Darpan jaynagar

Darpan jaynagar केवल सच का दर्पण जयनगर सच के साथ सबसे तेज नज़र आस पास की खबरों पर

आर्य कुमार पुस्तकालय आज,316 वोटर 22 पदो के लिए करेंगे मताधिकार10 अगस्त को टीपीसी भवन पर होगी चुनाव,प्रशासन तैयारखेमेबाजी...
09/08/2026

आर्य कुमार पुस्तकालय आज,316 वोटर 22 पदो के लिए करेंगे मताधिकार
10 अगस्त को टीपीसी भवन पर होगी चुनाव,प्रशासन तैयार
खेमेबाजी ने बनाया चुनाव को दिलचस्प,चर्चा में शहर
जयनगर।
शहर स्थित आर्य कुमार पुस्तकालय का चुनाव सोमवार को टीपीसी भवन पर होगा। निर्वाचन समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। एसडीएम दिपक कुमार ने बताया कि कुल 24 पदो में सचिव,कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव समेत 17 कार्यकारणी सदस्य के लिए 316 वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें दो महिला सीट निर्विरोध चयन हो गया है। उन्होंने बताया कि इसकी पुरी तैयारी कर लिया गया है। दोपहर 3 बजे के पश्चात् किसी को मतदान का अवसर प्रदान नही किया जाएगा मतदान पूर्णतः मतदान पत्र पद्वति के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा। कार्यकारिणी सदस्य के लिए अधिकतम 17 सदस्यों का चयन मतदान पत्र पर मान्य होगा। इससे अधिक होने पर मतदान पत्र अमान्य माना जाएगा।उपाध्यक्ष पद हेतु अधिकतम दो उम्मीदवारों चयन मतदान पत्र पर मान्य होगा। इससे अधिक होने पर मतदान पत्र अमान्य माना जाएगा। अन्य पदों यथा - संयुक्त सचिव, सचिव आर कोषाध्यक्ष पद हेतु एक - एक उम्मीदवार का चयन मतदान पत्र पर मान्य होगा। वैसे वार्षिक सदस्य जिन्होंने अपनी सदस्यता रिन्यू नही कराई है उन्हें मत देने का अधिकार प्राप्त नहीं होगा। प्रत्येक पद हेतु अलग - अलग मतदान पत्र बनाया गया है।
मतदान के दिन आधार कार्ड की मूल प्रति लाना अनिवार्य है। मालूम की आर्यकुमार पुस्तकालय का पदेन अध्यक्ष एसडीएम होते है। जहां पिछले 75 वर्षो से समाजिक व लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत सर्वसम्मति से चुनाव होते रहे है। पिछले दो-तीन वर्षो से पुस्तकालय पर चुनाव कराने को लेकर खेमेबाजी शुरू हो गयी। युवा टीम चुनाव को लेकर कटिबद्ध है। वहीं बुद्धिजीवी व गणमान्य व दाता सदस्य सर्वसम्मति चुनाव के पक्षधर है। पर इसबार युवाटीम के आवाज को लेकर इस समाजिक व शिक्षा के संस्थान पर अप्रत्यक्ष रूप से राजनैतिक हॉबी है। ओर दो खेमो के बीच सीधा टक्कर के आसार है। यानि 22 पदो के लिए 45 उम्मीदवार मैदाने जंग में है।

। #जयनगर में किराना व्यवसायी को गोली मारकर किया जख्मी, रेफर #लूट का असफल प्रयास  #पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान,SSP एवं S...
09/08/2026

