Natural scean

Natural scean let me go away ��

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डेढ़ साल के मासूम आरव की निर्मम हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी रिश्ते के चाचा विराज पाठ...
11/07/2026

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डेढ़ साल के मासूम आरव की निर्मम हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी रिश्ते के चाचा विराज पाठक को फांसी की सजा सुनाई है। यह दिल दहला देने वाली वारदात 30 मई को हुई थी, जिसका वीडियो सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश फैल गया था।
जांच में सामने आया कि शेखुपुरा, बदायूं निवासी विराज पाठक बच्चे की मां रति से एकतरफा प्रेम करता था और उस पर शादी का दबाव बना रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी को लगने लगा था कि मासूम आरव उसके रास्ते की सबसे बड़ी बाधा है।
इसी सोच के चलते विराज ने मासूम को गली में कई बार जमीन पर पटककर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के दौरान दोनों पैरों में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से चार्जशीट तैयार की और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने सभी तथ्यों और सबूतों का संज्ञान लिया।
मासूम की मां रति ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की थी। आखिरकार अदालत ने इस नृशंस हत्याकांड को दुर्लभतम मामलों में मानते हुए विराज पाठक को फांसी की सजा सुनाई।

लखनऊ के अलीगंज इलाके में रिटायर्ड एआरटीओ के घर से बरामद सोना चांदी और प्रॉपर्टी के दस्तावेज को कड़ी सुरक्षा के बीच कोषाग...
11/07/2026

लखनऊ के अलीगंज इलाके में रिटायर्ड एआरटीओ के घर से बरामद सोना चांदी और प्रॉपर्टी के दस्तावेज को कड़ी सुरक्षा के बीच कोषागार के स्‍ट्रांग रूम में जमा करवा दिया गया है। वहां की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अलीगंज की चंद्रलोक कॉलोनी निवासी रिटायर्ड एआरटीओ ललित कुमार के घर पर विजिलेंस की टीम ने दो दिन पहले छापा मारा था। वहां से 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, 1.62 करोड़ कैश और 15 से अधिक संपत्तियों के दस्तावेज मिले थे। विजिलेंस की टीम ने उनके घर से बरामद सोना-चांदी व अन्य सामान को कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में रखवा दिया है। कोषागार की 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी किए जाने के साथ ही सिक्यॉरिटी भी बढ़ा दी गई है।

आपको बता दें कि रिटायर्ड एआरटीओ ललित कुमार विजिलेंस छापे के दौरान अफसरों को गुमराह करते रहे। जब उनके घर से सोना चांदी मिला तो वह इसे ससुराल से मिला गिफ्ट बताते रहे। अब अफसरों ने उनसे बैंक ट्रांजेक्‍शन को लेकर सवाल किए तो वह कोई जवाब नहीं दे सके। ज्‍यादातर प्रॉपर्टी उन्‍होंने अपने और घरवालों के नाम पर खरीदी थी जो उनकी कुल आय से 35 गुना ज्‍यादा पाए गए हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि सेवाकाल के दौरान जिन जिलों में उनकी तैनाती थी, वहां कोई शिकायत तो नहीं की गई थी।

आईएमडी ने 11 से 14 जुलाई तक उत्तराखंड के कई जिलों के लिए भारी बारिश का विस्तृत पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग का क...
11/07/2026

आईएमडी ने 11 से 14 जुलाई तक उत्तराखंड के कई जिलों के लिए भारी बारिश का विस्तृत पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों के दौरान गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के कई जिलों में अलग-अलग दिन भारी वर्षा, आकाशीय बिजली, तेज गर्जना और तीव्र बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं. इसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने सभी जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं. मौसम विभाग के अनुसार 11 जुलाई को देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. वर्षा के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टानें गिरने और सड़कों पर मलबा आने का खतरा बना रहेगा. मैदानी जिलों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है.

एक तरफ एयर इंडिया बेड़े में आधुनिक और शानदार हवाई जहाज शामिल कर रहा है तो वहीं अभी भी ऐसे प्लेन इस्तेमाल कर रहा है, जिनम...
11/07/2026

एक तरफ एयर इंडिया बेड़े में आधुनिक और शानदार हवाई जहाज शामिल कर रहा है तो वहीं अभी भी ऐसे प्लेन इस्तेमाल कर रहा है, जिनमें यात्रा करने वाले लोग डर जा रहे हैं। यात्रियों के लिए गुरुवार शाम को मुंबई से दिल्ली आने वाली ऐसी ही एक डरावनी फ्लाइट रही।

इसमें सवार यात्रियों का कहना था कि हवाई जहाज के विंग्स और अंदर की हालत देखकर एक बार को तो ऐसा लग रहा था कि कबाड़ से 'उठाकर प्लेन लाया गया हो। AI-2440 में सवार एक यात्री ने बताया कि प्लेन में बैठते ही उनके होश उड़ गए। विंडो से बाहर हवाई जहाज के विंग्स को देखा तो जगह-जगह से पेंट उखड़ा था। कई यात्रियों ने शिकायत दी। उड़ान के दौरान प्लेन के विंग्स पर उखड़ी पेंट की परत उड़ रही थी। सीटों के कलपुर्जे भी हिल रहे थे। वॉशरूम भी बहुत साफ नहीं थे। यह सब देखकर प्लेन के अंदर यात्रियों में एक बार को डर सा बैठ गया। उन्हें लगा कि क्या प्लेन की मेंटेनेंस भी प्रॉपर है या नहीं।

