03/10/2026
पत्रकारों की मांगों को लेकर डीएम से मिला श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का शिष्टमंडल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
दिनांक_ अक्टूबर 03/2026 दिन शनिवार
दरभंगा/मधुबनी
न्यूज ब्यूरो - Govind Joshi
Joshi Live News
✍️👆
🟫➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖🟦
#पत्रकारों के हितों, सुरक्षा और आर्थिक अधिकारों से जुड़ी प्रमुख मांगों को लेकर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, दरभंगा जिला का एक #उच्चस्तरीय शिष्टमंडल शनिवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार से मिला। शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से भारत की #राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा और पत्रकार समुदाय की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल करने की मांग की है। #बिहार के श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव शशि मोहन #भारद्वाज के नेतृत्व में पहुंचे शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी के समक्ष पत्रकारों से जुड़े प्रमुख मुद्दों को विस्तार से रखा। ज्ञापन में देश में नए मीडिया #आयोग के गठन, पत्रकारों एवं मीडिया संस्थानों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय कानून बनाने, वर्किंग जर्नलिस्ट के लिए पूर्व में उपलब्ध कानूनी सुरक्षा उपायों को बहाल करने तथा MJ Live News प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया कर्मियों को शामिल करते हुए नए वेज बोर्ड के गठन करने की #मांग की गई। इसके अलावा, पत्रकारों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक सम्मान पेंशन योजना लागू करने की भी मांग की गई है। #ज्ञापन में यूनियन ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में मीडिया का स्वरूप तेजी से बदला है। 24×7 घंटे के न्यूज चैनल, डिजिटल न्यूज #प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया के विस्तार के साथ पत्रकारिता के सामने नई चुनौतियां भी सामने आई हैं। #ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा, सेवा शर्तों और आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा जरूरी है। JOSHI LIVE NEWS 👉NEWS CHANNEL Group तो वहीं, जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शिष्टमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और #सकारात्मक संदेश देते हुए ज्ञापन को उचित माध्यम से आगे भेजने का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर डीडीसी #स्वपनिल, डीपीआरओ आशीष अमन व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे और शिष्टमंडल में यूनियन महासचिव शशि मोहन भारद्वाज, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, विनय कुमार ठाकुर, #मनोज कुमार, इरफान अहमद पैदल, अनिल कुमार मिश्रा, सुधीर कुमार चौधरी, विष्णुकांत चौधरी, प्रभास रंजन, रोहित कुमार, मनीष कुमार सिन्हा, #दीपक कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
🟫➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖🟦
✳️💥🌟🙏 बदलाव की बहार है— आपके साथ, अपने जोशी लाइव न्यूज के साथ 🙏🌟💥✳️
♦️🖇️📲 अब आपका अपना न्यूज चैनल💥✳️
♦️👉 Google Play Store पर भी उपलब्ध है!
🔗 Joshi Live News App🖇️
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webultrasolution.Joshilivenews Joshi Live News App आज ही डाउनलोड करें ⬇️♦️✳️
🖇️♦️✨ आज ही डाउनलोड करें और पाएं अपने मोबाइल पर हर खबर सबसे पहले!💥✳️
♦️भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण द्वारा पंजीकृत♦️✳️
🛑हमारे प्लेटफॉर्म पर जुड़ें💥
📘 Facebook♦️✳️
🔗
https://www.facebook.com/JoshiLiveNewsJaynagar?mibextid=ZbWKwL 🔗♦️✳️
✳️♦️📢 NEWS CHANNEL FB Group
link 🔗
https://www.facebook.com/share/p/1Gm9cupXuR 🔗💥
▶️ YouTube – Joshi Live News♦️
♦️✳️ 🔗 https://youtube.com/?si=ItXh-8lddEt75Yw4 🔗♦️✳️
🌍 हमारी वेबसाइट: 🔗 www.joshilivenews.in 🔗♦️✳️
🔗 www.joshilivenews.in 🔗♦️✳️
📢
🖇️♦️(उजाला आज तक ब्यूरो चीफ, चाणक्य भूमि मीडिया लाइव न्यूज पेपर, खबर दस्तक, इनसाइट मिथिला) दैनिक अखवार🖇️