। #जयनगर में किराना व्यवसायी को गोली मारकर किया जख्मी, रेफर
#लूट का असफल प्रयास #पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान,SSP एवं SP ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की ली जानकारी कहा- जल्द होगा मामले का निष्पादन
#जयनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने किराना व्यवसायी को गोली मारकर उनके पास मौजूद झोला छीनने का प्रयास किया। गोली लगने से व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक को एंबुलेंस से दरभंगा डीएमसीएच हॉस्पिटल ले जायेगा। जहां घायल का इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार जयनगर सुभाष चौक निवासी किराना दुकानदार टिंकू महतो 50 वर्ष पिता प्रमोद महतो शनिवार रात करीब 10बजे अपनी बाइक से कमला रोड होते हुए अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में बाइक सवार दो युवकों ने उसका पीछा कर झोला छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके पेट में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।घटना के बाद घायल टिंकू महतो को इलाज के लिए अनुमण्डल अस्पताल जयनगर ले जाया गया, जहां उसेबेहतर इलाज की ले उन्हें रेफर डीएमसीएच दरभंगा कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुंची और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए।घटना की गंभीरता को देखते हुए मधुबनी के एसएसपी योगेंद्र कुमार एवं एसपी ग्रामीण शिवम धाकड़ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। वहीं, जयनगर के एसडीपीओ सदानंद कुमार के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद एक संदिग्ध की पहचान कर ली गई है। संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है तथा बहुत जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जयनगर। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा  के आह्वान पर 13-14 अगस्त को प्रखंड-अंचल कार्यालय जयनगर के समक्ष होने वाले ...
09/08/2026

जयनगर। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के आह्वान पर 13-14 अगस्त को प्रखंड-अंचल कार्यालय जयनगर के समक्ष होने वाले दिन-रात के सत्याग्रह आंदोलन की तैयारी को लेकर राजपूताना टोला में विशाल आमसभा आयोजित की गई।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले के प्रखंड सचिव भूषण सिंह ने कहा कि गरीबों और भूमिहीनों को उजाड़ने से पहले सरकार पुनर्वास की व्यवस्था करे तथा वर्षों से सरकारी एवं गैर-मजरूआ जमीन पर बसे परिवारों को बासगीत पर्चा और भू-हदबंदी के तहत पूर्व में पर्चा प्राप्त भूमिहीनों को जमीन पर दखल-कब्जा दिलाया जाए। उन्होंने राशन कार्ड की कथित छंटनी रोकने, पात्र गरीबों को नियमित राशन एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने की मांग की।
उन्होंने अंचल कार्यालय में दाखिल-खारिज, एलपीसी, परिमार्जन, भूमि मापी, अभियान बसेरा, प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न कार्यों में कथित लापरवाही और बिचौलियागिरी पर रोक लगाने तथा आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करने व जयनगर अनुमंडल अस्पताल में कथित चिकित्सकीय लापरवाही से पांच वर्षीय पार्थिक कुमार की हुई मौत की निष्पक्ष जांच, दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई तथा मृतक के परिजनों पर दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष समीक्षा की मांग की।आमसभा में राजलाल पासवान, पहाड़ी सदाय, शिबो देवी, महेंद्री देवी, रामावतार राम, रघू राम, मोहन पासवान, रीता देवी, सुनील राम, सवीला खातून, जहाना खातून, जानकी देवी, अमृत सिंह, तेजी लाल कामत, रानी देवी, कुशमा देवी देबू पासवान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

जयनगर सावन माह की दूसरे सोमवारी पर आज करेंगे बाबा कपिलेश्वर नाथ में 50  हजार से ज्यादा श्रद्धालु जलाभिषेक। शनिवार की शाम...
09/08/2026

