03/09/2025
वाराणसी/ चोलापुर -नीलगाय के बच्चे को अजगर ने बनाया अपना शिकार
वाराणसी के चोलापुर खरदहा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक अजगर ने 3 से 4 दिन के नीलगाय के बच्चे को अपना शिकार बनाया और उसके शरीर का आधा हिस्सा निगल गया। ग्रामीणों ने अजगर को पकड़ लिया है और वन विभाग को सूचित कर दिया है। ग्रामीण नीलगाय के बच्चे को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वन विभाग की टीम के पहुंचने का इंतजार है।