Muntazir Alam Offecial

Muntazir Alam Offecial Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Muntazir Alam Offecial, Digital creator, Madhubani.

Public Figure • Youth Voice of Mithila
BA English (LNMU) | Educator & Social Awareness
Founder – Bihar Updates (Education News & Notices)
Madhubani, Bihar
Contact: [email protected]

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, कामेश्वरनगर, दरभंगायह व्हाट्सएप चैनल एलएनएमयू के छात्रों के लिए एक भरोसेमंद माध्यम है,...
29/04/2026

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, कामेश्वरनगर, दरभंगा

यह व्हाट्सएप चैनल एलएनएमयू के छात्रों के लिए एक भरोसेमंद माध्यम है, जहाँ आपको विश्वविद्यालय और महाविद्यालय से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी समय पर एक ही जगह पर मिलती रहेगी, ताकि कोई भी महत्वपूर्ण सूचना आपसे छूट न जाए।

इस चैनल के माध्यम से आपको मिलती हैं —

परीक्षा तिथि एवं परिणाम से संबंधित जानकारी
नामांकन, परीक्षा प्रपत्र एवं आधिकारिक सूचनाएँ
महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय की गतिविधियाँ
पाठ्यक्रम, नोट्स एवं महत्वपूर्ण जानकारी
छात्रवृत्ति एवं शुल्क से संबंधित अपडेट

हजारों छात्र पहले से इस चैनल से जुड़कर इसका लाभ उठा रहे हैं। आप भी अभी जुड़ें और अपने साथियों के साथ अवश्य साझा करें।

𝐖𝐡𝐚𝐭𝐬𝐀𝐩𝐩 𝐂𝐡𝐚𝐧𝐧𝐞𝐥 :-https://whatsapp.com/channel/0029Va5n3lM0gcfDLdLelb3b

डॉ. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँआज हम भारत के संविधान निर्माता Bhimrao Ramji Ambedkar जी की जयं...
14/04/2026

डॉ. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ

आज हम भारत के संविधान निर्माता Bhimrao Ramji Ambedkar जी की जयंती मना रहे हैं। उनका जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का प्रतीक है। उन्होंने समाज के हर वर्ग को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

बाबा साहेब का संदेश साफ है, “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।” यही विचार आज भी हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

आइए इस खास दिन पर हम संकल्प लें कि हम उनके दिखाए रास्ते पर चलेंगे और एक न्यायपूर्ण व समान समाज का निर्माण करेंगे।

30/12/2025

बिस्फी प्रखंड में 2,69,696 सदस्यों में से 1,99,666 का इ-केवाईसी पूरा हो चुका है। 31 दिसंबर तक इ-केवाईसी नहीं कराने पर नाम राशन कार्ड से हट जाएगा।

30/12/2025

अतिक्रमणकारी पर प्राथमिकी दर्ज

बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के औसी स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जमीन और तालाब अतिक्रमण किए जाने के मामले में औसी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी सीएचसी प्रभारी डॉ अब्दुल बासित के आवेदन पर लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बेनीपट्टी के आदेश के बाद दर्ज कराई गई है.

मधुबनी में ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्यमंत्री वस्त्र वितरण योजना का लाभडीएम आनंद शर्मा के निर्देश पर मधुबनी में मुख्यमंत्...
30/12/2025

मधुबनी में ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्यमंत्री वस्त्र वितरण योजना का लाभ

डीएम आनंद शर्मा के निर्देश पर मधुबनी में मुख्यमंत्री वस्त्र वितरण योजना के तहत 15 ट्रांसजेंडर लाभार्थियों को कंबल दिए गए। इसका उद्देश्य ठंड से बचाव और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना है। प्रशासन ने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय को समान रूप से सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता रहेगा।

मिथिला विवि कुलपति के नाम से फेक अकाउंट सक्रिय, FIR दर्जललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधर...
11/12/2025

मिथिला विवि कुलपति के नाम से फेक अकाउंट सक्रिय, FIR दर्ज

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी के नाम का दुरुपयोग करते हुए साइबर अपराधी द्वारा व्हाट्सऐप पर फेक बिज़नेस अकाउंट बनाकर कई पदाधिकारियों व शिक्षकों को संदेश और कॉल किए गए। इस मामले में मोबाइल नंबर 7809548290 के अज्ञात धारक के खिलाफ विश्वविद्यालय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

दर्शनशास्त्र विभाग के डॉ. संजीव कुमार, डॉ. प्रियंका राय और लॉ कॉलेज के डॉ. बदरे आलम को ऐसे फर्जी संदेश प्राप्त हुए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि ऐसे भ्रामक संदेशों पर किसी भी प्रकार का डेबिट या क्रेडिट लेन-देन न करें।

Address

Madhubani

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Muntazir Alam Offecial posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share