Poem Planet

Poem Planet This is poem world. here we enjoy all type of poem ,music and folk song composed by all people

01/02/2026

|Facebook wall se|

#रैदास_पर_ओशो

"रैदास ने वही कहा है जो बुद्ध ने कहा है। बुद्ध की भाषा बहुत मंजी हुई है, शब्द नपे-तुले हैं, लेकिन बुद्ध को भी तर्क का तूफान सहना पड़ा और बुद्ध की भी जड़े उखड़ गई भारत से।

रविदास ने बुद्ध की बातें ही कही है पुनः लेकिन भाषा बदल दी। नया रंग डाला, पात्र वही था, बात वही थी अत: रविदास को नहीं उखाड़ा जा सका।

यह जानकर तुम हैरान होओगे कि चमार मूलतः बौद्ध हैं, जब भारत से बौद्ध धर्म उखाड़ डाला गया और बौद्ध भिक्षुओं को जिंदा जलाया गया और बौद्ध दार्शनिकों को खदेड़ कर देश के बाहर कर दिया गया तो एक लिहाज से तो यह अच्छा हुआ क्योंकि इसी कारण पूरा एशिया बौद्ध हुआ। कभी-कभी बुरे में भी अच्छा छिपा होता है।

जैन नहीं फैल सके क्योंकि जैनों ने समझौते कर लिए। बच गए, लेकिन क्या बचना! आज कुल 30-35 लाख की संख्या है 5000 साल के इतिहास में 30-35 लाख की संख्या कोई संख्या होती है। किसी तरह अपने को बचा लिया मगर बचाने में सब गंवा दिया।

बौद्धों ने समझौता नहीं किया, उखड़ गए, टूट गए, मगर झुके नहीं। उसका फायदा हुआ, सारा एशिया बौद्ध हो गया क्योंकि जहां भी बौद्ध दार्शनिक और मनीषी गए वहीं उनकी प्रकाश किरणे फैली, वहीं उनका रस बहा, वहीं लोग तृप्त हुए। चीन कोरिया....दूर-दूर तक बौद्ध धर्म फैलता गया। इसका श्रेय हिंदू पंडितो को है। जो भाग सकते थे भाग गए। भागने के लिए सुविधा चाहिए, धन चाहिए जो नहीं भाग सकते थे-इतने दीन थे, इतने दरिद्र थे-वे हिंदू जमात में सम्मिलित हो गए। लेकिन हिंदू जमात में अगर सम्मिलित होना हो तो सिर्फ शुद्रों में सम्मिलित हो सकते हो। क्योंकि ब्राह्मण तो जन्म से ब्राह्मण होता है। क्षत्रिय और वैश्य भी। सिर्फ एक ही जगह रह जाती है शुद्र, अछूत। वह असल में हिंदू धर्म के बाहर ही है। हो जाओ शूद्र अगर बचना है।

तो जो बौद्ध बच गए और नहीं भाग सके, मजबूरी में सम्मिलित हुए हिंदू धर्म में, वे ही बौद्ध चमार हैं। कारण-कभी किसी ने सोचा भी ना होगा बुद्ध के समय में कि वह कारण इतना बड़ा परिणाम लाएगा। जिंदगी बड़ी रहस्यपूर्ण है। बुद्ध ने कहा मांसाहार पाप है लेकिन अगर कोई जानवर मर ही गया हो तो उसके मांसाहार में क्या पाप हो सकता है। चमार भारत में अकेली जाती है जो मरे हुए जानवर का मांस खाती है और यही प्रमाण है उनका कि वे बौद्ध थे कभी। दूसरे प्रमाण भी है लेकिन यह प्रमाण बहुत बड़ा प्रमाण है। इसी आधार पर डॉ अंबेडकर ने यह निर्णय किया कि चमारों को कम से कम और संभव हो तो सभी शूद्रों को पुनः बौद्ध हो जाना चाहिए क्योंकि मूलत: हम बौद्ध थे।

रैदास के अंतस्तल में बुद्ध गूंज रहे हैं, वही आग। लेकिन रविदास ने उस आग को आग नहीं बऩने दिया, रोशनी बना लिया। आग जला भी सकती है और प्रकाश भी दे सकती है। बुद्ध के वचन अंगारो जैसे हैं। बडा साहस चाहिए उन्हें पचाने का। रैदास के वचन फूल जैसे हैं। पचा जाओगे तब पता चलेगा कि आग लगा गए।