जयनगर सावन माह की दूसरे सोमवारी पर आज करेंगे बाबा कपिलेश्वर नाथ में 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु जलाभिषेक। शनिवार की शाम से रविवार की देर रात तक कांवड़ियों के द्वारा पवित्र कमला नदी से जल अर्पण कर 35 किलोमीटर की यात्रा कर बाबा कपिलेश्वरनाथ में करेंगे जलाभिषेक। श्रद्धालुओं के लिए जयनगर, कलुआही, लोहा, पोखरोनी सहित अन्य जगहों पर लंगर लगाकर निशुल्क सेवा शिविर का स्वयंसेवी संस्थाओं के द्वारा किया गया है। पड़ोसी देश नेपाल सहित सीमावर्ती क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए कमला नदी के तट पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किया गया है। वहीं प्रशासन के द्वारा भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है सावन माही की तैयारी को लेकर अनुमंडल कार्यालय में 24 घंटा काम करने वाला कंट्रोल रूम का निर्माण किया गया। नदी के पूर्वी एवं पश्चिम किनारों पर सुरक्षित घाटों का निर्माण किया गया है। श्रद्धालुओं के द्वारा जल भरने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो इसको देखते हुए गहरे पानी के पास बांस के द्वारा ब्रीकेटिंग करके लाल कपड़ा से घेर दिया गया है। नदी से जल भरकरश्रद्धालुओं के द्वारा इस बार शीलानाथ , कपिलेश्वरनाथ , जागेश्वर नाथ सहित अन्य स्थानों पर कांवरियों के द्वारा मुख्य तौर पर शनि एवं रविवार को जल उठाया जाएगा। प्रशासन के द्वारा असामाजिक तत्वों पर विशेष निगाह रहेगी । एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो उसके लिए स्थानीय कमेटी के साथ मिलकर सहयोग प्रदान करेगी। कमेटी के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से हर सूचना को श्रद्धालुओं से अपडेट किया जाता है। प्रशासन एवं कमेटी मिलकर एक दूसरे के सहयोग से कोऑर्डिनेट कर श्रद्धालुओं की सेवा एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। प्रशासन के द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा का सुरक्षा का इंतजाम के लिए मजिस्ट्रेट युक्त पुलिस दल एवं महिला पुलिस की तैनाती की जायेगी। वही मेडिकल टीम एवं गोताखोर भी मौजूद रहेंगे।

09/08/2026

कावरिया सेवा शिविर रहिका।

आर्य कुमार पुस्तकालय का चुनावी जंग को ले पहलवान तैयार, होगी धमासान10 अगस्त को होगी चुनाव,नामांकन कार्य पुरेगुटबाजी से चु...
09/08/2026

आर्य कुमार पुस्तकालय का चुनावी जंग को ले पहलवान तैयार, होगी धमासान
10 अगस्त को होगी चुनाव,नामांकन कार्य पुरे
गुटबाजी से चुनाव बना दिलचस्प
चुनाव शांतिपूर्ण कराने को ले प्रशासन कटिबद्ध
जयनगर।
शहर स्थित आर्य कुमार पुस्तकालय का चुनावी जंग को लेकर पहलवान दो- दो हाथ करने को आतुर है। कुल 25 पदो पर चुनाव होगा। जिसमें सचिव एक,उपाध्यक्ष दो,संयुक्त सचिव एक,कोषाध्यक्ष एक तथा 20 कार्यकारिणी सदस्य का चयन चुनाव के जरिये होगा। जिसके लिए चुनाव का नामांकन प्रक्रिया हो चुका है। शुक्रवार को नाम वापसी तथा 10 अगस्त को चुनाव होगा। जहां एक ओर दो खेमो की गुटबाजी चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं एक समाजिक संस्था में चुनावी बिगूल पर बुद्धिजीवियों में मिश्रित प्रक्रिया है। एसडीएम दिपक कुमार ने बताया कि चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी कर लिया गया है। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव को ले प्रशासन कटिबद्ध है। गौरतलब यह है कि शहर का एकलौता आर्यकुमार पुस्तकालय पुर्ण रूप से समाजिक संस्था है। जो समाज के लोगो द्वारा दशको पुर्व समाजिक सहयोग से स्थापित किया गया था। पिछले दो वर्षों से कुछ युवा टीम पुस्तकालय के विकास के मुद्दे को लेकर टीम बनाया। तथा लोकतांत्रिक रूप से चुनाव को लेकर मांग करते रहे है। इधर समाज के पुराने व नये गणमान्य भी विकास को लेकर अग्रसर है। इसबीच सर्वसम्मति समेत अन्य विषय को लेकर मतांतर ने गुटबाजी का रूप ले लिया। तथा चुनावी जंग को दिलचस्प कर दिया है। चैम्बर के महासचिव अनिल बैरोलिया,शम्भु गुप्ता, भुषण सिंह, बिशंभर पुर्वे, नप मुख्य पार्षद कैलाश पासवान समेत अन्यो ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव व सर्वसम्मति दोनो प्रक्रिया अपनाई जाती है। समाजिक संस्था में सर्वसम्मति से होता तो अच्छा मेसेज जाता। वहीं दुसरे गुट पीयूष जी महाराज की युवा टीम चुनाव कराने पर डटे है। समाजिक कार्यकर्ता विमल मस्करा ने वीडियो जारी कर आर्यकुमार के संधर्षो को बयां किया। इनका भी मनाना है कि पुस्तकालय का चुनाव सर्वसम्मति से हो। पुर्व में भी सर्वसम्मति से होता रहा है। बहरहाल चुनाव की गुटबाजी व रस्साकशी इन दिनो चर्चा का विषय बना हुआ है।

