MSB

MSB NATIONAL JOURNALIST

रोहतास जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना परसथुआ थाना क्षेत्र की है, जहां एनएच 319 पर श...
08/05/2026

रोहतास जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना परसथुआ थाना क्षेत्र की है, जहां एनएच 319 पर शेख बहुआरा स्टैंड के समीप यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। आसपास के मौजूद ग्रामीणों ने बस को सीधा कर यात्रियों को बाहर निकाला। मृतक की पहचान कैमूर जिले के करमचट थाना क्षेत्र के बिच्छूबांध गांव निवासी 68 वर्षीय भिक्खी सिंह के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर बस जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरी घटना काराकाट थाना क्षेत्र की है, जहां सिकरिया गांव के समीप अनिंयत्रित बाइक सवार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें साइकिल सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत है। जबकि बाइक पर सवार तीन युवक घायल बताए जा रहे हैं। मृतक की पहचान काराकाट थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव निवासी 55 वर्षीय महेंद्र नट के रुप में हुई है। जानकारी अनुसार मृतक मजदूरी कर के अपने घर लौट रहा था। जबकि घायल युवक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

11/04/2026

Hello dear friend

24/02/2026

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदते हुए जीत के साथ सुपर-8 का आगाज किया है. वेस्टइंडीज इस जीत के साथ ही ग्रुप ए के प्वॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंच गई है. उसकी जीत का सीधा नुकसान भारत को हुआ है. विंडीज की इस जीत के बाद टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह अब और भी मुश्किल हो गई है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम का सेमीफाइनल खेलने का सपना अब अधूरा रह सकता है. वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे पर जीत के बाद अब अपना नेट रन रेट बहुत ही बेहतर कर लिया है. ऐसे में अब अगर उन्हें भारत या साउथ अफ्रीका के खिलाफ किसी एक मैच में जीत मिली, तो टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल में क्वालीफाई करना लगभग मुश्किल हो सकता है. भारत का रन रेट भी -3.8 है और ऐसे में टीम इंडिया के लिए वेस्टइंडीज का रन रेट पार कर पाना लगभग असंभव है.

रोहतास के तिलौथू में बच्चा चोरी के आरोप में फेरीवाले व्यक्ति को भीड़ ने की पिटाई, प्राथमिकी दर्ज। डेहरी एसडीपीओ गौरव कुम...
24/02/2026

रोहतास के तिलौथू में बच्चा चोरी के आरोप में फेरीवाले व्यक्ति को भीड़ ने की पिटाई, प्राथमिकी दर्ज। डेहरी एसडीपीओ गौरव कुमार बोले- अपवाह न फैलाएं।

24/02/2026
सासाराम मंडल कारा के पास मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे 45 वर्षीय राजेश कुमार की मौ...
24/02/2026

सासाराम मंडल कारा के पास मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे 45 वर्षीय राजेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। बताया जाता है कि मृतक राजेश कुमार एलआईसी के काम से डेहरी से सासाराम जा रहे थे, इसी दौरान यह दर्दनाक घटना घटी।

भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. बीते रविवार अहमदाबाद के ...
24/02/2026

भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. बीते रविवार अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से करारी शिकस्त दी. यह सुपर-8 में मेन इन ब्लू का पहला मुकाबला था, जिसमें हार के बाद टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर तलवार लटकती हुई नजर आ रही है. अब भारतीय टीम को सुपर-8 में अगले दो मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 फरवरी को और वेस्टइंडीज के खिलाफ 01 मार्च को खेलना है. सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए सूर्या ब्रिगेड को सबसे पहले अपने बाकी दोनों मैच जीतने होंगे. इसके बाद ही कोई समीकरण उन्हें सेमीफाइनल की राह दिखा सकता है.


In a landmark moment for Indian chess, 19-year-old Divya Deshmukh created history by defeating India’s top-ranked player...
24/02/2026

In a landmark moment for Indian chess, 19-year-old Divya Deshmukh created history by defeating India’s top-ranked player Koneru Humpy in a tense and thrilling rapid tiebreak to clinch the FIDE Women’s World Cup title in Georgia. The victory marked one of the biggest upsets and proudest moments in the sport’s recent history, showcasing the fearless rise of India’s next generation.

With this sensational win, Divya Deshmukh also achieved another major milestone by becoming India’s 88th Grandmaster and only the fourth Indian woman to earn the prestigious GM title. At such a young age, her composure under pressure and sharp tactical play reflected maturity far beyond her years.

This triumph is not just a personal achievement but a defining moment for Indian chess as a whole. It highlights the depth of talent emerging from the country and signals a powerful shift where young players are ready to challenge and defeat established legends on the world stage. Divya’s journey is an inspiration for aspiring chess players across India and reinforces the nation’s growing dominance in global chess.

A truly proud moment for Indian sports and a historic chapter in Indian chess.


Address

MSB Mobile Electronic
Madhubani
847401

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MSB posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share