KrNews LIVE

KrNews LIVE

(1)

स्कूल में चला साइबर जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को किया जागरूक        वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ...
08/09/2026

स्कूल में चला साइबर जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को किया जागरूक




वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) के नेतृत्व में विवेकानंद विद्यापीठ,मधुबनी में “साइबर स्मार्ट
"साइबर जागरूकता अभियान" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान साइबर थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों, ऑनलाइन ठगी से बचाव, साइबर सुरक्षा के उपाय तथा संदिग्ध लिंक और कॉल से सतर्क रहने की जानकारी दी। साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल उचित माध्यम से शिकायत दर्ज कराने के बारे में भी बताया गया।

पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि साइबर ठग APK लिंक, ऑनलाइन शॉपिंग, TeamViewer, UltraViewer एवं AnyDesk जैसे माध्यमों का इस्तेमाल कर मोबाइल, लैपटॉप व कंप्यूटर का रिमोट एक्सेस लेकर ठगी कर सकते हैं। इसके अलावा पार्सल/कूरियर, Telegram पर Job/Work From Home, WhatsApp लिंक, आधार लिंक, बैंक KYC, वीडियो कॉल/चैट, Skype वीडियो कॉल, ATM कार्ड के CVV नंबर साझा करने, जमीन सर्वे, बिजली मीटर लगाने या बिल जमा करने, 125 यूनिट मुफ्त बिजली रिचार्ज तथा कोटा कोचिंग सेंटर के नाम पर भी साइबर ठगी की जा रही है।

कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से साइबर अपराध के प्रति सतर्क एवं जागरूक रहने की अपील की गई। पुलिस ने किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, OTP, PIN, CVV एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने की सलाह दी।

ब्रेकिंग न्यूज़: मधुबनी में फर्जी पासपोर्ट गिरोह का पर्दाफाश,चार शातिर गिरफ्तार62 पासपोर्ट, बाइक व चार मोबाइल बरामद; रूस ...
07/09/2026

ब्रेकिंग न्यूज़: मधुबनी में फर्जी पासपोर्ट गिरोह का पर्दाफाश,चार शातिर गिरफ्तार

62 पासपोर्ट, बाइक व चार मोबाइल बरामद; रूस और खाड़ी देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर करते थे ठगी




मधुबनी पुलिस ने घोघरडीहा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए फर्जी पासपोर्ट एवं अवैध विदेशी वीजा के कारोबार से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से देश के विभिन्न राज्यों एवं जिलों से निर्गत 62 मूल पासपोर्ट, एक मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और पांच खाली डाक लिफाफे बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रूस एवं खाड़ी देशों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से मोटी रकम वसूलते थे। गिरोह का नेटवर्क पटना और कानपुर तक फैला हुआ था। पुलिस इन शहरों में सक्रिय एजेंटों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार वाहन जांच एवं रात्रि गश्ती कर रही थी। इसी क्रम में 6/7 सितंबर की मध्यरात्रि करीब दो बजे घोघरडीहा थाना की पुलिस टीम हनुमान चौक के पास वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान शत्रुपट्टी की ओर से बाइक से आ रहे दो युवक पुलिस को देखकर अचानक बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान मो. इरशाद और रफी अहमद के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद काले रंग के बैग से विभिन्न राज्यों एवं जिलों से निर्गत 62 मूल पासपोर्ट, पांच खाली डाक लिफाफे और दो मोबाइल फोन बरामद हुए।

पूछताछ में मो. इरशाद ने पुलिस को बताया कि उसके पिता मो. आरजू ग्रामीण डाक सेवक मो. अदनान हुसैन की मिलीभगत से देश के अलग-अलग हिस्सों से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर पासपोर्ट मंगवाते थे। इसके बाद वह और रफी अहमद इन पासपोर्टों को पटना एवं कानपुर के एजेंटों मयंक और श्रवण तक पहुंचाते थे।

पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर गिरोह के कथित मुख्य सरगना मो. आरजू और डाककर्मी मो. अदनान हुसैन को भी उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में मो. आरजू ने बताया कि रूस में रहने के दौरान वह अंतरराष्ट्रीय एजेंटों के संपर्क में आया था। वर्ष 2024 से वह डाककर्मी की मिलीभगत से नौकरी का प्रलोभन देकर लोगों के पासपोर्ट मंगवाता था। इसके बाद प्रति पासपोर्ट करीब दो लाख रुपये लेकर टूरिस्ट वीजा के माध्यम से लोगों को अवैध रूप से विदेश भेजने का काम किया जाता था। इसके अलावा अन्य लोगों के नाम पर फर्जी पासपोर्ट एवं दस्तावेज तैयार कर गिरोह का नेटवर्क संचालित किए जाने की बात भी सामने आई है।

पुलिस ने इस मामले में घोघरडीहा थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर चारों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, गिरोह से जुड़े पटना और कानपुर के एजेंटों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

1. मो. इरशाद, पिता- मो. आरजू, निवासी किसनीपट्टी, थाना घोघरडीहा, मधुबनी।
2. रफी अहमद, पिता- सफी अहमद, निवासी शत्रुपट्टी, थाना घोघरडीहा, मधुबनी।
3. मो. आरजू, पिता- मो. खलील, निवासी किसनीपट्टी, थाना घोघरडीहा, मधुबनी।
4. मो. अदनान हुसैन, पिता- कमरे आलम, निवासी शत्रुपट्टी, थाना घोघरडीहा, मधुबनी।

बरामद सामान
- 62 पासपोर्ट
- 01 मोटरसाइकिल
- 04 मोबाइल फोन
- 05 डाक लिफाफे

सीएम का राजनगर आगमन — अलग-अलग झलकियों में देखें पूरा दौरा!मधुबनी के ऐतिहासिक राजनगर राज परिसर में मुख्यमंत्री सम्राट चौध...
06/09/2026

