The City News Jaynagar

The City News Jaynagar Social Media

बिहार के चप्पे-चप्पे की खबर, शहरों से लेकर गांव तक की खबर, हर वो खबर जिनसे है आपका सीधा सरोकार, मुख्यमंत्री से लेकर मुखिया तक की खबर, क्या वाकई में हो रहा है आपके इलाके का विकास या फिर विकास की योजनाएं हो रही हैं

15/03/2026

जयनगर थाने में थानाध्यक्ष अमित कुमार के द्वारा दावत ए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया.

15/03/2026

जयनगर: 'सूखी नशा' की गिरफ्त में बचपन, बढ़ रही आपराधिक घटनाएं
​जयनगर। अनुमंडल क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों में इन दिनों 'सूखी नशा' का प्रचलन छोटे बच्चों और किशोरों के बीच तेजी से फैला है। चिंता की बात यह है कि नशे की इस लत के कारण क्षेत्र में मारपीट और छिनतई जैसी घटनाएं आम हो गई हैं।​नशे के लिए हिंसा का सहारा ​नशे की तलब पूरी करने के लिए पैसे न मिलने पर ये बच्चे हो जाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार:
​घर में मारपीट: नशे के आदी बच्चे अपने ही परिजनों के साथ मारपीट और बदसलूकी करते हैं।
​राहगीरों से उलझना: जयनगर रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजार और सुनसान सड़कों पर ये समूह में घूमते हैं और छोटी-छोटी बातों पर राहगीरों से मारपीट या गाली-गलौज करते हैं।
​आपसी गुटबाजी: नशे की पुड़िया या सामान के बंटवारे को लेकर इन बच्चों के बीच अक्सर खूनी संघर्ष देखने को मिलता है।
(​आसानी से उपलब्ध हैं नशीले पदार्थ)
​हैरानी की बात यह है कि जूता चिपकाने वाला 'सॉल्यूशन' (डेंड्राइट), कफ सिरप और नशीली गोलियां गलियों की दुकानों पर आसानी से मिल जाती हैं। पुलिस की सख्ती के बावजूद, चोरी-छिपे इनका कारोबार फल-फूल रहा है।​प्रशासन और समाज की भूमिका ​स्थानीय बुद्धिजीवियों का मानना है कि केवल पुलिसिया कार्रवाई से यह समस्या हल नहीं होगी। इसके लिए: ​कौंसिलिंग: नशे की चपेट में आए बच्चों के लिए पुनर्वास केंद्र और सही परामर्श की आवश्यकता है।
​सख्त निगरानी: पुलिस को उन दुकानदारों पर नकेल कसनी होगी जो नाबालिगों को ये नशीली चीजें बेचते हैं।
​अभिभावकों की जागरूकता: माता-पिता को अपने बच्चों की बदलती आदतों और उनकी संगति पर विशेष नजर रखनी होगी।
​चेतावनी: सूखी नशा सीधे मस्तिष्क और फेफड़ों पर हमला करता है, जिससे कम उम्र में ही याददाश्त जाना, फेफड़ों का खराब होना और असमय मृत्यु की संभावना बढ़ जाती है।

बजरंग अखाड़ा जयनगर के पदाधिकारी गौशाला सोसायटी की सचिव सह समाजसेवी कल्पना सिंह से मुलाकात कर आगामी रामनवमी शोभायात्रा मे...
15/03/2026

बजरंग अखाड़ा जयनगर के पदाधिकारी गौशाला सोसायटी की सचिव सह समाजसेवी कल्पना सिंह से मुलाकात कर आगामी रामनवमी शोभायात्रा में शामिल होने एवं सहयोग करने का आग्रह किया।

15/03/2026

जयनगर में बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल, मधुबनी सदर अस्पताल रेफर।

जयनगर थाना क्षेत्र के डी.बी. कॉलेज के समीप जयनगर–दरभंगा राष्ट्रीय राजमार्ग 527 बी पर शनिवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए जयनगर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को डी.बी. कॉलेज के पास मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार से आ रही दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तुरंत घायलों को उठाकर अस्पताल भेजने की व्यवस्था की।
घायल युवकों की पहचान खजौली थाना क्षेत्र के तुलसीयाही गांव निवासी बोए लाल यादव के 45 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण यादव तथा बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के पाली गोठ गांव निवासी शंभू प्रसाद गुप्ता के 25 वर्षीय पुत्र सत्यम प्रसाद गुप्ता के रूप में की गई है। दुर्घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।
स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को जयनगर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. विनीत कुमार द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सक ने जांच के बाद बताया कि दोनों युवकों की स्थिति गंभीर है और बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल मधुबनी रेफर किया जाना आवश्यक है। इसके बाद दोनों को एंबुलेंस के माध्यम से मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया गया।

15/03/2026

एल०पी०जी० गैस की कालाबाजारी / भंडारण मामले में 01 अभियुक्त 24 गैस सिलेंडर के साथ गिरफ्तार।



Bihar Police
Home Department, Govt. of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

