Kosi Live

Kosi Live Hi! I’m Akky
Content Creator Page

09/08/2026

Watch Superhit South Indian Movie

09/08/2026

सुपरहिट मूवी

31/07/2026

भोजपुरी गाने पर रील बनाने के लिए कमर से निकाली पिस्टल, वीडियो वायरल हुआ तो घर पहुंच गई पुलिस

फेसबुक-यूट्यूब पर आपत्तिजनक पोस्ट तुरंत होंगे डिलीट, बिहार सरकार ने IG-DIG को दी पावर....See More
31/07/2026

फेसबुक-यूट्यूब पर आपत्तिजनक पोस्ट तुरंत होंगे डिलीट, बिहार सरकार ने IG-DIG को दी पावर....See More

मधेपुरा: पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी), कोशी क्षेत्र, सहरसा ने गुरुवार को एसडीपीओ (सदर) कार्यालय, मधेपुरा का निरीक्षण किय...
31/07/2026

मधेपुरा: पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी), कोशी क्षेत्र, सहरसा ने गुरुवार को एसडीपीओ (सदर) कार्यालय, मधेपुरा का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों, लंबित कांडों की अद्यतन स्थिति, अनुसंधान की प्रगति, विधि-व्यवस्था संधारण तथा कार्यालयीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा के साथ अनुमंडल क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति पर भी चर्चा की। उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और अनुसंधान की गुणवत्ता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीआईजी ने एसडीपीओ (सदर), पुलिस निरीक्षक एवं पर्यवेक्षी पुलिस पदाधिकारियों को सभी कांडों का समयबद्ध अनुसंधान सुनिश्चित करने, लंबित मामलों एवं वारंटों का शीघ्र निष्पादन करने तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने और आम लोगों की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

31/07/2026

औरंगाबाद: भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिसिअप थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक (SI) उमेश कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई शुक्रवार (31 जुलाई 2026) को निगरानी थाना कांड संख्या-091/26 के तहत की गई।
शिकायत के बाद बिछाया गया ट्रैप
परिवादी लक्ष्मण राम, निवासी गणपत तेंदुआ (रिसिअप, औरंगाबाद) ने निगरानी ब्यूरो से शिकायत की थी कि उनके और पड़ोसी के बीच दर्ज काउंटर केस में जांच कर रहे SI उमेश कुमार विपक्षी केस से कुछ धाराएं हटाने और उनके दो बेटों का नाम हटाने के बदले रिश्वत मांग रहे थे। साथ ही रिश्वत नहीं देने पर और गंभीर धाराएं जोड़ने की धमकी भी दी जा रही थी।
50 हजार रुपये लेते ही गिरफ्तार
शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद वरीय पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में विशेष ट्रैप टीम गठित की गई। टीम ने रिसिअप थाना के पीछे पंचायत भवन के सामने सड़क पर SI उमेश कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विशेष न्यायालय में होगी पेशी
निगरानी ब्यूरो के अनुसार आरोपी से पूछताछ के बाद उसे विशेष न्यायालय (निगरानी), पटना में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।
2026 का 84वां ट्रैप केस
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अनुसार वर्ष 2026 में यह 91वीं एफआईआर और 84वां ट्रैप केस है। अब तक 83 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है तथा 30.13 लाख रुपये से अधिक की रिश्वत राशि बरामद की गई है। ब्यूरो ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तेजी से जारी रहेगा।

₹10 और ₹20 के एक-एक अरब प्लास्टिक नोट जारी करेगा RBI, भारत सरकार ने दे दी ट्रायल की मंजूरी....See More
27/07/2026

₹10 और ₹20 के एक-एक अरब प्लास्टिक नोट जारी करेगा RBI, भारत सरकार ने दे दी ट्रायल की मंजूरी....See More

19/07/2026

अपहृत युवती ने प्रेमी संग रचाई शादी, वीडियो जारी कर परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप

10/07/2026

भागलपुर: रंगरा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार लहराते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

09/07/2026

थाने में रील बनाना पड़ा युवक को महंगा

Address

Madhepura

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kosi Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Kosi Live:

Shortcuts

Share