आज दुनिया में अगर भारत की कोई प्रतिष्ठा है तो उस प्रतिष्ठा में 50% हाथ तो बुद्ध का है। अगर लोग भारत को बुद्ध के कारण याद करते हैं। सारा एशिया भारत कोे सम्मान से देखता है, भारत को तीर्थ मानता है तो बुद्ध के कारण। जैसे सारे मुसलमान मक्का की यात्रा करते हैं, ऐसे ही सारे बौद्धों के मन में, करोड़ों करोड़ों बौद्धों के मन में एक ही अभीप्सा होती है कि कभी बुद्धगया, कभी भारत की भूमि पर पैर पड़ जाएं। भारत ने इतना बड़ा दूसरा बेटा पैदा नहीं किया जितना बुद्ध।

–ओशो, पुस्तक-मन ही पूजा मन ही धूप (रैदास वाणी)"

मीराबाई लिखती है: “मोहे गुरु मिल्या रैदासा!” मेवाड़ राजघराने की महारानी जो कि मेवाड़ के महाराजा राणा सांगा के पुत्र महाराणा कुंवर भोजराज की पत्नी महारानी मीराबाई ने सन्त रविदास जी को अपना गुरु बनाया। हालांकि उनकी यह बगावत, संघर्ष और फिर ज़हर देना, मृत्यु तक के किस्से आज भी सुने जा सकते हैं लेकिन सबसे विचित्र बात थी संत रैदास को गुरु चुनना। मेवाड़ की रानियां ही नहीं रैदास के तेज से तो ब्राह्मण हरिराम व्यास, रज्जब मुसलमान, गुरु रामदास और गुरु अर्जन देव जैसे सिख गुरु तक सबने एक स्वर में रैदास को अपना सगा, अपना गुरु और अपने आराध्य तक की श्रेणी में रखा था लेकिन वर्चस्ववादीयों ने उन्हें बहुत ही सीमित रखा।

रैदास/रविदास/रोहदास/रोहिदास नाम अनेक हैं उनके, वे चर्मकार वर्ग में जन्मे बहुत ही तेजस्वी गुरु हुए हैं! कहते हैं कि उनका तेज़ रवि (सूर्य) सामान ही था और इसलिए उनका नाम ही पड़ गया रविदास! तेज़ और ज्ञान ऐसा कि उनपर जब संस्कृत सीखने पर मनाही लगा दी तो उन्होंने एक नयी भाषा और लिपि ही बना डाली: गुरुमुखी! श्री गुरुग्रंथ साहिब में रविदास की वाणी संकलित है और पंजाबी भाषा गुरुमुखी लिपि की भाषा है किन्तु सिखों में भी जातिवाद के चलते उनके साथ पूरा न्याय न हो पाया और रविदासिया पंथ सरकमफ्रेंस पा चला गया! ज़िक्र मिलता है कि वे प्रकाण्ड ज्ञानी तो थे ही और रूपरंग के भी धनी थे, लम्बाई कोई सात हाथ, गोरा रंग, ओजस्वी और अत्यंत प्रभावी छवि।

मध्यकालीन भारत के संतों में एक खास बात यह देखी जाती है कि उन्होंने स्वयं श्रम करते हुए अपना गुजारा किया। लगभग सभी संतों ने अपना पेशा आजीवन जारी रखा। कबीर कपड़ा बुनते रहे, संत सैन ने नाई का पेशा बरकरार रखा, नामदेव ने कपड़े पर छपाई जारी रखी, दादू दयाल ने रुई धुनने का काम नहीं छोड़ा और गुरु नानक ने अपने जीवन के अंतिम वर्ष खेती करते हुए ही बिताए लेकिन इन सबमें रैदास का पेशा एकदम जुदा था। वे मोची थे। जूते बनाते थे और उसकी मरम्मत भी करते थे। समाज की भाषा में उनकी जाति कथित ‘चमार’ की थी पर कर्मप्रधान वर्णव्यवस्था की बात करने वालों ने उनके कर्म को नीच माना तथा उन्हें हाशिये पर रखा।