बिगब्रेकिंग जयनगर के प्रसिद्ध किराना व्यापारी टिंकू किराना के मालिक टिंकू महतो को कमला रोड में अज्ञात लोगों ने गोली मारी...
08/08/2026

बिगब्रेकिंग
जयनगर के प्रसिद्ध किराना व्यापारी टिंकू किराना के मालिक टिंकू महतो को कमला रोड में अज्ञात लोगों ने गोली मारी घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने रेफर कर दिया.

जयनगर।   राज्यव्यापी हड़ताल के समर्थन में गुरुवार को नगर पंचायत जयनगर में अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन के बैनर तले समर्...
06/08/2026

जयनगर। राज्यव्यापी हड़ताल के समर्थन में गुरुवार को नगर पंचायत जयनगर में अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन के बैनर तले समर्थन मार्च निकाला गया। इसके बाद आयोजित सभा में सफाई कर्मियों ने नियमितीकरण, समान काम के लिए समान वेतन, सामाजिक सुरक्षा तथा बकाया वेतन के शीघ्र भुगतान की मांग उठाई।
यूनियन के सचिव शोभीत मंडल ने कहा कि नगरों को स्वच्छ रखने वाले सफाई कर्मियों को समय पर वेतन, सुरक्षा उपकरण और बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। अध्यक्ष लक्ष्मण राम ने वर्षों से कार्यरत कर्मियों को स्थायी करने और ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने की मांग की। वहीं संरक्षक व ऐक्टू नेता भूषण सिंह ने कहा कि निजीकरण और ठेकेदारी से श्रमिकों के अधिकार कमजोर हो रहे हैं, इसलिए न्यूनतम मजदूरी, पीएफ, ईएसआई, पेंशन व अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ सुनिश्चित किए जाएं।
सभा में हाल के दिनों में नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों पर हुए हमलों की निंदा करते हुए सरकार से सफाई कर्मियों एवं नगर निकाय कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था करने की भी मांग की गई।
कार्यक्रम में अमित राम, दिलीप राम, देवेंद्र राम, संतोष राम, जितेंद्र राम, डोमा राम, संजीत राम, विजय राम, राजकुमार पासवान, अजय राम, मिथिलेश कुमार यादव, गुरूशरण यादव सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मी मौजूद रहे।

जयनगर दरभंगा सड़क मार्ग पर पेट्रोल पंप के आगे  ट्रक के नीचे मोटरसाइकिल सवार के आ जाने से 4 वर्ष यह बच्चे की सहित उसके दा...
06/08/2026

जयनगर दरभंगा सड़क मार्ग पर पेट्रोल पंप के आगे ट्रक के नीचे मोटरसाइकिल सवार के आ जाने से 4 वर्ष यह बच्चे की सहित उसके दादा की एवं दो एक घायल हो गए। घटना गुरुवार देर दोपहर छपरारी गांव निवासी अनिल यादव अपने परिजन के साथ घर जाने के क्रम में भैंस के द्वारा ठोकर मार देने से बैलेंस गड़बड़ाने के कारण ट्रक की चपेट में आ जाने से घटनास्थल पर 4 वर्षीय प्रिंस कुमार की मौत हो गई, वहीं उदीश यादव उम्र 55 एवं अनिल यादव उम्र 30 साल घायल हो गया। घटनास्थल पर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई लोगों ने वहां पर सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। घटनास्थल पर प्रभारी थाना प्रभारी जीता कुमारी ने पहुंच कर इस पूरे मामले की जांच की जा रही है एवं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। समाचार प्रेषण तक घटनास्थल पर सड़क जमी लगा हुआ था।

05/08/2026

यादें कवरिया सेवा शिविर

Address

Jaynagar
Madhubani

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Darpan jaynagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Darpan jaynagar:

Shortcuts

Share