Jaynagar News

Jaynagar News किसी भी घटना/कार्यक्रम की सूचना, तस्वीर, वीडियो, डिटेल्स +91 8210454329 और 9523724212 पर भेजिये।
(221)

जयनगर अनुमंडल और मधुबनी जिला समेत आसपास के नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों की हार गतिविधियों से अपडेट रहने के लिए क्लिक करें:-
www.jaynagarnews.com
www.jaynagarnews.in
www.twitter.com/JaynagarNews/
www.twitter.com/JaynagarNews_/
www.instagram.com/jaynagarnews
www.instagram.com/jaynagarnewsofficial
www.youtube.com/JaynagarNews
www.youtube.com/
www.youtube.com/JaynagarNewsOfficial
www.youtube.com/
https://t.me/JaynagarNews
https://t.me/JaynagarNewsOfficial
Whatsapp Number:- +91 8210454329 & +91 9523724212

17/08/2026

आर्य कुमार पुस्तकालय चुनाव में कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामवीर यादव कैसे चुनाव हार गए? हार गए या हरवा दिए गए भीतरघात करके? 'अच्छी और स्वच्छ छवि' के बावजूद उन्हें क्यों नहीं मिला पैनल का औसतन वोट भी?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कलश स्थापना और भव्य शोभायात्रा का होगा आयोजन, बालिकाओं को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में ...
17/08/2026

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कलश स्थापना और भव्य शोभायात्रा का होगा आयोजन, बालिकाओं को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में साइकिल-स्मार्ट घड़ी इत्यादि जीतने का अवसर...

जयनगर(मधुबनी); 16-08-2026...

आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जयनगर के बाजार समिति में भव्य महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। श्री हनुमान युवा संघ द्वारा 04 सितंबर से 10 सितम्बर 2026 तक पूरे एक सप्ताह के लिए आयोजित होने जा रहे इस श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में कलश स्थापना के साथ ही भव्य शोभायात्रा एवं इस अवसर पर लगने वाले मेले में कई अन्य मुख्य आकर्षण होंगे, जिसमें बड़े-बड़े झूले, जलपरी शो, मीना बाजार, खिलौने एवं उपहार, विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की दुकानें, घरेलू उपयोग की वस्तुएँ, श्रीकृष्ण की झांकियों सहित अन्य सांस्कृतिक आयोजन शामिल है।

आयोजन में सबसे विशेष बालिकाओं के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन है जिसमें प्रथम पुरस्कार साइकिल, द्वितीय पुरस्कार स्मार्ट घड़ी, तृतीय पुरस्कार स्मार्ट बैग समेत सान्त्वना पुरस्कार भी शामिल है। यह प्रतियोगिता 09 सितंबर को दोपहर 01 बजे से आयोजित होगा।

जन्माष्टमी समारोह के दौरान यह सभी आयोजन श्री हनुमान युवा मंच, बाजार समिति जयनगर द्वारा किया जा रहा है जिसके संचालक अनिल साह, अध्यक्ष उमेश यादव, सचिव रंजीत कुमार यादव और कोषाध्यक्ष दीपेश यादव हैं।

17/08/2026

श्रीकृष्ण गौशाला जयनगर के लिए सर्वाधिक आवाज, पत्राचार सबसे पहले रामप्रसाद राउत(2016 से) और पूर्व सैनिक बबलू गुप्ता(2018 से) किये, लेकिन ये लोग उतना ब्रांडिंग नहीं कर सके, इसीलिए क्रेडिट इन्हें नहीं मिल रहा

जयनगर को जिला बनाने की भ्रम की राजनीति से बेहतर है अनुमंडल स्तरीय मूलभूत सुविधाओं और अधिकारों की माँग- अधिवक्ता ठाकुर कु...
17/08/2026

जयनगर को जिला बनाने की भ्रम की राजनीति से बेहतर है अनुमंडल स्तरीय मूलभूत सुविधाओं और अधिकारों की माँग- अधिवक्ता ठाकुर कुमार राणा प्रताप सिंह(माकपा नेता)

जयनगर के माकपा नेता अधिवक्ता कुमार राणा प्रताप का जयनगर अनुमंडल को मूलभूत सुविधाओं बनाम जिला की दर्जा की फैंसी फुरसतिया राजनीति पर विचार...