तुलसीदास से बहुत पहले जन्में रैदास ने ज्ञानी शुद्र को पूजनीय कहा और दुर्गुण ब्राह्मण को अपूजनीय। "रैदास बांभन मत पूजिए जो होवे गुन हीन। पूजिए चरन चंडाल के जो हो ज्ञान प्रवीन।" वहीं तुलसीदास ने इसी को उलट करके कहा कि शुद्र कभी पूजनीय नहीं हो सकता बशर्ते वह कितना ही ज्ञानी व गुणवान क्यों न हों जबकि ब्राह्मण दुर्गुणी होकर भी पूजनीय है। "पूजिए विप्र शील गुण हीना, शूद्र ना गुण गण ग्यान प्रवीणा।" और हुआ भी वही तुलसीदास पूजनीय बने और रैदास या कबीर वन्दनीय भी न रह सके।

लोगों को पहले यह अपनी सीमित वैचारिक पहचान समाप्त करनी होगी तथा उन्हें बुद्ध, रैदास, कबीर, पलटू राम, दादू दयाल, नानक, बिरसा, गाडगे, फुले, पेरियार, अंबेडकर, भगतसिंह, उधमसिंह आदि के महत्व को बिना जाति, धर्म के समझना होगा। तुलसीदास और रैदास या समकालीन तुलसीदास व कबीरदास जैसे संतों के मध्य की प्रासंगिकता को समझना होगा। तर्क व कुतर्क के अंतर को समझकर तर्कसंगत विचार को बेझिझक स्वीकार करना होगा तभी समाज में कुछ वैचारिक क्रांति का प्रसार होगा। इन्हीं विचारों के साथ संतों के संत यानि संत शिरोमणि रैदास जयंती की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

ी_विशाल

27/09/2025

बाबा!
मुझे उतनी दूर मत ब्याहना

जहाँ मुझसे मिलने जाने ख़ातिर
घर की बकरियाँ बेचनी पड़े तुम्हें

मत ब्याहना उस देश में
जहाँ आदमी से ज़्यादा

ईश्वर बसते हों
जंगल नदी पहाड़ नहीं हों जहाँ

वहाँ मत कर आना मेरा लगन
वहाँ तो क़तई नहीं

जहाँ की सड़कों पर
मन से भी ज़्यादा तेज़ दौड़ती हों मोटरगाड़ियाँ

ऊँचे-ऊँचे मकान और
बड़ी-बड़ी दुकानें

उस घर से मत जोड़ना मेरा रिश्ता
जिस में बड़ा-सा खुला आँगन न हो

मुर्ग़े की बाँग पर होती नहीं हो जहाँ सुबह
और शाम पिछवाड़े से जहाँ

पहाड़ी पर डूबता सूरज न दिखे
मत चुनना ऐसा वर

जो पोचई और हड़िया में डूबा रहता हो अक्सर
काहिल-निकम्मा हो

माहिर हो मेले से लड़कियाँ उड़ा ले जाने में
ऐसा वर मत चुनना मेरी ख़ातिर

कोई थारी-लोटा तो नहीं
कि बाद में जब चाहूँगी बदल लूँगी

अच्छा-ख़राब होने पर
जो बात-बात में

बात करे लाठी-डंडा की
निकाले तीर-धनुष, कुल्हाड़ी

जब चाहे चला जाए बंगाल, असम या कश्मीर
ऐसा वर नहीं चाहिए हमें

और उसके हाथ में मत देना मेरा हाथ
जिसके हाथों ने कभी कोई पेड़ नहीं लगाए

फ़सलें नहीं उगाईं जिन हाथों ने
जिन हाथों ने दिया नहीं कभी किसी का साथ

किसी का बोझ नहीं उठाया
और तो और!

जो हाथ लिखना नहीं जानता हो ‘ह’ से हाथ
उसके हाथ मत देना कभी मेरा हाथ!

ब्याहना हो तो वहाँ ब्याहना
जहाँ सुबह जाकर

शाम तक लौट सको पैदल
मैं जो कभी दुख में रोऊँ इस घाट

तो उस घाट नदी में स्नान करते तुम
सुनकर आ सको मेरा करुण विलाप

महुआ की लट और
खजूर का गुड़ बनाकर भेज सकूँ संदेश तुम्हारी ख़ातिर

उधर से आते-जाते किसी के हाथ
भेज सकूँ कद्दू-कोहड़ा, खेखसा, बरबट्टी

समय-समय पर गोगो के लिए भी
मेला-हाट-बाज़ार आते-जाते

मिल सके कोई अपना जो
बता सके घर-गाँव का हाल-चाल

चितकबरी गैया के बियाने की ख़बर
दे सके जो कोई उधर से गुज़रते

ऐसी जगह मुझे ब्याहना!
उस देश में ब्याहना

जहाँ ईश्वर कम आदमी ज़्यादा रहते हों
बकरी और शेर

एक घाट पानी पीते हों जहाँ
वहीं ब्याहना मुझे!

