The wajood

The wajood THE WAJOOD is a Digital News Channel of Jharkhand

विमान ने लगभग 300 फीट की अचानक ऊंचाई खोई, लेकिन पायलट ने तुरंत नियंत्रण संभाल लिया। एयर इंडिया यात्री विमान थाइलैंड के फ...
05/08/2026

विमान ने लगभग 300 फीट की अचानक ऊंचाई खोई, लेकिन पायलट ने तुरंत नियंत्रण संभाल लिया। एयर इंडिया यात्री विमान थाइलैंड के फुकेट से दिल्ली के लिए रवाना हुई । सबकुछ सामान्य चल रहा था । यात्रीगण विमान में आराम से थे कि अचानक यह घटना हुई । इस घटना में क्रू मेंबर्स सहित करी एक दर्जन यात्री के घायल होने की खबर है ! पायलट के सुझबूझ से विमान का सुरक्षित लैंडिंग करा लिया गया । The wajood

Filmy Box : 'गजनी' और लगान के धुरंधर स्टार  प्रदीप रावत का निधन। करीब  74 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके ...
04/08/2026

Filmy Box : 'गजनी' और लगान के धुरंधर स्टार प्रदीप रावत का निधन। करीब 74 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई।

प्रदीप रावत ने 'गजनी', 'लगान', 'सरफरोश' सहित कई यादगार फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से अलग पहचान बनाई। खलनायक के रूप में उनकी प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस हमेशा दर्शकों को याद रहेगी।

उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा और टेलीविजन में भी शानदार काम किया। वर्षों तक अपने अभिनय से करोड़ों दर्शकों का मनोरंजन करने वाले इस अनुभवी कलाकार का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

प्रदीप रावत के निधन से भारतीय सिनेमा ने एक बेहतरीन कलाकार खो दिया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार व चाहने वालों को इस कठिन समय में संबल दें।

The wajood

झारखंड : मधुपुर के बेलपाड़ा मुहल्ले के एक कुएं में डूबी युवती का शव आखिरकार 15 घंटे की जद्दोजहद के बाद निकला जा सका !   ...
03/08/2026

झारखंड : मधुपुर के बेलपाड़ा मुहल्ले के एक कुएं में डूबी युवती का शव आखिरकार 15 घंटे की जद्दोजहद के बाद निकला जा सका ! The wajood

झारखंड : मधुपुर थाना क्षेत्र के बेलपाड़ा मुहल्ले के एक निजी जमीन में अवस्थित कुएं में पिछले 13 घंटे से एक युवती का शब डू...
03/08/2026

झारखंड : मधुपुर थाना क्षेत्र के बेलपाड़ा मुहल्ले के एक निजी जमीन में अवस्थित कुएं में पिछले 13 घंटे से एक युवती का शब डूबा हुआ है । घंटों बीत गये हैं । लेकिन अब तक नहीं पहुंची NDRF की टीम ! कुएं के अंदर से नहीं निकल सका युवती का शव !
कोई गोताखोर भी नहीं लगाया डूबकी ! स्थानीय लोग जान जोखिम में डाल कर रहें कोशिश ! मधुपुर पुलिस भी घटना स्थल पर मुश्तैद है ।
द वजूद का सवाल : क्या रसूखदारों की बेटी होती तो इतना टाईम लगता क्या ?
The wajood

झारखण्ड : मधुपुर के बेलपाड़ा स्थित एक कुएं में डूबी लड़की को अब तक बाहर नहीं निकाला जा सका है । NDRF टीम देवघर को सूचना ...
03/08/2026

झारखण्ड : मधुपुर के बेलपाड़ा स्थित एक कुएं में डूबी लड़की को अब तक बाहर नहीं निकाला जा सका है । NDRF टीम देवघर को सूचना दी गई । करीब ग्यारह घंटे बीतने वाले है लगातार स्थानीय लोगों एवं पुलिस के द्वारा कुएं का पानी को पम्प सेट से निकाला जा रहा है । पम्प सेट भी पानी देना कभी - कभी बंद कर दे रही है । आस पास के लोग हर हाल में डूबी हुई लड़की का शव निकालने की कोशिश में है । मृतिका का दुपट्टा और चप्पल कुआं के पास से बरामद किया गया है । आमतल्ला भेड़वा निवासी सोहन दास की पुत्री अपने घर से गुस्सा होकर निकली थी । प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो लड़की को इसी कुआं में छलांग लगाते देखा गया था । पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोग बचाव कार्य में अब तक लगे हैं । The wajood

