Pragati Media Today

Call Directions Website Contact the business

Pragati Media Today Madhepura Bihar

खबर या विज्ञापन के लिए सम्पर्क :- 9572700310

एक माँ ने अपनी बहू को खो दिया, तो दूसरी माँ ने अपनी बेटी को। पीछे रह गए दो मासूम बच्चे, जिनके सिर से माँ का साया उठ गया।...
24/09/2026

एक माँ ने अपनी बहू को खो दिया, तो दूसरी माँ ने अपनी बेटी को। पीछे रह गए दो मासूम बच्चे, जिनके सिर से माँ का साया उठ गया। दोनों माँओं का दर्द शब्दों में बयां करना मुश्किल है—एक ने बहू खोई, दूसरी ने अपनी बेटी, और बच्चों ने माँ।

छोटी सी उम्र में भाई-बहन से माँ का सहारा छिन गया। जिस माँ की गोद में दोनों ने अपना बचपन बिताया, आज वही माँ उनके बीच नहीं...
24/09/2026

छोटी सी उम्र में भाई-बहन से माँ का सहारा छिन गया। जिस माँ की गोद में दोनों ने अपना बचपन बिताया, आज वही माँ उनके बीच नहीं है। इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। मासूम भाई-बहन शायद अभी ठीक से समझ भी नहीं पा रहे होंगे कि उनकी जिंदगी से सबसे बड़ा सहारा हमेशा के लिए दूर हो गया। माँ के बिना घर का हर कोना सूना नजर आ रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों की मासूम आंखों में अपनी माँ को खोने का दर्द साफ दिखाई दे रहा है। यह मंजर हर किसी को भावुक कर रहा है।

बेटी की शादी के लिए जमीन गिरवी रखी, कर्ज लिया… फिर आई ऐसी खबर कि परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गईसुपौल के जदिया थाना क्ष...
23/09/2026

बेटी की शादी के लिए जमीन गिरवी रखी, कर्ज लिया… फिर आई ऐसी खबर कि परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई

सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र के हिरापट्टी निवासी एक गरीब पिता ने अपनी बेटी का रिश्ता पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा में तय किया था। बेटी की शादी में पैसे कम पड़े तो पिता ने जमीन तक गिरवी रख दी। इसके बाद भी खर्च पूरा नहीं हुआ तो लोगों से कर्ज लिया और किराना दुकानदार से भी उधार लेकर किसी तरह बेटी की शादी कराई।

बेटी की विदाई के बाद पिता ने राहत की सांस ली। उन्हें उम्मीद थी कि अब बेटी अपने ससुराल में खुश रहेगी और वह मेहनत-मजदूरी कर धीरे-धीरे लोगों का कर्ज चुका देंगे।

लेकिन बेटी की शादी के कुछ महीने बाद ही परिवार के मुताबिक हालात बदल गए।

पिता का आरोप है कि बेटी के ससुराल वालों की ओर से 20 हजार रुपये की मांग की जाने लगी। रुपये नहीं देने पर बेटी के साथ मारपीट की जाती थी। बेटी की परेशानी देखकर पिता ने किसी तरह रुपये जुटाकर दे दिए। आरोप है कि इसके बाद भी मांग बंद नहीं हुई।

बाद में हालात ऐसे बने कि दामाद बेटी को मायके छोड़कर खुद दूसरे प्रदेश कमाने चला गया। करीब 8 महीने बाद जब वह वापस लौटा तो पत्नी को दोबारा अपने साथ ससुराल ले गया।

लेकिन ससुराल पहुंचे अभी करीब एक महीना ही हुआ था कि मायके वालों के पास एक फोन आया।

फोन करने वाले ने बताया कि “आपकी बेटी नहीं रही… यहां उसके अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।”

यह सुनते ही परिवार के लोग आनन-फानन में बेटी के ससुराल पहुंचे। वहां बेटी का शव बेड पर पड़ा मिला। मायके वालों का आरोप है कि उसके शरीर और गले पर चोट के निशान थे।

परिवार के पहुंचने से पहले ही ससुराल पक्ष के कई लोग वहां से फरार बताए गए।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

आखिर बेटी की मौत कैसे हुई? क्या यह दहेज की मांग से जुड़ा मामला है या इसके पीछे कोई और वजह है? इन सवालों का जवाब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

22/09/2026

पिता ने कर्ज लेकर बेटी की शादी किया, कर्ज खत्म होने से पहले ससुराल मे बेटी स्मापत हो गई... 😭

22/09/2026

शादी के एक साल बाद छोटी बहन की ससुराल मे मौ|त , बड़ी बहन न्याय दिलाने उतरी मैदान मे... 😭

21/09/2026

छोटी बहन के गुजरने पर बड़ी बहन बोली दहेज की वजह... 😭

खामोशी से काम करते रहो,पहचान अपने आप शोर करने लगेगी।
19/09/2026

खामोशी से काम करते रहो,
पहचान अपने आप शोर करने लगेगी।

समस्तीपुर में ग्रामीण चिकित्सक की गो"ली मारकर ह"त्यासमस्तीपुर: जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ग्राम...
19/09/2026

समस्तीपुर में ग्रामीण चिकित्सक की गो"ली मारकर ह"त्या

समस्तीपुर: जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के सिर में तीन गोलियां लगने की बात सामने आई है। घटना की जानकारी परिजनों को शनिवार सुबह करीब 6 बजे हुई, जब वे सोकर उठे।

मृतक की पहचान 50 वर्षीय गुलजार अहमद उर्फ शाहीन के रूप में हुई है। घटना हसनपुर थाना क्षेत्र के परोरिया पंचायत स्थित केशोरा गांव के वार्ड नंबर 13 की बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष सुनील कांत समेत पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया।

घटना के साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। मोबाइल में मौजूद जानकारी और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। अवैध संबंध समेत अन्य संभावित एंगल से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और घटना में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।

18/09/2026

गरीबी मे मिला संघर्ष दिन रात कि मेहनत से बदल दिया हलात, बेटे कि तरक्की देखकर खुशी से रो पड़े पिता 😂

17/09/2026

विश्वकर्मा पूजा से लेकर धनतेरस तक माँ लक्ष्मी कार बाजार मे सेकंड हेंड कार पर ऑफर || सुपौल त्रिवेणीगंज

Address

Madhepura
852128

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pragati Media Today posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Pragati Media Today:

Shortcuts

Share