Press Club of Maharajganj

Directions

Press Club of Maharajganj Press club of maharajganj (Electronic Media and Brand print media)

सड़क दुर्घटना में कुशीनगर के दो पत्रकारों के आकस्मिक निधन पर प्रेस क्लब महराजगंज के पत्रकारों ने जिला मुख्यालय पर की श्र...
16/03/2026

सड़क दुर्घटना में कुशीनगर के दो पत्रकारों के आकस्मिक निधन पर प्रेस क्लब महराजगंज के पत्रकारों ने जिला मुख्यालय पर की श्रद्धांजलि सभा

संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद के पास एक डीसीएम और कार की टक्कर में कुशीनगर के दो पत्रकारों धनंजय पांडे व शंभू मिश्रा का आकस्मिक निधन हो गया। दोनों पत्रकार लखनऊ से कार पर सवार होकर कुशीनगर लौट रहे थे। वही दोनों पत्रकारों के निधन की सूचना पाकर महराजगंज जनपद के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। वही मृत आत्मा की शांति के लिए प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के जिलाध्यक्ष अमित त्रिपाठी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर एक शोक सभा आयोजित की गई जिसमें दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर अमित त्रिपाठी ने कहा कि मृतक पत्रकार साथियों के परिजनों के साथ हम सभी पत्रकार इस दुख में शामिल है। इस दुखद घड़ी में भगवान परिजनों को धैर्य प्रदान करें। इस मौके पर प्रेस क्लब ऑफ महाराजगंज के संरक्षक मनोज चौबे, राहुल त्रिपाठी, अमितेश त्रिपाठी,अनुज शुक्ला, प्रदीप मिश्रा संजय जयसवाल अंगद शर्मा, रोहित कनौजिया, किशन गुप्ता, अरुण, ओंकार पटेल अमृत जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

प्रेस क्लब ऑफ महाराजगंज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में आए सभी अधिकारियों सहित पत्रकार बन्धु, गायक बन्धु व सामाजिक का...
07/03/2026

प्रेस क्लब ऑफ महाराजगंज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में आए सभी अधिकारियों सहित पत्रकार बन्धु, गायक बन्धु व सामाजिक कार्यकर्ताओं का बहुत बहुत धन्यवाद आभार.
DM Maharajganj श्री संतोष कुमार शर्मा श्री सोमेंद्र मीना श्री प्रशांत कुमार श्री महेंद्र सिंह

गायक श्री वीरसेन सूफी, श्री अमित अंजन
Singer Veersen Chauhan Folkbharatwinner

07/03/2026

प्रेस क्लब ऑफ महाराजगंज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में आए सभी अधिकारियों सहित पत्रकार बन्धु, गायक बन्धु व सामाजिक कार्यकर्ताओं का बहुत बहुत धन्यवाद आभार.
DM Maharajganj श्री संतोष कुमार शर्मा श्री सोमेंद्र मीना श्री प्रशांत कुमार श्री महेंद्र सिंह

गायक श्री वीरसेन सूफी, श्री अमित अंजन
Singer Veersen Chauhan Folkbharatwinner

लुंबनी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित न्यूज प्रेस फेस्टिवल 2025 कार्यक्रम का आयोजन में विशेष आमंत्रण पर भारतीय मीडिया का एक डे...
30/12/2025

लुंबनी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित न्यूज प्रेस फेस्टिवल 2025 कार्यक्रम का आयोजन में विशेष आमंत्रण पर भारतीय मीडिया का एक डेलिगेशन प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के अध्यक्ष अमित त्रिपाठी जी के नेतृत्व में तीन दिवसीय कार्यक्रम में शामिल हुए.. इस दौरान भारत - नेपाल के संबंध व मीडिया में आपसी तालमेल कैसे और विकसित हो और कैसे दोनों देशों के संबंधों को मजबूत किया जाए इस पर चर्चा हुई, इस पर भी मंथन हुआ कि कैसे फेक न्यूज को दोनों तरफ से रोका जाय| कार्यक्रम में नेपाल के लुंबिनी प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय श्री चेत नारायण आचार्य जी ने प्रशस्ति पत्र देकर सभी भारतीय पत्रकारों को सम्मानित भी किए | प्रेस क्लब महराजगंज की टीम ने मुख्यमंत्री और सफल कार्यक्रम कराने वाले लुम्बनी प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमल रायमझी एंव उनकी टीम को सम्मानित किए ।

इस कार्यक्रम में नेपाल के कई मंत्रीगण, प्रेस काउंसिल के सदस्य , पूर्व मंत्री सहित दोनों देशों के ढेर सारे पत्रकार उपस्थिति रहे| भारत से दिल्ली से चल कर आए प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के पूर्व सेक्रेट्री श्री संजय सिंह जी,गोरखपुर प्रेस क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष मार्कण्डेय मणि त्रिपाठी जी, लखनऊ से हिंदुस्तान टाइम्स के श्री राजेश सिंह जी,श्री उत्कर्ष सिन्हा जी, श्री दीपक श्रीवास्तव जी,श्री गजेंद्र त्रिपाठी जी अयोध्या से सीनियर पत्रकार श्री पवन पांडेय जी समेत प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के पदाधिकारियों समेत तमाम पत्रकार उपस्थित रहे ।

धन्यवाद लुम्बनी प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमल रायमझी जी, उपाध्यक्ष एंव कार्यक्रम संयोजक दीपेंद्र जी,महासचिव प्रकाश न्यूपाने जी एंव प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के नौतनवा तहसील के अध्यक्ष आलोक जोशी जी एंव उपाध्यक्ष सुदेश त्रिपाठी जी जिससे यह कार्यक्रम सफल रहा

26/12/2025
प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के जिलाध्यक्ष अमित त्रिपाठी और नौतनवा तहसील के अध्यक्ष आलोक जोशी के नेतृत्व में नेपाल के गृहमंत्र...
26/11/2025

प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के जिलाध्यक्ष अमित त्रिपाठी और नौतनवा तहसील के अध्यक्ष आलोक जोशी के नेतृत्व में नेपाल के गृहमंत्री ओम प्रकाश आर्याल और नेपाल पुलिस के आईजी दानबहादुर कार्की जी से मुलाकात करके नेपाल के हालात समेत भारत नेपाल संबंधों को लेकर भी चर्चा किए.

घुघुली ब्लॉक के ग्राम भिटौली के पूर्व ग्राम प्रधान आशीष गौतम जी के आकस्मिक निधन की सूचना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। ...
23/11/2025

घुघुली ब्लॉक के ग्राम भिटौली के पूर्व ग्राम प्रधान आशीष गौतम जी के आकस्मिक निधन की सूचना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। उनके जाने से समाज ने एक सक्रिय, विनम्र और समर्पित व्यक्तित्व को खो दिया है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

प्रेस क्लब ऑफ़ महराजगंज दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता है। 🙏😢

सूचना- प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के सदर तहसील का 08 अक्टूबर दिन बुधवार को नए कार्यकारणी का गठन का कार्यक्रम सदर नगरपालिका क...
07/10/2025

सूचना- प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के सदर तहसील का 08 अक्टूबर दिन बुधवार को नए कार्यकारणी का गठन का कार्यक्रम सदर नगरपालिका के सभागार में दिन के 11 बजे होना है जिससे संगठन को और मजबूत बनाया जा सके ।
आप सभी पत्रकार भाइयो से निवेदन है कि जो भी साथी सदर तहसील का है वो समय से उपस्थित रहे जिससे कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके ।

अध्यक्ष:
अमित त्रिपाठी

Address

Maharajganj
273303

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Press Club of Maharajganj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share