The Mithila Times

The Mithila Times दि मिथिला टाइम्स एक डिजिटल न्यूज चैनल है जो समस्त बिहार की खबरें आप तक पहुंचाता है

22/11/2022

छात्र नेता दिलीप कुमार ने बताया 67वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के हाई कटऑफ की वजह।






वीडियो सौजन्य : दिलीप कुमार

फिर शुरू होने जा रहा है "मुख्यमंत्री उद्यमी योजना"  उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने की घोषणा,1 दिसम्बर 2022 से शुरू होगा आव...
15/11/2022

फिर शुरू होने जा रहा है "मुख्यमंत्री उद्यमी योजना" उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने की घोषणा,1 दिसम्बर 2022 से शुरू होगा आवेदन

देश और दुनिया में प्रतिष्ठित सौराठ सभा स्थल पर आज सवा करोड़ महादेव का पार्थिव शिवलिंग को लेकर आयोजित महापूजन प्रारंभ हुआ...
13/11/2022

देश और दुनिया में प्रतिष्ठित सौराठ सभा स्थल पर आज सवा करोड़ महादेव का पार्थिव शिवलिंग को लेकर आयोजित महापूजन प्रारंभ हुआ। आयोजन समिति के द्वारा ऐसे धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किए जाने से सौराठ सभा स्थल आज फिर से अपने गौरवशाली प्रतिष्ठा में एक नया अध्याय जोड़ने में सफल रहे इसके लिए आयोजन समिति को बहुत बहुत बधाई। सनातनी हिंदू धर्मावलंबी को जन जागृत करने का सौभाग्य सभी सारे कार्यकर्ताओं का योगदान एवं जनमान को साधुबाद /हर हर महादेव

10/11/2022

आज मधुबनी के बसुआरा में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल मे विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के प्रोत्साहित को करते हुए उन्हें पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। बताते चलें कि दीपावली से पूर्व स्कूल में ही स्कूल प्रबंधन के द्वारा रंगोली एवं दीपोत्सव प्रतियोगिता हुआ था।मौके पर स्कूल प्रबंधन के तरफ से स्कूल के निदेशक श्री राजीव सिंह, प्रबन्ध निदेशक श्री ध्रुव नारायण त्रिपाठी,प्रधानाचार्य श्री पी के सिन्हा, मैडम रितु,धैर्य शीला,आरती,मनिका ठाकुर,धनराज एवं स्कूल के सभी बच्चे उपस्थित रहे।स्कूल निदेशक श्री राजीव सिंह ने बताया कि स्कूल के तरफ से समय समय पर इस तरह की प्रतियोगिता होनी चाहिए और बच्चो के छुपे कला से सिर्फ स्कूल प्रबंधन ही नही बल्कि समाज को भी अवगत करवाए।प्रबन्ध निदेशक श्री ध्रुव नारायण त्रिपाठी ने बताया कि स्कूल का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब इस तरह के प्रतियोगिता आयोजन करके स्कूल में जो भी हमारे विद्यार्थी हैं उनकी कला हमारे सामने उभर कर आए और हम कोशिश करेंगे की बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में सहयोग कर सकें ताकी बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।बताते चले की प्रबन्ध निदेशक एक वरिष्ठ वकील के साथ साथ कला संकाय के अध्यक्ष भी है और कविता लिखना इनका शौक है। Public School #शिक्षा और रोजगार

https://youtu.be/xisIxPU-qYM

डीएम साहब के पर्सनल असिस्टेंट सुजीत कुमार बोस भाई का रात के डेढ़ बजे पारस हॉस्पिटल दरभंगा में इंतेकाल हो गया।छठ के दिन 3...
10/11/2022

डीएम साहब के पर्सनल असिस्टेंट सुजीत कुमार बोस भाई का रात के डेढ़ बजे पारस हॉस्पिटल दरभंगा में इंतेकाल हो गया।छठ के दिन 31 अक्टूबर को शाम के साढ़े सात बजे डीएम आवास से निकलने के बाद उसी जगह पर इनका एक्सीडेंट हो गया था तब से वो पारस हॉस्पिटल दरभंगा में भर्ती थे।

बेनीपट्टीविशाल शोभा-यात्रा के साथ बेनीपट्टी में 38 वें त्रिदिवसीय मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह का हुआ भव्य शुभारंभ !...
06/11/2022

बेनीपट्टी

विशाल शोभा-यात्रा के साथ बेनीपट्टी में 38 वें त्रिदिवसीय मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह का हुआ भव्य शुभारंभ !

बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन !

बेनीपट्टी नगरपंचायत के श्री लीलाधर उच्च विद्यालय के विशाल प्रांगण में 38 वें त्रिदिवसीय मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के संग प्रारंभ हुआ। शोभायात्रा की शुरुआत बेनीपट्टी के उगना चौक स्थित निर्माणाधीन विद्यापति टॉवर से शुरू होकर कार्यक्रम स्थल उच्च विद्यालय प्रांगण तक गया, जिसका नेतृत्व सम्राट चौधरी, विनोद नारायन झा, घनश्याम ठाकुर, रामप्रीत पासवान कर रहे थे, वहीं शोभायात्रा में संस्थान के सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग आम लोगों की भी सहभागिता थी।
समारोह के प्रथम दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने किया और अपने सम्बोधन में समारोह को राजकीय समारोह का दर्जा देने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि जब वे सरकार में आएंगे तो इस समारोह को अवश्य व अनिवार्य रूप से राजकीय समारोह का दर्जा दिलाएंगे।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री व विधायक रामप्रीत पासवान, विनोद नारायण झा, भाजपा के वरिष्ठ नेता व जानकी सेना के अध्यक्ष मृत्युंजय झा, एमएलसी घनश्याम ठाकुर, मंचस्थ थे वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ.अमरनाथ झा, अरुण कुशवाहा, मदनलाल, कामिनी मिश्रा, जोगिनारायन झा, शिवशंकर पांडे की भी गरिमामयी उपस्थिति थी।
अतिथियों का स्वागत मिथिलांचल के परम्परा अनुरूप पाग, डोप्टा, व पुष्प माला से किया गया, साथ ही लोककला रंग मधुबनी, मां सरस्वती संगीत अकादमी बेनिपट्टी, कलाकार गोपाल झा, रोशन झा, दीपक झा, सुभद्रा झा, प्रिय झा द्वारा लोकगीत व पारम्परिक नृत्य से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया गया।
समारोह की अध्यक्षता व मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार गांधी मिश्र 'गगन' ने किया। साथ ही समारोह को सफल बनाने में संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष अमरनाथ झा 'भोलन', उपाध्यक्ष नवीन झा, ललित झा, डॉ. एम टी रेजा, मुख्य प्रवक्ता संतोष मिश्रा, प्रवक्ता विनय कुमार झा, कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न झा सहित संस्थान के सैकड़ों कार्यकर्ता तन-मन से रात भर जुटे रहे।

05/11/2022

मधुबनी शहर के थाना चौक पर स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया ने किया बेरोजगारी के मुद्दे पर किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन।


#मधुबनी

बेनीपट्टीमिथिलांचल सर्वांगीण विकास संस्थान (बेनीपट्टी) द्वारा आयोजित मिथिला विभूतियों को समर्पित त्रिदिवसीय मिथिला विभूत...
05/11/2022

बेनीपट्टी

मिथिलांचल सर्वांगीण विकास संस्थान (बेनीपट्टी) द्वारा आयोजित मिथिला विभूतियों को समर्पित त्रिदिवसीय मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह का भव्य आयोजन 5 नवंबर से !