सीएम का राजनगर आगमन — अलग-अलग झलकियों में देखें पूरा दौरा!
मधुबनी के ऐतिहासिक राजनगर राज परिसर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दौरे की विशेष झलकियां। KR News Live के साथ देखें....
ऐतिहासिक राज परिसर का जायजा: राजनगर के प्रसिद्ध पुरातात्विक व ऐतिहासिक राज परिसर का निरीक्षण।
मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना: कामाख्या मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन, पूजा और आरती।
एसएसबी (SSB) कैंप में अधिकारियों के साथ राज पैलेस की जानकारी।

06/09/2026

सीएम का राजनगर पैलेस दौरा: विस्तृत रिपोर्ट — KR News Live के साथ।
ऐतिहासिक राजनगर पैलेस परिसर कवरेज।
ताज़ा और सटीक खबरों के लिए हमारे चैनल को लाइक, शेयर और फॉलो करें!

06/09/2026

सीएम सम्राट चौधरी के आगमन से पूर्व हेलीपैड स्थल से विधायक सुजीत पासवान ने मीडिया के माध्यम से दिया महत्वपूर्ण संदेश।

06/09/2026

सीएम का उड़नखटोला पहुंचा राजनगर ...

फुलपरास हत्याकांड का सफल उद्भेदन, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तारहत्या में प्रयुक्त लोहे का रॉड, छुरी और खून साफ करने वाला तौलिय...
05/09/2026

फुलपरास हत्याकांड का सफल उद्भेदन, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
हत्या में प्रयुक्त लोहे का रॉड, छुरी और खून साफ करने वाला तौलिया बरामद



मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र में फेरी का कार्य करने वाले 25 वर्षीय युवक जियाउल हक की हत्या के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए मुख्य अभियुक्त कैलाश सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का रॉड, छुरी तथा खून साफ करने में इस्तेमाल किया गया तौलिया भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, 4 जून 2026 की रात फेरी का कार्य करने वाले जियाउल हक निवासी हिजुली थाना बेलडांगा जिला मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल की अज्ञात परिस्थितियों में हत्या कर दी गई थी। अगले दिन उसका शव कन्या मध्य विद्यालय, बरही के समीप सड़क किनारे बरामद हुआ था।

घटना के संबंध में मृतक के भाई जावर अली के आवेदन पर फुलपरास थाना कांड संख्या 298/26 जो 05.06.2026 के तहत धारा 103(1)/3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक मधुबनी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फुलपरास के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त कैलाश सोनी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक लोहे का रॉड और एक छुरी बरामद की। इसके अलावा जिस कमरे में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था, वहां फर्श से खून साफ करने में इस्तेमाल किया गया तौलिया मिट्टी के नीचे से खोदकर बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले में वैज्ञानिक एवं दस्तावेजी साक्ष्य संकलित कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कठोर सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।

सीएम सम्राट चौधरी के प्रस्तावित राजनगर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, राजपरिसर का किया निरीक्षण        मुख्यमंत्री सम्राट च...
05/09/2026

सीएम सम्राट चौधरी के प्रस्तावित राजनगर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, राजपरिसर का किया निरीक्षण




मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के रविवार को प्रस्तावित राजनगर राज परिसर के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने स्थानीय विधायक सुजीत पासवान सहित अधिकारियों के साथ ऐतिहासिक राज परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

डीएम एवं एसएसपी ने राज परिसर स्थित दुर्गा मंदिर, काली मंदिर, कामाख्या मंदिर, गिरिजा मंदिर, महावीर मंदिर, नौलखा पैलेस, हाथी घर सहित एसएसबी की 18वीं वाहिनी के रानी महल स्थित अतिथि गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिरों में पूजा-अर्चना भी की गई। इसके बाद राज मैदान स्थित हेलीपैड, मुख्यमंत्री के संभावित यात्रा मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। पटना से पहुंचे सुरक्षाकर्मियों के दल के साथ अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की।

डीएम आनंद शर्मा ने इतिहासविद सह वीएसजे कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. हीरानंद आचार्य से राजनगर राज परिसर के ऐतिहासिक, पौराणिक एवं पुरातात्विक महत्व की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राजनगर राज परिसर समृद्ध ऐतिहासिक धरोहर है। इसके संरक्षण एवं विकास के लिए स्थानीय लोगों, जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की ओर से लगातार पहल की जा रही है। इन्हीं संभावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री का राजनगर दौरा प्रस्तावित है।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़, एएसपी सह डीएसपी मुख्यालय रश्मि, सदर एसडीओ चंदन कुमार झा, डीएसपी सदर-2 कामिनी कौशल, बीडीओ अर्चना कुमारी, सीओ गोपाल कुमार, अपर थानाध्यक्ष आरती कुमारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

घर-घर पहुंचेगा स्वास्थ्य जागरूकता रथ, निःशुल्क जांच व उपचार की सुविधा        “जाँच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार” अभियान...
03/09/2026

घर-घर पहुंचेगा स्वास्थ्य जागरूकता रथ, निःशुल्क जांच व उपचार की सुविधा




“जाँच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार” अभियान के तहत जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ (एलईडी वाहन) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह रथ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को गैर-संचारी रोगों के प्रति जागरूक करेगा। अभियान के तहत 1 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुंह, स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर समेत विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग, चिकित्सकीय परामर्श, दवा वितरण एवं आवश्यक उपचार की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

अभियान का उद्देश्य बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित कर असामयिक मौतों में कमी लाना है। मौके पर अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, डीपीएम पंकज कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुमार दीपक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Address

Rajnagar Madhubani
Madhubani
847235

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when KrNews LIVE posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to KrNews LIVE:

Shortcuts

Share