● 1991 में जयनगर अनुमंडल का स्थापना हुआ जो आज तक अपने मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।

● अनुमंडल का स्थापना के बाद जयनगर का जो विस्तार होना था जो आज तक नहीं हुआ। जयनगर अनुमंडल अपने मूल स्वरूप का भी विकास नहीं कर सका है।

● जयनगर अनुमंडल के अन्दर अनुमंडल स्तरीय आवश्यक सुविधाएं जैसे ट्रेजरी(कोषागार)/न्यायालय(न्यायिक कोर्ट)/जेल(उप-कारा) जैसे स्वरूप से भी वंचित है। न जाने उस स्वरूप को पूरा करने में कितना समय लगेगा। अनुमंडल स्तरीय सुविधाओं की माँग की बजाय अलग जिला, राज्य, महादेश, ग्रह की माँग की जा रही है।

● जयनगर नगर पंचायत पाँच वर्ष पहले नगर परिषद हो जाता यदि नगर पंचायत द्वारा प्रस्ताव भेजा गया होता लेकिन अपनी निजी स्वार्थ की जातिवादी राजनीति करने वालों ने अपने अनुकूल जातिवादी राजनीतिक समीकरण बनाए रखने के लिए नगर पंचायत को नगर परिषद बनाए जाने का विरोध किया और प्रस्ताव नहीं भेजा। वैसे लोग कथित रूप से जिला बनाने के समर्थक हैं। यानि जो जरूरी था, व्यवहारिक था, उसे टाला गया और जो फिलहाल लगभग गैर-जरूरी है उस माँग को जरूरी बताया जा रहा है। इसे ही भ्रम की राजनीति कहते हैं।

● अनुमंडल का स्वरूप पूरा हुआ नहीं, चले हैं जयनगर को जिला बनाने; आम जनता को भ्रमित करने से अच्छा होगा, स्वरूप विस्तार के लिए संघर्ष तेज हो। लोगों को भ्रमित कर आवश्यक मुद्दों की अनदेखी और फंतासी(फैंटेसी) प्रदान करने वाले मुद्दों के नाम पर लोगों को भ्रमित करना बंद होना चाहिए। लोगों को फैंटेसी ही प्रदान करना है तो जयनगर को अब अलग प्रमंडल, स्वायत्त प्रदेश या अलग पूर्ण राज्य की भी माँग कर दे।

● जयनगर में धार्मिक और ऐतिहासिक-रणनीतिक-अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने, विकसित करने, जयनगर रेलवे स्टेशन जो कि अंतरराष्ट्रीय शर्तों को पूरा करता है, उसे अंतरराष्ट्रीय स्टेशन का आधिकारिक दर्जा देने, जयनगर में अंतर्राज्यीय बस अड्डा की स्थापना, केंद्रीय विद्यालय इत्यादि की माँग पर गौण रहने वाले और विरोध करने वाले चले हैं जयनगर को जिला बनाने।

:- ठाकुर कुमार राणा प्रताप सिंह(अधिवक्ता-सह-राजनेता)

17/08/2026

आर्य कुमार पुस्तकालय जयनगर में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित खेल के लिए लिखित में ली गई थी अनुमति, सचिव की स्वीकृति से हुआ आयोजन फिर अब कार्यकारिणी सदस्य हनुमान मोर के प्रश्नों, आरोपों का औचित्य क्या?

किराना व्यवसायी लूट कांड का खुलासा, मास्टर माइंड दो लाईनर गिरफ्तार...बाइक सवार अपराधी ने 10 लाख लूट कर गोली मार किया था ...
17/08/2026

किराना व्यवसायी लूट कांड का खुलासा, मास्टर माइंड दो लाईनर गिरफ्तार...

बाइक सवार अपराधी ने 10 लाख लूट कर गोली मार किया था घायल...

जयनगर(मधुबनी); 16-08-2026...

जयनगर ने शहर के कमला रोड में पिछले शनिवार को किराना व्यवसायी टिंकू महतो लूट व गोलीकांड का खुलासा किया है। तथा लूट का रूपये संग मास्टरमाइंड व लाईनर गिरफ्तार किया गया है। थाना में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए डीएसपी सदानंद कुमार ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान तथा सीसीटीवी फुटेज से घटना में लाईनर बेला निवासी अभिरंजन यादव को गिरफ्तार किया गया तथा उसके निशानदेही पर पिठवाटोल निवासी प्रशांत कुमार दिवाकर को गिरफ्तार किया गया।