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी पंक्ति में शामिल मिथिलांचल के सात महान व्यक्ति को 'मिथिला शिखर' सम्मान व अपने-अपने क्षेत्रों में बुलंदियों का परचम लहराने वाले दस अतिविशिष्ट व्यक्तियों को 'मिथिला गौरव' सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

आगामी 5,6,7 नवंबर से बेनीपट्टी के श्री लीलाधर उच्च विद्यालय के विशाल प्रांगण में मिथिलांचल सर्वांगीण विकास संस्थान के तत्वावधान में आयोजित मिथिला विभूतियों को समर्पित त्रिदिवसीय 38 वें मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह के आयोजन की जहां सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, भव्य पंडाल सज-धज कर तैयार है वहीं संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष अमरनाथ झा 'भोलन' व प्रवक्ता विनय कुमार झा ने सम्पूर्ण मिथिलांचल के मिथिला-मैथिली प्रेमी सभी वर्गों को प्रेस के माध्यम से 'सबजना हकार' देते हुए समारोह में अधिक से अधिक संख्या में आने का आमंत्रण दिया।

समारोह के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की समारोह में देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों की नामचीन हस्ती, राजनेता, विद्वान, कवि, लोककलाकार व वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है और सभी ने समारोह में अपनी उपस्थिति की स्वीकृति दी है। साथ ही इस बार के समारोह में भी पूर्व की भांति मिथिलांचल के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रिम पंक्ति के महान व्यक्तियों को 'मिथिला शिखर' सम्मान से सम्मानित किया जाएगा जिसके लिए इस बार संस्थान द्वारा सर्वश्री अशोक झा, डॉ.अमरनाथ झा, चंद्रमोहन झा'परवा', किसलय कृष्ण, शरद झा, मैथिल प्रशांत, माला झा, अविनाश भारद्वाज, गौरी शरण जी व रामबाबू झा का चयन किया गया है। वहीं ' मिथिला गौरव' सम्मान अपने-अपने क्षेत्र में बुलंदियों का परचम लहराने वाले सर्वश्री बुद्धिनाथ झा, दुलारी देवी, जगदीश प्रसाद मंडल, डॉ.जयनारायण गिरी, विभूति आनंद, विजय चन्द्र झा व आचार्य धर्मेन्द्रनाथ मिश्र का नाम चयनित है।

समारोह में शामिल होंगे विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक व राजनीतिक क्षेत्रों के दिग्गज !

समारोह के प्रथम दिवस का उद्घाटन बिहार विधानपरिषद में नेता विपक्ष सम्राट चौधरी, दूसरे दिन बिहार विधानपरिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर व तीसरे दिन बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ के कर कमलों से किया जाएगा। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में मधुबनी के जिलापदधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सांसद अशोक यादव, विधायक विनोद नारायण झा, विधानपार्षद घनश्याम ठाकुर, विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल, विधायक सुधांशु शेखर, रामप्रीत पासवान, पूर्व विधानपार्षद दिलीप चौधरी, शिक्षाविद संत कुमार चौधरी की उपस्थिति अपेक्षित है।स
साथ ही मिथिलांचल के लोकगायक कुंजबिहारी मिश्र, माधव राय, रामबाबू झा, जुली झा, पूनम मिश्रा, राधे भाई, अरविंद सिंह, मोनी-वैदेही के साथ धरोहर सांस्कृतिक कला मंच मधुबनी, मां सरस्वती संगीत अकादमी बेनीपट्टी के कलाकारों द्वारा भी उक्त त्रिदिवसीय समारोह में अपने कलाओं का सराहनीय प्रदर्शन किया जाएगा।

24/09/2022

पुलीस लाईन काली मंदिर पर गिरा आकाशीय बिजली..,मधुबनी..

