Mithila Murari vlogs

Mithila Murari vlogs Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Mithila Murari vlogs, Digital creator, Madhubani.

11/05/2026
17/06/2021

सिकंदराबाद से गुरुवार को दरभंगा जंक्शन पहुंची सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस के पार्सल वैन से उतारे गए रेडीमेड कपड़े के पैकेट में ब्लास्ट हुआ। हालांकि इसमें किसी तरह के जान-माल की क्षति नहीं हुई। मौके पर मुस्तैद आरपीएफ निरीक्षक ब्रजेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस गुरुवार को दिन के1:18 बजे दरभंगा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर रुकी। ट्रेन रुकने के कुछ घंटे के बाद पीछे लगे पार्सल वैन से लगेज का पैकेट उतारा जाने लगा। करीब 3:25 बजे रेडीमेड कपड़ों के पैकेट में से एक पैकेट में विस्फोट हुआ। इससे जंक्शन पर अफरातफरी मच गई। लेकिन किसी तरह का नुकसान नहीं होने की जानकारी मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

ब्रजेश कुमार ने बताया कि जले हुए पैकेट को खोलकर उसमें से कपड़ों को निकाला गया तो कपड़ों के बीच से तकरीबन 50 एमएल की शीशे की एक छोटी बोतल मिली, जिसका ढक्कन विस्फोट में उड़ चुका है। सूचना मिलने पर समस्तीपुर से जीआरपी के डीएसपी नवीन कुमार भी मौके पर पहुंचे। घटना की छानबीन की जा रही है। जीआरपी थानाध्यक्ष मो. हारून रशीद एवं डीएसपी नवीन कुमार मुआयना करने में जुटे हुए हैं। इधर, सूत्रों के अनुसार जिस पैकेट में विस्फोट हुआ है वह किसी मो. सुफियान के नाम से बुक था। आरपीएफ निरीक्षक ब्रजेश कुमार ने बताया कि इसकी विस्तृत जानकारी हासिल की जा रही है।

21/05/2020

लॉक डाउन में काम नही मिलने से भुखमरी से अपने बच्चों को बचाने के लिए सरकार से मदद की अपील।

मधुबनी जिला के पंडौल प्रखंड अंतर्गत मेघौल गांव का एक गरीब अपने बच्चों को भुखमरी से बचाने के लिए एक वीडियो बनाकर सरकार से सहयोग मांग रहा है। इसका कहना है कि पहले अंत्योदय योजना से अनाज मिलता था। जो पिछले दो वर्ष से बंद है मुखिया सहित सभी संबंधित अधिकारियों के पास अंत्योदय का अनाज दिलाने की गुहार लगाई लेकिन कुछ नहीं हुआ।

21/05/2020

टेंट लगाकर रह रहे प्रवासियों पर आंधी तूफान और बारिश का कहर।

घोघरडीहा(मधुबनी)सरकारी सुविधा नहीं मिली तो विद्यालय परिसर में टेंट लगाकर ही क्वारेंटिंन में रहने लगे प्रवासी। इसलिए कि अगर इनमे से कोई संक्रमित हो तो ये घर परिवार और समाज के दूसरे व्यक्ति में नही फैले। लेकिन इसके बावजूद प्रखंड प्रशासन इन प्रवासियों की सुधि लेना उचित नहीं समझा। आज अचानक आयी आंधी तूफान और बारिश में देखिए क्या हाल है इनका। प्रखंड के बसुआरी पंचायत के मध्य विद्यालय बगराहा में रह रहे प्रवासियों का दर्द।

21/05/2020

गुड मॉर्निंग आप सभी का तेजस न्यूज़ में स्वागत है इस करो ना काल में हर व्यक्ति को हर कोई छोड़ जाता है लेकिन अपने गुरु अपने शिष्यों को कभी नहीं छोड़ते तो आइए ऐसे ही एक गुरु की आदर भाव के साथ सम्मान करें और हमेशा अपने गुरुजन की सम्मान करें!

बैरिकेडिंग लगाकर प्रवासी मजदूरों से की जा रहीं पूछताछ।मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखण्ड क्षेत्र के बिस्फी थाना औंसी ओपी थाना...
20/05/2020