डीएसपी ने बताया कि प्रशांत ही मास्टरमाइंड और सूत्रधार था, जो किराना व्यवसायी का रेकी कर अभिरंजन यादव को एक लाख का प्रलोभन देकर तैयार किया। इसमें बरही के चंदन साह से संबंध बनाकर बासोपट्टी से बाइक सवार दो अपराधी कृष्णा ओर अभिजीत को लूट के लिए तैयार किया तथा शनिवार को कमला रोड लूट व गोलीकांड की घटना को अंजाम दिया।

डीएसपी ने बताया कि लाईनर व मास्टरमाइंड लाईनिंग के बाद धटना स्थल से कुछ दूरी पर फूटेज से देखा गया है। मामले में तीन अपराधी फरार है जिसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि अनुसंधान में व्यापारी से 7 लाख भारतीय तथा 5 लाख नेपाली रूपये लूटने की बात सामने आयी है, अन्य अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

16/08/2026

खजौली के विधायक और बिहार सरकार में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के मंत्री के रूप में दूसरे कार्यकाल के प्रथम 100 दिनों को आप कैसा आँकते हैं? उनके कार्यों के आधार पर 100 में कितना अंक देंगे?

बिहार में पत्रकारों की हत्या पर गृह मंत्रालय ने सम्राट सरकार से मांगी रिपोर्ट...सुभाष हत्याकांड की फाइल फिर खुलेगीपटना(ब...
16/08/2026

बिहार में पत्रकारों की हत्या पर गृह मंत्रालय ने सम्राट सरकार से मांगी रिपोर्ट...

सुभाष हत्याकांड की फाइल फिर खुलेगी

पटना(बिहार); 16-08-2026...

बिहार में पत्रकारों की हत्या के मामलों को लेकर केंद्र सरकार ने गंभीरता दिखाई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से पत्रकारों की हत्या से जुड़े मामलों की रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद पुराने मामलों की जांच और उनकी मौजूदा स्थिति की भी समीक्षा किए जाने की संभावना है।

जानकारी के मुताबिक, केंद्र ने बिहार में पत्रकारों की सुरक्षा और उनके खिलाफ हुई हिंसक घटनाओं को लेकर राज्य सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी है। इसमें पत्रकारों की हत्या के मामलों में हुई पुलिस कार्रवाई, जांच की स्थिति और आरोपियों के खिलाफ उठाए गए कदमों की जानकारी शामिल हो सकती है।

■ बेगूसराय के पत्रकार सुभाष हत्याकांड की भी होगी समीक्षा...

इस प्रक्रिया में बेगूसराय के पत्रकार सुभाष कुमार हत्याकांड की फाइल भी दोबारा सामने आ सकती है। सुभाष कुमार की 20 मई 2022 को बेगूसराय के सांखो गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह एक स्थानीय न्यूज चैनल के लिए काम करते थे। घटना के समय वह गांव में आयोजित एक कार्यक्रम से लौट रहे थे।

मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को नामजद किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके घरों पर इश्तेहार चस्पा किया और आत्मसमर्पण के लिए समय दिया था। बाद में कुछ आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी की गई और दो आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया था।

▪︎ हत्या के पीछे क्या थी वजह?

सुभाष कुमार की हत्या को लेकर उस समय कई तरह के कारण सामने आए थे। उनके परिवार की ओर से पंचायत चुनाव से जुड़े विवाद की बात कही गई थी। वहीं, यह भी चर्चा थी कि सुभाष ने इलाके में बालू और शराब के कथित कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ खबरें प्रकाशित की थीं। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह को लेकर जांच में सामने आए तथ्यों को ही अंतिम आधार माना जाएगा।

हत्या के बाद स्थानीय पत्रकारों और राजनीतिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था। पत्रकारों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की थी।

■ पत्रकारों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल...

बिहार में पत्रकारों पर हमले और हत्या के मामलों को लेकर समय-समय पर पत्रकार संगठनों की ओर से सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में केंद्र की ओर से राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगे जाने को पत्रकारों की सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीरता के तौर पर देखा जा रहा है।

अब राज्य सरकार की ओर से केंद्र को भेजी जाने वाली रिपोर्ट में पुराने मामलों की जांच की स्थिति, आरोपियों के खिलाफ हुई कार्रवाई और लंबित मामलों का ब्योरा सामने आने की उम्मीद है। इसी क्रम में बेगूसराय के सुभाष कुमार हत्याकांड समेत पत्रकारों की हत्या के पुराने मामलों की फाइलों की भी समीक्षा हो सकती है।

साभार:- भड़ास4मीडिया

16/08/2026

आर्य कुमार पुस्तकालय जयनगर को 'रिमोट कंट्रोल' से संचालित करने का आरोप, कार्यकारिणी सदस्य हनुमान प्रसाद मोर ने लगाया आरोप; निर्वाचित कमिटी को सूचना और अनुमति लिये बिना मैच का कैसे हुआ आयोजन?