उसी के संग ब्याहना जो
कबूतर के जोड़े और पंडुक पक्षी की तरह

रहे हरदम हाथ
घर-बाहर खेतों में काम करने से लेकर

रात सुख-दुख बाँटने तक
चुनना वर ऐसा

जो बजाता हो बाँसुरी सुरीली
और ढोल-माँदल बजाने में हो पारंगत

वसंत के दिनों में ला सके जो रोज़
मेरे जूड़े के ख़ातिर पलाश के फूल

जिससे खाया नहीं जाए
मेरे भूखे रहने पर

उसी से ब्याहना मुझे!

निर्मला पुतूल

27/07/2025

||Facebook wall से ||

लोगों के सर ऐब को मढ़ना सीख गये।
हम भी अब बेबात झगड़ना सीख गये।

ठोकर खायी दर्द सहा है हँस-हँस कर,
धीरे-धीरे आगे बढ़ना सीख गये।

उड़ना कब सीखेंगे चिड़िया के बच्चे,
सांप के बच्चे पेड़ पे चढ़ना सीख गये।

यारी का मतलब तब से जाना हमने,
जबसे यारों चेहरा पढ़ना सीख गये।

अपने पेड़ से खुलकर शह पाई तबसे,
पत्ते भी मौसम से लड़ना सीख गये।



16/07/2025

मूर्ख मारे लठ से, ऊपर ही दर्शाए । ज्ञानी मारे ज्ञान से, रोम रोम छिद जाए!

11/08/2024

खैरात में नहीं मिलती कामयाबी,
हुनर को अपने निखारना होता है।
सूरज की पहली किरण यूं ही गर्माहट नहीं देती,
रातों को अपनी अंधेरों में गुजारना होता है।
हुनर से ही तो होती है पहचान,
मंजिल पाना नहीं इतना आसान।
कदमों को चलना पड़ता है हौसले के साथ,
हर मुश्किल को अपनी ताकत बनाना होता है।

01/05/2024

International Labour Day

जाते हैं फुटपाथ पे अखबार बिछा कर,
मजदूर कभी नींद की गोली नहीं खाते।।

01/05/2024

International Labour Day
जिन्दगी को
वह गढ़ेंगे जो शिलाएं तोड़ते हैं
जो भगीरथ नीर की निर्भय शिराएं मोड़ते हैं।
यज्ञ को इस शक्ति-श्रम के
श्रेष्ठतम मैं मानता हूं।

ज़िन्दगी को
वह गढ़ेंगे जो खदानें खोदते हैं,
लौह के सोये असुर को कर्म-रथ में जोतते हैं।
यज्ञ को इस श्रम-शक्ति के
श्रेष्ठतम मैं मानता हूं।

ज़िन्दगी को
वह गढ़ेंगे जो प्रभंजन हांकते हैं,
शूरवीरों के चरण से रक्त-रेखा आंकते हैं।
यज्ञ को इस श्रम-शक्ति के
श्रेष्ठतम मैं मानता हूं।

ज़िन्दगी को
वह गढ़ेंगे जो प्रलय को रोकते हैं,
रक्त से रंजित धरा पर शान्ति का पथ खोजते हैं।
यज्ञ को इस शक्ति-श्रम के
श्रेष्ठतम मैं मानता हूं।

मैं नया इंसान हूं इस यज्ञ में सहयोग दूंगा।
ख़ूबसूरत ज़िन्दगी की नौजवानी भोग लूंगा।

-केदारनाथ अग्रवाल

शक्ति और क्षमा              -रामधारी सिंह 'दिनकर'
24/11/2023

शक्ति और क्षमा
-रामधारी सिंह 'दिनकर'

19/11/2023

Address

Apna
Madhubani
847234

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Poem Planet posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Poem Planet:

Share