बैरिकेडिंग लगाकर प्रवासी मजदूरों से की जा रहीं पूछताछ।

मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखण्ड क्षेत्र के बिस्फी थाना औंसी ओपी थाना एवं पतौना ओपी थाना क्षेत्र में जिला में बढ़ते संक्रमण से लोगों में काफी भय का माहौल बना हुआ हैं, जिसको लेकर धेपुरा औंसी ओपी एवं केवटी थाना के बॉर्डर दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल के समीप चेकपोस्ट लगाकर आने जाने वाले प्रवासी मजदूर राहगीरों के सवारी को पूछताछ कर प्रखण्ड मुख्यालय में भेज दी जाती हैं, तथा बाइक से आने जाने वाले डबल ट्रिपल सवारी एवं माक्स नहीं लगाने वाले ब्यक्ति को डांट कर हिदायत भी दी गई। वहीं औंसी ओपी चेक पोस्ट पर महिला सिपाही को भी तैनात की गई हैं।
वहीं बिस्फी थाना क्षेत्र के कोकिला चौक, कोकरवा, रघौली, जगवन चौक पर भी बैरिकेडिंग लगा कर आने जाने वाले राहगीरों पर नजर रखी जा रहीं हैं।
इस मौके पर बिस्फी थाना अध्यक्ष उमेश कुमार पासवान, औंसी ओपी थाना प्रभारी कुणाल कुमार, पतौना ओपी प्रभारी बिजय पासवान, एसआई सुरेंद्र यादव, माया शंकर सिंह, नूर आलम खान, एएसआई सुरेश चौधरी, उदय सिंह, आरके सिंह, अजय कुमार सहित पुलिस कर्मी मौके पर तैनात होकर सरकार एवं जिला प्रशासन के आदेश को नियमानुसार को पालन करवाते हुए नजर आ रहे थे।
वहीं थाना अध्यक्ष ने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुलिस प्रशासन चौकस हो गई है, लोगों को भी इसकी एतिहात बरतने की जरूरत हैं। लोग अभी भी इस बीमारी को समझ नहीं पा रहें हैं।

बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट आज नहीं होगा जारी, अब इस तारीख को आएगी रिजल्टपटना : बिहार बोर्ड दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी...
20/05/2020

बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट आज नहीं होगा जारी, अब इस तारीख को आएगी रिजल्ट

पटना : बिहार बोर्ड दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी बुधवार को नहीं जारी होगा. अब कहा जा रहा है कि 21 या 22 मई को रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट तैयार हो चुका है और अगर बिहार बोर्ड जल्द ही इसका ऐलान कर देता है तो वो कोरोना वायरस के बीच इस साल दसवीं और बारहवीं दोनों के नतीजे घोषित करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा.

दरअसल, पिछले कुछ सालों में बिहार बोर्ड की रिजल्ट मामले में काफ़ी फजीहत हुयी है इस कारण से बोर्ड जल्दबाजी करने के मूड में एकदम नहीं है. बोर्ड काफी एहतियात बरत रहा है और किसी भी तरह की गलती की कोई आशंका छोड़ना नहीं चाहता है. ऐसा माना जा रहा है कि बोर्ड रिजल्ट जारी करने से पहले सारे फैक्ट्स को ठीक ढंग से चेक कर लेना चाहता है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके ।

सीतामढ़ी: अलग अलग राज्यों एवम शहरों से आने वाले प्रवासियों के लिए ग्रेड के अनुसार प्रखंड पंचायत एवं ग्राम स्तरीय क्वॉरेंट...
20/05/2020

सीतामढ़ी: अलग अलग राज्यों एवम शहरों से आने वाले प्रवासियों के लिए ग्रेड के अनुसार प्रखंड पंचायत एवं ग्राम स्तरीय क्वॉरेंटाइन केंद्रों में होगी व्यवस्थाडीएम ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

बिहार के बाहर से आ रहे प्रवासी श्रमिक भाइयो एवं अन्य लोगों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर सरकार से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के उद्देश्य से संचालित कार्यो की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि राज्यों एवं शहरों को ग्रेडो में बांटा गया है, जिसके तहत सूरत, अहमदाबाद, मुंबई, पुणे, दिल्ली, कोलकाता को ग्रेड ए अर्थात रेड जोन में रखा गया है। इन शहरों से आने वाले प्रवासी श्रमिको एवं अन्य लोगों को सीतामढ़ी जिला अंतर्गत प्रखंड स्तरीय कोरेंटिन केंद्रों पर रखे जाने की व्यवस्था की जा रही है। इसी प्रकार हरियाणा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात,उत्तर प्रदेश को ग्रेड बी में रखा गया है, इन राज्यों से आने वाले लोगों को पंचायत स्तरीय कोरेंटिन केंद्र पर रखे जाने की व्यवस्था की जाएगी।

इसके अतिरिक्त अन्य राज्यों और शहरों से आने वाले को ग्रेड सी में रखा गया है, जिन्हें ग्राम स्तरीय कोरेंटिन केंद्रों पर रखे जाने की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि सभी प्रवासी लोगों को संबंधित क्षेत्र के अनुसार निर्धारित कोरेन्टीन केंद्रों पर 14 दिनों तक आवासित रहना होगा। कोरेंटिन की निर्धारित अवधि पूर्ण होने के पश्चात् संबंधित लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग करा कर घोषणा पत्र लेने के बाद ही होम कोरेंटीन में भेजा जाएगा।

उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आने वाले प्रवासी लोगों के लिए ग्रेड के अनुसार क्षेत्रवार निर्धारित क्वॉरेंटीन केंद्रों पर आपदा प्रबंधन विभाग के दिशा निर्देश के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि कोरेंटिन में रह रहे सभी प्रवासी लोगों का स्वयं का आधार नंबर एवं बिहार राज्य में स्थित बैंक का खाता नंबर लिया जाना है तथा उस उसे निर्धारित सम्पूर्ति पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। इस कार्य को पूरी तत्परता से सुनिश्चित कराया जाए।

उन्होंने कहा कि जो लोग क्वॉरेंटीन केंद्र से होम कोरेंटिन में भेजे जाएंगे, उनकी स्वास्थ्य जांच के पश्चात् उनके आंकड़े कोविड बिहार एप्प पर डिस्चार्ज एवं अलक्षणात्मक प्रविष्टि के साथ दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने डीआईओ को निर्देश देते हुए कहा कि कोविड बिहार एवं संपूर्ति पोर्टल पर दर्ज की जाने वाली प्रविष्टियों के विषय में कोरेंटिन केंद्रवार प्रतिनियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों को वांछित जानकारी सुलभ कराएं, ताकि इन कार्यों को समय पूरा किया जा सके।

उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कोरेंटिन में रह रहे सभी लोगों के आधार एवं बिहार में स्थित बैंक का खाता संख्या हर हाल में लिया जाए ताकि सरकार की ओर से दी जाने वाली सहायता राशि को अविलंब भेजा जा सके। उन्होंने प्रखंड के सभी वरीय पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इन कार्यों की समुचित मोनिटरिंग करते हुए सभी कार्यों को समय पर पूरा कराये जाएं।

बिहार के इन 22 जिलों में ‘अम्फास’ चक्रवाती तूफान का खतरा, आंधी तूफान के साथ होगी बारिशअम्फास तूफान का असर अब बिहार में भ...
20/05/2020

बिहार के इन 22 जिलों में ‘अम्फास’ चक्रवाती तूफान का खतरा, आंधी तूफान के साथ होगी बारिश

अम्फास तूफान का असर अब बिहार में भी दिखने लगा है. बुधवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए है. और सुबह से ही हवा की रफ्तार तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि अम्फान तूफान बुधवार को पश्चिम बंगाल और बाग्लादेश के तट पार करने का अनुमान है. इसको लेकर मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट में कहा गया है कि 20 मई कि दोपहर या शाम तक हवा कि रफ्तार कम से कम 155-165 से लेकर 185 किलोमीटर की प्रति घंटे की रफ्तार से रहेगी.

विभाग द्वारा जारी अपडेट में बताया गया है कि प्रदेश के पूर्वी दिशा में बारिश, आंधी-तूफान और खराब मौसम के ज्यादा आसार है. प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान गरज के साथ बारिश होगी. सबसे पहले बात करें नार्थ वेस्ट बिहार और नार्थ सेंट्रल बिहार कि तो 22 और 23 मई को ईस्ट चंपारण, सीवान ,सारण, ईस्ट चंपारण, गोपालगंज,सीतामढ़ी मधुबनी, मुजफ्फरपुर ,दरभंगा, वैशाली , शिवहर , समस्तीपूर , सुपौल , अररिया , मधेपुरा किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया , पटना ,गया, नालंदा, शेखपूरा, बेगूसराय , लखीसराय , नवादा में आंधी- तूफान और गरज के साथ बारिश के आसार हैं.

मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट में बताया गया है कि तूफान की नार्थ ईस्ट बिहार के जिन जिलों में ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी उनमें सुपौल, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया के साथ-साथ बक्सर ,भोजपुर, रोहतास , भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद , अरवल, शामिल हैं।

बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था मधुबनी की ओर से जिला संगठन आयुक्त के नेतृत्व में 10 मई 2020 से लगातार इस विक...
20/05/2020

बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था मधुबनी की ओर से जिला संगठन आयुक्त के नेतृत्व में 10 मई 2020 से लगातार इस विकट परिस्थिति में लॉक डॉन का पालन करते हुए सभी स्काउट एंड गाइड ने अपने-अपने घर में मास्क बना करके जरूरतमंदों तक पहुंचाने का काम करते हैं एवं भीड़ वाले जगह पर जैसे बैंक किराना दुकान मेडिकल स्टोर अन्य जगह पर सोशल डिस्टेंस का जानकारी देने का काम करते हैं।

20/05/2020

UNICEF India के गुडविल एम्बेसडर अमिताभ बच्चन ने COVID-19 से बचने और सुरक्षित रहने के लिए हम सबके लिए ये महत्वपूर्ण संदेश दिया है

Address

Madhubani

Telephone

+919431470007

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mithila Murari vlogs posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Mithila Murari vlogs:

Shortcuts

Share