80वें स्वतंत्रता दिवस पर मिथिला पेंटिंग-सह-ई-कॉमर्स पोर्टल का शुभारंभ, 108 मीटर लंबी रामायण आधारित मिथिला पेंटिंग ने रचा...
16/08/2026

80वें स्वतंत्रता दिवस पर मिथिला पेंटिंग-सह-ई-कॉमर्स पोर्टल का शुभारंभ, 108 मीटर लंबी रामायण आधारित मिथिला पेंटिंग ने रचा विश्व रिकॉर्ड...

मधुबनी(बिहार); 15-08-2026...

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मधुबनी में मिथिला की समृद्ध कला, संस्कृति एवं परंपरा को आधुनिक डिजिटल तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मिथिला पेंटिंग-सह-ई-कॉमर्स पोर्टल का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रामचरितमानस पर आधारित 108 मीटर लंबी विशाल मिथिला पेंटिंग रही, जिसमें रामायण की संपूर्ण गाथा को मिथिला चित्रकला की पारंपरिक शैली में 52 विषय-वस्तुओं के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया है।

■ लगभग 180 कलाकारों की सहभागिता से चार दिनों में साकार हुई ऐतिहासिक कलाकृति...

108 मीटर लंबी इस विशाल कलाकृति का निर्माण मिथिला चित्रकला संस्थान के लगभग 180 वर्तमान एवं पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं की सहभागिता से किया गया। चार दिनों के सामूहिक एवं सृजनात्मक प्रयास में रामायण के प्रमुख प्रसंगों को मिथिला चित्रकला के पारंपरिक रंगों, रेखाओं, प्रतीकों एवं चित्रांकन शैली के माध्यम से जीवंत रूप प्रदान किया गया।

इस ऐतिहासिक सृजन का कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन संस्थान के तीनों पद्मश्री कलाकारों- पद्मश्री बौआ देवी, वरीय आचार्य; पद्मश्री दुलारी देवी, आचार्य; एवं पद्मश्री शिवन पासवान, डॉ. रानी झा, संजय कुमार जायसवाल एवं प्रतीक प्रभाकर, कनीय आचार्य द्वारा किया गया।

पेंटिंग के निर्माण के दौरान चित्रों के साथ-साथ रामचरितमानस के श्लोकों एवं दोहों का पाठ भी किया गया। इससे यह प्रस्तुति दृश्य कला, साहित्य, आध्यात्मिक परंपरा एवं मिथिला की लोक-संस्कृति के अनूठे संगम के रूप में सामने आई।

■ वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनियन द्वारा किया गया मानकीकरण...

108 मीटर लंबी इस ऐतिहासिक कलाकृति का वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनियन के प्रतिनिधि श्री क्रिस्टोफर की उपस्थिति में विधिवत लोकार्पण एवं मानकीकरण किया गया। इस अवसर पर वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनियन के प्रतिनिधि द्वारा जिला पदाधिकारी, मधुबनी को वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान किया गया।

यह उपलब्धि मिथिला चित्रकला की प्रतिभा एवं समृद्ध परंपरा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वर्तमान में यह अनूठी कलाकृति मिथिला ललित कला संग्रहालय में प्रदर्शित है, जहाँ आमजन एवं कला-प्रेमी इसका अवलोकन कर सकते हैं।

राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने मिथिला की कला, संस्कृति एवं परंपरा की समृद्ध विरासत की सराहना करते हुए कहा कि मिथिला पेंटिंग केवल एक कला विधा नहीं, बल्कि इस क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान एवं लोकजीवन की जीवंत अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल मिथिला की कला को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह ने मिथिला की कला एवं संस्कृति की विशिष्ट पहचान की सराहना करते हुए इसके संरक्षण, संवर्धन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया। उन्होंने कहा कि रामायण की संपूर्ण गाथा को मिथिला चित्रकला के माध्यम से इतने व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करना कलाकारों की प्रतिभा, परिश्रम एवं सांस्कृतिक प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि मिथिला की कला सदियों से अपनी विशिष्ट शैली, रंग-संयोजन एवं सांस्कृतिक गहराई के लिए प्रसिद्ध रही है। रामायण आधारित 108 मीटर लंबी यह कलाकृति मिथिला की कला परंपरा को नई ऊँचाई प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य मिथिला की कला एवं कलाकारों को आधुनिक तकनीक और व्यापक बाजार से जोड़ना है।

■ ई-कॉमर्स पोर्टल से ‘स्थानीय कला से वैश्विक बाजार’ तक...