03/08/2026

झारखंड : करीब 7 घंटे से कुएं में खोजी जा रही है युवती का शव ! मामला झारखंड के मधुपुर का ! लगातार कुएं का पानी निकाला जा रहा है। प्रशासन बचाव दल के जरिये युवती को कुएं के अंदर खोजने में लगे हैं। कोशिश जारी है । The wajood

झारखंड : बासुकीनाथ - देवघर रोड पर दो कार के बीच भीषण टक्कर ! आये दिन देवघर - मधुपुर - बासुकीनाथ - गिरिडीह - सारठ जैसे मु...
02/08/2026

झारखंड : बासुकीनाथ - देवघर रोड पर दो कार के बीच भीषण टक्कर !
आये दिन देवघर - मधुपुर - बासुकीनाथ - गिरिडीह - सारठ जैसे मुख्य सड़कों पर सड़क हादसों की खबर लगातार मिल रही है । लोगों को सावधानी पूर्वक यातायात नियमों के अनुरूप वाहनों को चलाना चाहिए । सड़क दुर्घटना में लोगों की जाने जा रही है। इधर श्रावणी मेले को लेकर भी वाहनों का आवागमन बढ़ गई है ।

The wajood

BJP का मधुपुर में जोरदार प्रदर्शन ! JSSC और JPSC पेपर लीक एवं धांधली पर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा !झारखंड में JSSC और J...
01/08/2026

BJP का मधुपुर में जोरदार प्रदर्शन ! JSSC और JPSC पेपर लीक एवं धांधली पर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा !

झारखंड में JSSC और JPSC पेपर लीक एवं धांधली को लेकर भाजपा मधुपुर नगर इकाई द्वारा झारखंड सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया । भाजपा नगर अध्यक्ष रवि रवानी के नेतृत्व में झारखंड के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री हेमंत सोरेन के विरोध में स्थानीय थाना चौक से लेकर स्थानीय गांधी चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया।
मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष रवि रवानी ने कहा : झारखंड में यूपीए गठबंधन की सरकार ने नौकरी एवं रोजगार के नाम पर छात्रों को ठगने का काम किया है। हेमंत सोरेन की सरकार में छात्रों का एक भी परीक्षा पारदर्शी तरीके से नहीं हुआ है , चाहे वो JPSC, JSSC या उत्पाद सिपाही का पेपर ही क्यों न हो। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा : हेमंत सोरेन की सरकार ने छात्रों को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा कर सत्ता में आई थी ना वो बेरोजगारी भत्ता दे रही हैं ना ही सरकारी नौकरी की परीक्षा पारदर्शी तरीके से ले पा रही हैं।
मौके पर मधुपुर प्रखंड अध्यक्ष अनूप भईया, फुलेश्वर मंडल, पिंटू मंडल, विनय वर्मा, विनोद गोंड, विजय चौधरी, गोपाल मोदी, राहुल शर्मा, शैलेंद्र गौतम, विक्की भारद्वाज, अमिताभ गुप्ता, संजय मिश्रा,सत्यम भैया, मालती देवी, रेखा, सुनीता, प्रियंका, देवती, तन्नू, नीलम, पुष्पा, बोनिता, प्रकाश गुप्ता बिट्टू गुप्ता किशोर रजक, मदन यादव, सतनारायण रवानी, अशोक गोंड, विनोद गोंड, समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे । The wajood

पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनाने का अनोखा प्रस्ताव !                The wajood Source: Prabhat Khabar
01/08/2026

पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनाने का अनोखा प्रस्ताव ! The wajood
Source: Prabhat Khabar

झारखंड : देवघर में नाई समाज की हुई बैठक ! कर्पूरी बहुजन एकता मंच के बैनरतले नाई समाज के उत्थान पर विस्तार से चर्चा की गई...
31/07/2026

झारखंड : देवघर में नाई समाज की हुई बैठक ! कर्पूरी बहुजन एकता मंच के बैनरतले नाई समाज के उत्थान पर विस्तार से चर्चा की गई । इस अवसर पर पश्चिम बंगाल की सुप्रसिद्ध समाजसेविका संचिता प्रमाणिक एवं धनबाद से योगेश प्रसाद ठाकुर बतौर अतिथि उपस्थित हुए । मौके पर समाज सेवियों ने अपनी समाज की रक्षा , स्वतंत्रता , हक और अधिकार एवं बेहतर शिक्षा जैसे कई मुद्दों पर अपने - अपने विचारों को मंच से साझा किया गया । मंच को सम्बोधित करते हुए योगेश प्रसाद ठाकुर ने कहा कि झारखंड के ठाकुर समाज को दारू पीने से फ़ुर्सत नही है । समाज को नशे की लत छोड़नी होगी तभी हमारा समाज तरक्की कर सकेगा । The wajood

Address

Madhupur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The wajood posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The wajood:

Shortcuts

Share