ABC news network Maharajganj

ABC news network Maharajganj news video

25/08/2026
24/08/2026

एंकरिंग स्क्रिप्ट

महराजगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
पनियरा थाना क्षेत्र में धान के खेत में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान पीपीगंज निवासी अजय प्रजापति के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह रामपुर ग्राम पंचायत के बनिया टोला, पट्टे चौराहे के पास कच्ची सड़क किनारे धान के खेत में अजय प्रजापति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी।

वहीं, परिजनों की ओर से युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अजय प्रजापति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो सकेगी।

अब बड़ा सवाल यही है कि अजय प्रजापति की मौत हत्या है, हादसा है या फिर इसके पीछे कोई और वजह? पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ पाएगा।

21/08/2026

निचलौल थाना क्षेत्र में बाइक की चेन में दुपट्टा फंसने से एक महिला की जान चली गई। हादसे में महिला का बेटा भी घायल हुआ है।
बताया जा रहा है कि बढ़ेपुरवा निवासी महताब आलम की पत्नी रीता देवी अपने बेटे अमन के साथ बाइक से गोरखपुर दवा लेने गई थीं। दवा लेकर वापस लौटते समय दमकी भारत गैस एजेंसी के पास अचानक उनका दुपट्टा बाइक की चेन में फंस गया।

21/08/2026

🚨 महराजगंज शहर में देर रात बड़ा हादसा, मकान में घुसा मिक्सर डंपर
महराजगंज। शहर के मुख्य चौराहे पर देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मिक्सर डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित मकान में जा घुसा। तेज टक्कर से मकान के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क पर ईंट-पत्थरों का मलबा बिखर गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटनास्थल की तस्वीरों में मकान का क्षतिग्रस्त अगला हिस्सा और सड़क पर पलटा डंपर हादसे की गंभीरता को दिखा रहे हैं।
राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है। हालांकि, व्यस्त चौराहे पर देर रात हुए इस हादसे ने भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

19/08/2026

डम्फर की चपेट में चार युवकों की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने NH-730S किया जाम
निचलौल। दमकी भारत गैस गोदाम के समीप बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत के बाद बुधवार को परिजनों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। आक्रोशित परिजनों ने NH-730S बरोहिया रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और मृतकों के परिजनों को उचित क्षतिपूर्ति व मुआवजा देने के साथ कार्रवाई की मांग उठाई।
सड़क जाम की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन मौके पर पहुंच गया। एसडीएम निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता परिजनों से बातचीत कर जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, परिजन डीएम से वार्ता कर उचित क्षतिपूर्ति और मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं।
फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और परिजनों को समझाने का प्रयास जारी है। सड़क जाम के कारण NH-730S पर आवागमन प्रभावित है।
📍 मौके पर प्रशासन मौजूद, जाम खुलवाने के प्रयास जारी।

18/08/2026

महराजगंज: नागपंचमी पर रुदलापुर में अनोखी मान्यता, बुजुर्ग के शरीर में ‘महिषासुर’ के प्रवेश का दावा

18/08/2026

कूटरचित भारतीय दस्तावेजों के साथ थाइलैंड की महिला गिरफ्तार
भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली पुलिस और इमिग्रेशन टीम की संयुक्त कार्रवाई।

Address

Uttar Pradesh Maharajganj
Maharajganj

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ABC news network Maharajganj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share