मधुबनी के जिला पदाधिकारी के ड्रीम प्रोजेक्ट के अंतर्गत मिथिला चित्रकला संस्थान के निदेशक के सतत मार्गदर्शन तथा उप-निदेशक, लेखा पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी-कर्मियों के सार्थक प्रयासों से मिथिला पेंटिंग-सह-ई-कॉमर्स पोर्टल विकसित किया गया है। 15 अगस्त को इसका लाइव प्रदर्शन एवं विधिवत उद्घाटन किया गया।

यह डिजिटल मंच मिथिला के कलाकारों को अपनी पेंटिंग, हस्तशिल्प एवं अन्य कलात्मक उत्पादों को देश-विदेश के व्यापक बाजार तक सीधे पहुँचाने का अवसर प्रदान करेगा। इसके माध्यम से कलाकारों को उचित मूल्य, नए ग्राहक एवं बाजार की व्यापक संभावनाएँ प्राप्त होंगी। इससे उनकी आय, पहचान एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
यह पहल मिथिला की पारंपरिक कला एवं सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल युग से जोड़ते हुए ‘स्थानीय कला से वैश्विक बाजार’ तक पहुँच बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी कदम है।

कार्यक्रम के दौरान गणमान्य अतिथियों का स्वागत-सह-तिरंगा यात्रा के माध्यम से मिथिला ललित कला संग्रहालय तक आगमन हुआ। संग्रहालय में ऐतिहासिक 108 मीटर लंबी पेंटिंग का अवलोकन करने के पश्चात मिथिला चित्रकला संस्थान के बहुउद्देशीय सभागार में अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके बाद दीप प्रज्वलन के साथ ई-कॉमर्स पोर्टल का उद्घाटन किया गया।

■ मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित...

इसके पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मिथिला चित्रकला संस्थान में संचालित त्रिवर्षीय डिग्री कोर्स एवं छह माह के सर्टिफिकेट कोर्स के विभिन्न सेमेस्टरों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त अपने-अपने वर्ग में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

■ कार्यक्रम में उपस्थित रहे गणमान्य अतिथि एवं पदाधिकारी...

कार्यक्रम में बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह, राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, मधुबनी के जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा, अपर समाहर्त्ता, मिथिला चित्रकला संस्थान के निदेशक, उप-निदेशक, लेखा पदाधिकारी, आचार्यगण सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

■ कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं संचालन में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी-सह-उप-निदेशक नीतीश कुमार, , मिथिला चित्रकला संस्थान मधुबनी के लेखा पदाधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद यादव, वरीय आचार्य पद्मश्री बौआ देवी, आचार्य पद्मश्री दुलारी देवी, पद्मश्री शिवन पासवान, डॉ. रानी झा, संजय कुमार जायसवाल, कनीय आचार्य प्रतीक प्रभाकर, सहायक रूपा कुमारी, सरफराज, अरमान रजा, अर्जुन कुमार, नीतीश कुमार, विकास कुमार गुप्ता एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर अभिषेक कुमार सहित मिथिला चित्रकला संस्थान के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

108 मीटर लंबी, 52 विषय-वस्तुओं के माध्यम से रामायण की संपूर्ण गाथा को मिथिला कला में अभिव्यक्त करने वाली यह ऐतिहासिक कलाकृति और कलाकारों को वैश्विक बाजार से जोड़ने वाला ई-कॉमर्स पोर्टल—मधुबनी की कला, संस्कृति एवं कलाकारों को नई पहचान, नए अवसर और नई ऊँचाइयाँ प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

#मधुबनी

Address

Near Aryakumar Pustakalay, Kamla Road, Ward No./7, Jaynagar
Madhubani
847226

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jaynagar News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Jaynagar News:

Shortcuts

Share