29/10/2022
Sat, 29 Oct 2022 09:50 AM
बांकाः पुलिस ने पांच शराबी को किया गिरफ्तार
पंजवारा पुलिस ने शुक्रवार रात चेक पोस्ट पर जांच-पड़ताल अभियान के दौरान पांच शराबी को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए एसएचओ अनिल कुमार साव ने बताया कि चेक पोस्ट पर जांच के दौरान पांच लोगों को शराब के नशे में चूर रहने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार शराबी को शनिवार को जुर्माना हेतू बांका न्यायालय भेजा जा रहा है।