह को इंस्पेक्शन कमेटी का चेयरमैन नियुक्त करने की सूचना दी गई है।

उन्होंने कहा कि यह बिहार कबड्डी के लिए गर्व की बात है कि राज्य के एक अनुभवी खेल प्रशासक को राष्ट्रीय स्तर पर इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे न केवल बिहार कबड्डी को नई पहचान मिलेगी, बल्कि राज्य के खिलाड़ियों और खेल पदाधिकारियों का मनोबल भी बढ़ेगा।

कुमार विजय सिंह को बिहार राज्य कबड्डडी संघ के संरक्षक सह बिहार के मुख्यमंत्री ने सलाहकार अंजनी कुमार सिंह, बिहार राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष अपूर्व सुकांत, सचिव विपुल कुमार सिंह, सीईओ अवधेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सरोज कुमार,कुमार आनंद, संजय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव पंकज कश्यप, अमित कुमार, कमल पटेल, राणा रंजीत सिंह, आनंद शंकर तिवारी, श्यामनंदन सिंह उर्फ पन्ना लाल, राजीव कुमार सिंह, रामजी उपाध्याय, चांदनी कुमारी, भवेश कुमार समेत पूरे बिहार कबड्डी जगत ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

राष्ट्रीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में बिहार क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया ।72वीं सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप जो ...
26/02/2026

राष्ट्रीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में बिहार क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया ।
72वीं सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप जो वडोदरा (गुजरात )
में खेले जा रहे है उसमें बिहार कबड्डी टीम ने अपने पहले मुकाबले में केरल को -35 -32 से, दूसरा मैच छत्तीसगढ़ 47-26 से तीसरा मैच बिहार ने राजस्थान को 35-32 से हराकर अपने पूल के पहली वार विजेता बनी और प्री क्वार्टर मुकाबले में प्रवेश किया प्री क्वार्टर फाइनल में बिहार ने गुजरात 38-34 से जीतकर क्वार्टर में प्रवेश की । जिसमे बिहार की और से अंकित, सागर,सत्यम, विकास ,प्रिंस एवं प्रेम ने अच्छा प्रदर्शन किया ।इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह जी ने बताया पहली बार बिहार की टीम पुल का सभी मैच जीत कर फ्री क्वार्टर मुकाबले में पहुंची थी उसमें भी विजय रही ।उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों एवं कोच भवेश कुमार को बधाई दी ।बिहार का अगला मुक़ाबला क्वार्टर फाइनल में भारतीय रेल से होगी ।

, आज दिनांक 27 जनवरी 2026 को हैदराबाद मैं 72 व राष्ट्रीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के अवसर पर बिहार कबड्डी टीम के साथ  बि...
27/01/2026

, आज दिनांक 27 जनवरी 2026 को हैदराबाद मैं 72 व राष्ट्रीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के अवसर पर बिहार कबड्डी टीम के साथ बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह , एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ हरियाणा के चेयरमैन कुलदीप दलाल जी ,एवं उत्तराखंड कबड्डी संघ के सचिव चेतन जोशी जी ।।।💐💐🙏🙏🙏साथ में कोच ज्योति जी एवं टीम मैनेजर अविनाश कुमार 💐🙌।।।।।।। बिहारी है जी 😍।।।।।

Bihar kabaddi women's team kabaddi in 72 national kabaddi event 2026.....lllll

Address

Madhepura
852113

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when abh_kabaddi_adda posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category