Uptv Samachar Maharajganj

Uptv Samachar Maharajganj online news portal and magzine.

27/02/2026

#महराजगंज: प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती टावर पर चढ़ी, घण्टों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

27/01/2026

#महराजगंज: प्रमिला होम्योपैथीक एंड रिसर्च सेंटर के तरफ से गणतंत्र दिवस और शिवरात्रि के पावन अवसर पर आप सभी देशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं।

07/01/2026

चुनाव हारकर मनोबल नहीं हारने वाला है- गोविंद मिश्रा "कांग्रेस"

#महराजगंज #गोविंद_मिश्रा

07/01/2026

पंकज चौधरी मंत्री बनकर क्या झंडे गाड़े- कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत

#महराजगंज

07/01/2026

“मैं विधायक बना तो सिसवा बनेगी तहसील” — पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल का बड़ा ऐलान, बंदी आंदोलन को दिया समर्थन

सिसवा को तहसील बनाए जाने की मांग को लेकर हुए बाजार बंद के समर्थन में पूर्व मंत्री व सपा नेता सुशील टिबड़ेवाल ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने कहा कि 2027 में विधायक बनने पर सिसवा को तहसील का दर्जा दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी।

महराजगंज: सिसवा विधानसभा क्षेत्र को तहसील का दर्जा दिलाने की मांग एक बार फिर राजनीतिक विमर्श के केंद्र में आ गई है। वर्ष 2022 में सिसवा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने सिसवा बाजार में हुई व्यापक बंदी का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने इसे जनता की जायज और लोकतांत्रिक मांग बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी इस आंदोलन के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।
प्रेस वार्ता के दौरान श्री टिबड़ेवाल ने कहा कि सिसवा न केवल एक बड़ा व्यापारिक केंद्र है, बल्कि घनी आबादी वाला क्षेत्र भी है। इसके बावजूद वर्षों से यहां की जनता तहसील जैसी बुनियादी प्रशासनिक सुविधा से वंचित है। उन्होंने कहा कि तहसील न होने के कारण आम लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए दूर-दराज भटकना पड़ता है, जिससे समय, धन और ऊर्जा की अनावश्यक बर्बादी होती है।
पूर्व मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि 2027 के विधानसभा चुनाव में सिसवा की जनता उन्हें विधायक चुनती है और श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो सिसवा बाजार को तहसील का दर्जा दिलाया जाएगा। उन्होंने इसे जनता से किया गया दृढ़ वचन बताया।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते नौ वर्षों से प्रदेश में भाजपा की सरकार है। सांसद से लेकर विधायक तक भाजपा के जनप्रतिनिधि होने के बावजूद सिसवा को तहसील नहीं बनाया जा सका। इससे यह साफ है कि भाजपा ने सिसवा की जनता की जरूरतों और भावनाओं की लगातार अनदेखी की है। उन्होंने जनता से अपील की कि अब खोखले वादों पर भरोसा न करें।
श्री टिबड़ेवाल ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सिसवा विधानसभा क्षेत्र के हर गांव, कस्बे और बाजार के समग्र विकास के लिए जनता की राय से ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी, ताकि विकास कागजों तक सीमित न रहे और आम नागरिकों को थाने व तहसील स्तर पर त्वरित न्याय मिल सके।
प्रेस वार्ता के दौरान सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, सपा नेता सतीश यादव, अमरनाथ यादव एवं हीरा लाल ज़ख्मी सहित कई पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#सिसवां #महराजगंज

06/01/2026

#महराजगंज: यूपी बीजेपी अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जन सैलाब!

पंकज के लाडले विधायक ने कहा यह स्वागत नही उत्सव है!

05/01/2026
05/01/2026

तहसील बनाने की मांग को लेकर जिले की सबसे बड़ी व्यापारिक क्षेत्र सिसवां में व्यापारियों ने दुकानें बंद करके कर रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन. #महराजगंज #सिसवां

05/01/2026
05/01/2026

Address

District Maharajganj
Maharajganj
273303

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uptv Samachar Maharajganj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Uptv Samachar Maharajganj:

Shortcuts

Share