15/03/2026

रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी को लेकर बैठक, भव्य आयोजन का लिया गया संकल्प।

रामनवमी शोभायात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को जयनगर के शहीद चौक स्थित अनुसूचित जाति जनजाति कार्यालय के सभागार में बजरंग अखाड़ा जयनगर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद सह संगठन के संरक्षक कैलाश पासवान ने की, जबकि संचालन महासचिव रंजीत पासवान ने किया।बैठक में रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा को भव्य, आकर्षक और सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। महासचिव रंजीत पासवान ने अब तक की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा में शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।मुख्य पार्षद सह संरक्षक कैलाश पासवान ने कहा कि रामनवमी का पर्व सनातन संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। हर वर्ष की तरह इस बार भी शोभायात्रा को और अधिक उत्साह, श्रद्धा और भव्यता के साथ आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक लोगों से संपर्क कर उन्हें शोभायात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने सभी धर्मों के लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ इस आयोजन में सहयोग करने की अपील की। साथ ही उन्होंने सभी सनातन प्रेमी अपने-अपने घरों पर भगवा ध्वज लगाकर पर्व की शुरुआत करें और अधिक से अधिक शोभा यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।
बैठक के दौरान उद्धव कुंवर ने सुझाव दिया कि कार्यकर्ताओं की छोटी-छोटी टीम बनाकर उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएं, ताकि कार्यक्रम को व्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। वहीं अरविन्द तिवारी ने शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए कोष संग्रह पर विशेष जोर देते हुए सभी से सहयोग की अपील की।
बैठक में आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं जैसे व्यवस्था, प्रचार-प्रसार, सुरक्षा, सजावट और जनसंपर्क पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर गणेश पासवान, शंभू गुप्ता, गोपाल भगत, रंजीत गुप्ता, गुड्डा मंडल, धीरेन्द्र झा, दीपक गुप्ता, सुधीर गुप्ता, रंजीत मिश्रा, पवन झा, विजय महतो सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

15/03/2026
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग तेल विपणन कंपनियों द्वारा उपलब्ध कई सुविधाजनक माध्यमों से आसानी से की जा सकती है।घरेलू एल...
14/03/2026

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग तेल विपणन कंपनियों द्वारा उपलब्ध कई सुविधाजनक माध्यमों से आसानी से की जा सकती है।

घरेलू एलपीजी उपभोक्ता घर बैठे इन माध्यमों से एलपीजी रिफिल बुक कर सकते हैं:
• WhatsApp के माध्यम से
• SMS / IVRS के माध्यम से
• संबंधित OMC के मोबाइल ऐप के माध्यम से

इसके लिए उपभोक्ताओं को वितरक के पास जाने या कतार में खड़े होने की आवश्यकता नहीं है।- सूचना एवं जनसंपर्क विभाग,मधुबनी द्वारा जनहित में जारी।

जयनगर के  युवा पत्रकार ने नारायण युवा सेवा आश्रम देवघर में जाकर अपना जन्मदिन मनाया
14/03/2026

जयनगर के युवा पत्रकार ने नारायण युवा सेवा आश्रम देवघर में जाकर अपना जन्मदिन मनाया

 #जयनगर पुलिस ने कुआढ़ निवासी विकास यादव,व शिलानाथ के भुषण सिंह को नेपाली विदेशी शराब के साथ पकड़ा,शरीर में छुपाकर ले जा ...
14/03/2026

#जयनगर पुलिस ने कुआढ़ निवासी विकास यादव,व शिलानाथ के भुषण सिंह को नेपाली विदेशी शराब के साथ पकड़ा,शरीर में छुपाकर ले जा रहे थे।
#मधुबनी #पुलिस #बिहार

आर्यकुमार पुस्तकालय, जयनगर का चुनाव अगले आदेश तक स्थगितजयनगर/मधुबनीजिले के आर्यकुमार पुस्तकालय, जयनगर के आगामी निर्धारित...
14/03/2026

आर्यकुमार पुस्तकालय, जयनगर का चुनाव अगले आदेश तक स्थगित

जयनगर/मधुबनी

जिले के आर्यकुमार पुस्तकालय, जयनगर के आगामी निर्धारित चुनाव को अपरिहार्य कारण से अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी दीपक कुमार अनुमंडल पदाधिकारी, जयनगर सह-पदेन अध्यक्ष, आर्यकुमार पुस्तकालय के द्वारा जारी एक आधिकारिक सूचना में दी गई है।

जारी सूचना में बताया गया है कि पूर्व में निर्धारित तिथि पर होने वाला चुनाव अब फिलहाल नहीं कराया जाएगा। पुस्तकालय के सभी सदस्यों, अभिभावकों एवं संबंधित व्यक्तियों से अपील की गई है कि वे इस संबंध में जारी होने वाले अगले आधिकारिक आदेश की प्रतीक्षा करें।

14/03/2026

अतिक्रमण मुक्त जयनगर सुंदर जयनगर

Address

Madhubani Bazar

Telephone

+919122793118

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The City News Jaynagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The City News Jaynagar:

Shortcuts

Share