23/03/2026
सिवान में मरियम फाउंडेशन का सम्मान समारोह सह ईद मिलन कार्यक्रम संपन्न
सिवान में मरियम फाउंडेशन द्वारा सम्मान समारोह सह ईद मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मेहमान-ए-खुसूसी बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन एवं प्रदेश महासचिव इरशाद अली आजाद साहब शामिल हुए और अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर बड़हरिया के चर्चित युवा एवं युवाओं के दिल की धड़कन कहे जाने वाले रिजवान अहमद साहब ने कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई। उनके योगदान से कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान छपरा जिला के समाजसेवी डॉक्टर नबी अहमद को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
ईद मिलन समारोह के मौके पर सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे व सामाजिक समरसता का संदेश दिया। मरियम फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा और लोगों ने इसकी सराहना की।