     Lashes Delhi.   And Traffic Snarls Disrupt Normal LifeNew   July 08/2026// Heavy rain lashed Delhi on Wednesday lea...
10/07/2026


Lashes Delhi. And Traffic Snarls Disrupt Normal Life
New July 08/2026// Heavy rain lashed Delhi on Wednesday leaving several parts of the city waterlogged and causing major traffic disruptions. The India Meteorological Department (IMD) issued 'red' and 'orange' alerts warning of thunderstorms and more rainfall over the next few hours. Safdarjung the city's base weather station recorded a minimum temperature of 25.4 degrees Celsius and received 14.2 mm of rainfall during the 24 hours ending at 8:30 a.m. The IMD said thunderstorms accompanied by lightning and heavy rain were very likely over a few districts while thunderstorms with light to moderate rain were expected over other districts during the next few hours. Wind speeds are expected to reach 40 kmph. Waterlogging was reported from Sadar Bazar, Nasirpur, Greater Kailash, Badarpur, Teliwara, Mahavir Bazar, Swarup Nagar and Kushak Road among other areas. Pedestrians were seen wading through knee-high water at several locations. Long queues of vehicles were witnessed on Rohtak Road where traffic remained nearly at a standstill between Punjabi Bagh and Shadipur for several hours. Traffic congestion was also reported at the ITO intersection. Commuters faced delays on Ring Road, Outer Ring Road and National Highway 48 especially near Dhaula Kuan, Mahipalpur and Rajokri due to reduced visibility and waterlogging. Vehicular movement was also affected on Mathura Road near Ashram, Delhi-Gurugram Expressway, Zakhira Flyover, Moti Nagar, Patel Nagar, Naraina, AIIMS, South Extension, Lajpat Nagar, Moolchand, Azadpur, Mukarba Chowk and stretches of the Delhi-Noida Link Road.
//.
This is an illustrative image used for representational purposes only.
It does not depict the actual scene or individuals involved.
The image is used in good faith and is not intended to mislead.

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए दोहरी परेशानी बन गई है। बारिश की वजह से बिजली व्यवस्था च...
10/07/2026

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए दोहरी परेशानी बन गई है। बारिश की वजह से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। बुधवार को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के गुरुग्राम सर्किल में 11 केवी फीडरों पर 9 बड़े ब्रेकडाउन दर्ज किए गए। इसके चलते शहर के कई गांवों, कॉलोनियों, सोसायटियों और औद्योगिक क्षेत्रों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली नहीं होने से लोगों को उमस, पेयजल, लिफ्ट और इंटरनेट जैसी सुविधाओं के लिए भी परेशानी उठानी पड़ी।

महाराष्ट्र और गुजरात में लगातार हो रही बरसात से जनजीवन प्रभावित है. सड़कें जलमग्न हैं, बाढ़ जैसे हालात हैं. भारी बारिश क...
09/07/2026

महाराष्ट्र और गुजरात में लगातार हो रही बरसात से जनजीवन प्रभावित है. सड़कें जलमग्न हैं, बाढ़ जैसे हालात हैं. भारी बारिश की वजह से नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं, जिससे निचले इलाकों में भारी जलभराव और बाढ़ की स्थिति है.कई जगहों पर दुकानों में भी पानी भरा है. स्कूल-कॉलेज बंद हैं. पश्चिमी भारत में मॉनसून का सबसे उग्र रूप देखने को मिल रहा है. वहीं, उत्तर भारत में भी मॉनसून की जोरदार बारिश अब आफत बन रही है.

मौसम विभाग (IMD) ने देश की राजधानी दिल्ली और पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 से 48 घंटों में तेज हवाओं (40-60 किमी/घंटा) के साथ भारी बारिश हो सकती है. भारी बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर में भी जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या सामने आ रही है.

गुरुग्राम के हीरो होंडा चौक से सुभाष चौक की ओर जाने वाली सड़क पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी हुई है. वहीं, दिल्ली में आईटीओ, आनंद विहार, करोल बाग, कनॉट प्लेस, राजीव चौक, बॉटेनिकल गार्डन और डीएनडी फ्लाईओवर पर ट्रैफिक की रफ्तार पर असर पड़ा है. जलभराव की वजह से सुबह-सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

दिल्ली से लेकर मुंबई तक भारी बारिश का सिलसिला जारी है। बाढ़ और बारिश के दर्दनाक वीडियो सामने आ रहे हैं। इस बीच मौसम विभा...
09/07/2026

दिल्ली से लेकर मुंबई तक भारी बारिश का सिलसिला जारी है। बाढ़ और बारिश के दर्दनाक वीडियो सामने आ रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने 17 राज्यों में भीषण बारिश के साथ आंधी और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों से बारिश का सिलसिला जारी है। इस दौरान महज कुछ घंटों के लिए ही बारिश रुकी, बाकी झमाझम का दौर जारी है। वहीं, महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश ने कई इलाकों में अचानक बाढ़, नदियों के उफान और इमारतों के ढहने जैसी गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। 1 जून से अब तक बारिश, आंधी-तूफान के कारण राज्य में 62 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 पशुओं की भी जान गई है।

Address

Madhubani

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Natural scean posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share