24/08/2022

राज्यसभा सांसद डॉ० फैयाज अहमद के ठिकानों पर केंद्रीय एजेंसी ने की छापेमारी, शिक्षा के क्षेत्र में है उनका बड़ा नाम, जांच अब भी जारी

बड़ी खबर मधुबनी से सामने आ रही है, जहाँ राष्ट्रीय जनता दल की एक राज्यसभा सांसद के ठिकानों पर केंद्रीय एजेंसी की छापेमारी जारी है। आज सुबह हुई इस कार्रवाई के बाद राजद खेमे में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त कार्रवाई मधुबनी के स्टेडियम के सामने अवस्थित उनके आवास जारी है। जानकारी के अनुसार डॉ० फ़ैयाज़ अहमद के खिलाफ यह मधुबनी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में भी की जा रही है। डॉ० फ़ैयाज़ अहमद बिस्फी से राजद के भूतपूर्व विधायक और वर्तमान में राजद कोटे से राज्यसभा सांसद बने हैं। डॉ० फ़ैयाज़ अहमद का मेडिकल कॉलेज के अलावे, स्कूल, बीएड कॉलेज सहित कई शिक्षण संस्थान हैं।
सूत्रों के मुताबिक आज सुबह शुरू हुई छापेमारी में करीब 45 लोगों की टीम शामिल हैं।

#राजद

#मधुबनी

#छापेमारी

#सांसद

शिक्षक नियोजन अभ्यर्थी पर बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज व तिरंगे का अपमान करने वाले एडीएम को अविलंब बर्खास्त करे सरकार - द प्ल...
23/08/2022

शिक्षक नियोजन अभ्यर्थी पर बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज व तिरंगे का अपमान करने वाले एडीएम को अविलंब बर्खास्त करे सरकार - द प्लुरल्स पार्टी

तिरंगे का अपमान करनेवाले नौकरशाह पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की भी मांग।

द प्लुरल्स पार्टी के मधुबनी जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विनय कुमार झा ने पटना में शिक्षक नियोजन अभ्यर्थी पर बर्बरता पूर्वक सनकी अंदाज में लाठीचार्ज करने वाले पटना के एडीएम के के सिंह को अविलंब बर्खास्त करने की मांग सरकार से की है।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि उक्त घटना अत्यंत निंदनीय व दुःखद है जब शांतिपूर्ण आंदोलन करने वाले शिक्षक नियोजन अभ्यर्थी पर एक वरिष्ठ नौकरशाह ने सैकड़ों मीडियाकर्मियों के समक्ष बर्बरता पूर्वक तब तक लाठी चलाई जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। साथ ही एडीएम ने मीडिया कर्मियों से भी धक्का-मुक्की की। सभी दृश्य सैकड़ों मीडिया कर्मियों के कैमरे में कैद है, अचरज की बात है कि राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उक्त नौकरशाह के इस बर्बरता पूर्ण कुकृत्य पर एक शब्द नहीं बोल पाए हैं। क्योंकि आजकल जब भी उनसे कोई सवाल पूछा जाता है तो उनका एक ही रटा-रटाया जवाब रहता है कि - मुझे कोई जानकारी नहीं है।
उपमुख्यमंत्री ने जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन करते हुए दोषसिद्ध होने पर एडीएम पर कार्रवाई करने की बात कही है। सवाल उठता है कि जब सैकड़ों मीडिया कर्मियों के कैमरे में सम्पूर्ण घटना कैद है तो और क्या प्रमाण चाहिए सरकार को। जिस तिरंगे को सभी भारत वासी अपने दिल में बसाए रखते हैं उक्त सनकी एडीएम ने तो उस तिरंगे का भी घोर अपमान किया जो उनके डिक्टेटरशिप का द्योतक है और कहीं से भी माफी योग्य नहीं है।
श्री झा ने कथित सुशासन के सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए इस घटना को आम जनों के नजर में अक्षम्य अपराध बताते हुए कहा कि द प्लुरल्स पार्टी सरकार से उक्त घटना के खलनायक के के सिंह की अविलंब बर्खास्तगी की मांग तो करती ही साथ ही तिरंगे का अपमान करने के लिए उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग भी करती है, ताकि भविष्य में कोई भी नौकरशाह तिरंगे के अपमान करने का दुस्साहस न कर सके।

Address

Madhubani

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Mithila Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The Mithila Times:

Share