08/09/2026
कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, कलकतिया वाली के कार्यक्रम में हजारों लोग पहुंचे। 💐❤️🖋️🖊️✍️
हरलाखी। हरलाखी प्रखंड के फुलहर पंचायत अंतर्गत मनोहरपुर गांव में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनकपुर धाम की मशहूर मिथिला कलाकार कलकतिया वाली ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।❤️👍🖋️🖊️✍️
कलकतिया वाली के कार्यक्रम को देखने और सुनने के लिए आसपास के गांवों सहित दूर-दराज के इलाकों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर देर रात तक लोगों की भारी भीड़ बनी रही। कलाकार की प्रस्तुति के दौरान दर्शक उत्साह से झूमते नजर आए।🖋️🖊️❤️✍️
खास बात यह रही कि बुजुर्गों और महिलाओं के बीच कलकतिया वाली का कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। उनकी पारंपरिक मिथिला शैली और लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुति ने लोगों का दिल जीत लिया।🖋️🖊️✍️❤️💐
कृष्ण जन्माष्टमी के धार्मिक उत्साह के साथ आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम ने गांव के माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं और दर्शकों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई थीं।❤️🖋️🖊️✍️
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मिथिला की लोक कला और संस्कृति को बढ़ावा मिलता है और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है।
मनोहरपुर में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान कलकतिया वाली की प्रस्तुति लोगों के लिए यादगार बन गई।🖋️💐❤️