Monu Journalist

Monu Journalist 09_07_1992

26/05/2026

*ईद-उल-अजहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश की तिथि में परिवर्तन*

*एटा 26 मई 2026(सू0वि0)।* जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा निर्गत अधिसूचना के अनुसार वर्ष 2026 के घोषित सार्वजनिक अवकाशों की सूची में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का अवकाश पूर्व में दिनांक 27 मई, 2026 (बुधवार) को निर्धारित किया गया था, जिसकी तिथि चन्द्र दर्शन के आधार पर परिवर्तनीय थी।
चन्द्र दर्शन के आधार पर प्रदेश में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व दिनांक 28 मई, 2026 (गुरुवार) को मनाया जाएगा।
अतः शासन द्वारा पूर्व निर्धारित अवकाश में संशोधन करते हुए अब दिनांक 28 मई, 2026 (गुरुवार) को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर एतद्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।
जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त शासकीय/अर्धशासकीय कार्यालयों एवं संबंधित संस्थानों को निर्देशित किया है कि उक्त संशोधित अवकाश का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

* *पीड़िता के पुत्र को फर्जी जाँच अधिकारी बन कर डरा कर फ्राड की गई धनराशि मे से रुपये 7530.73/- को साइबर टीम थाना रामपुर...
26/05/2026

* *पीड़िता के पुत्र को फर्जी जाँच अधिकारी बन कर डरा कर फ्राड की गई धनराशि मे से रुपये 7530.73/- को साइबर टीम थाना रामपुर जनपद मऊ द्वारा पीड़िता के खाते मे कराया गया वापस-*
* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मऊ श्री कमलेश बहादुर, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अनूप कुमार जी के निर्देशन में साइबर फ्रॉड रोकथाम व जागरूकता के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान क्षेत्राधिकारी मधुबन महोदय श्री अंजनी कुमार पांडेय व थानाध्यक्ष श्री रोहन राकेश सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना रामपुर साईबर टीम द्वारा थाना स्थानीय की निवासिनी उषा देवी पत्नी सियाराम चौहान निवासी धनेवा थाना रामपुर द्वारा प्राप्त शिकायत कि पीड़िता के पुत्र को फर्जी जाँच अधिकारी बनकर पीड़िता के खाते से कुल 66530/- रु डरा कर ट्रांसफर करा लिए गये। पीड़िता ने www.cybercrime.gov.in पर पूर्ण शिकायत दर्ज कराई, जो थाना रामपुर को प्राप्त हुई, जिस पर कार्यवाही करते हुए 27790/- रुपये होल्ड कराते हुए पूर्व में 15019 /- रुपये तथा आज दिनांक 26.05.2026 को 7530.73/- रुपये पीड़िता के खाते मे वापस कराया गया । पीड़िता ने साइबर टीम रामपुर तथा पुलिस विभाग की भूरि भूरि प्रशंसा की ।
बरामदगी साइबर टीम का विवरण-
उ0नि0 अभिषेक तिवारी
उ0नि0 सुश्री अनुराधा
आरक्षी प्रवीण कुमार
आरक्षी नीलेश मिश्रा

26/05/2026

29 मई को मधुबन के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री के आगमन के लिये तैयारी शुरू उनके आगमन को लेकर लोगो खुशी

*कानपुर पुलिस आई बैकफुट पर......!!*कानपुर के पुलिस कमिश्नर ने ITBP के DG को चिट्ठी भेजकर कमांडेंट के बर्ताव पर कड़ी आपत्...
25/05/2026

*कानपुर पुलिस आई बैकफुट पर......!!*

कानपुर के पुलिस कमिश्नर ने ITBP के DG को चिट्ठी भेजकर कमांडेंट के बर्ताव पर कड़ी आपत्ति जताई है!!

चिट्ठी में कहा गया कि ITBP कमांडेंट जिस तरह बड़ी संख्या में जवानों के साथ पहुंचे और फॉर्मेशन बनाया, उससे गलत संदेश गया!!

पुलिस ने DG ITBP से किया कार्रवाई की मांग!!

पहले कानपुर पुलिस पूरे मामले पर लीपापोती करती दिखी और मीडिया पर ही सवाल उठा रही थी!!

पुलिस का दावा था कि ऐसा कुछ नहीं हुआ, ITBP और पुलिस एक ही व्यवस्था का हिस्सा हैं और कमांडेंट अपनी सुरक्षा के साथ आए थे!!

लेकिन मीडिया के खुलासे के बाद अब पुलिस ने खुद ITBP मुख्यालय को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग कर दी है!!

IPS आलोक सिंह ने DG PAC का कार्यभार ग्रहण किया.
25/05/2026

IPS आलोक सिंह ने DG PAC का कार्यभार ग्रहण किया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव  के लखनऊ स्थित आवास पर स्वर्गीय प्रतीक या...
25/05/2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के लखनऊ स्थित आवास पर स्वर्गीय प्रतीक यादव की आत्मा की शांति के लिए आयोजित त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए।
उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

25/05/2026

पंचायत चुनाव कराने को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने कहा वही दोहरीघाट में गोली चलने के मामले में जिला प्रशासन से मिलने की बात कही

बिजली विभाग के।1912 का ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने किए ऊर्जा विभाग की टोल फ्री हेल्पलाइन 1912 का औचक निरीक्षण कियेशिकायतकर...
25/05/2026

बिजली विभाग के।1912 का ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने किए ऊर्जा विभाग की टोल फ्री हेल्पलाइन 1912 का औचक निरीक्षण किये
शिकायतकर्ताओं से बातचीत भी किये। लोगों की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण हेतु जरूरी निर्देश दिए।

फतेहपुर मण्डाव के शानदार युवा ब्लॉक प्रमुख प्रवीण कुँवर सिंह शुभम जी के जन्मदिन की शुभकामनाएं
25/05/2026

फतेहपुर मण्डाव के शानदार युवा ब्लॉक प्रमुख प्रवीण कुँवर सिंह शुभम जी के जन्मदिन की शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश-भाजपा ने स्नातक- शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी उतारे !!
24/05/2026

उत्तर प्रदेश-

भाजपा ने स्नातक- शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी उतारे !!

24/05/2026

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से इंसान की मजबूरी की एक तस्वीर सामने आई है। यहां एक बहू अपनी बुजुर्ग सास को पीठ पर बैठाकर बैंक ले जाती दिखाई दी, ताकि उन्हें पेंशन मिल सके।

बताया गया कि वृद्ध महिला चलने-फिरने में असमर्थ हैं और पेंशन के लिए बैंक में स्वयं उपस्थित होना जरूरी था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है, जबकि बुजुर्ग महिला को मात्र 1500 रुपए पेंशन मिलती है।

Address

MADHUBAN
Madhuban
221603

Telephone

+919670135968

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Monu Journalist posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Monu Journalist:

Share