GlamStar

GlamStar ‘GlamStar’ is C&E Media’s exclusive Hindi title catering to the Indian salon industry & is bac

GlamStar aims to be the go-to magazine for the salon industry in India. With carefully crafted content that will have global flavour and local relevance the magazine will be an inspirational tool for all professionals. GlamStar will be a hands-on guide equipping stylists with the technical know-how to push their creativity to new heights. GlamStar will focus on the Indian audience and its unique n

eeds, featuring in-demand topics such as Bridal hair, make-up & clothes and Step-by-Step tutorials for hair and make-up every month. It aims to present the knowledge and insight from the salon industry to its readers, thereby empowering the Hindi speaking salon community to excel in their profession.

ग्लोइंग स्किन के लिए.....चेहरे पर इन 3 तरीकों से लगाएं शहद, स्किन करेगी ग्लो.चेहरे की सुंदरता केवल इसके गोरे होने से नही...
08/06/2020

ग्लोइंग स्किन के लिए.....

चेहरे पर इन 3 तरीकों से लगाएं शहद, स्किन करेगी ग्लो.

चेहरे की सुंदरता केवल इसके गोरे होने से नहीं, बल्कि आपके चेहरे की रौनक़ आपको अधिक सुंदर बनाती है. अगर आप भी चाहती हैं, कि आपका चेहरा हर रोज बिना किसी मेकअप के शाइन करे, तो रात में सोने से पहले चेहरे पर शहद लगाना न भूलें. तो आइए जानते हैं चेहरे पर शहद का इस्तेमाल करने के अलग-अलग और आसान तरीक़े...

शहद और नींबू
जिन महिलाओं की स्किन ऑयली है, उनके लिए नींबू-शहद का कॉंबीनेशन एक दम बेस्ट रहेगा. एक कटोरी में आप 1 टीस्पून शहद लें, उसमें 3-4 बूदं नींबू के रस मिलाएं और 1 टीस्पून गुलाब जल. इसे अच्छी तरह मिक्स करके, अपने चेहरे और साथ ही हाथों की मसाज करें. 2 से 3 मिनट तक हर रोज रात सोने से पहले ऐसा करें। कुछ ही दिनों में चेहरे पर मौजूद सभी दाग-धब्बे, झाइयां और रिंकल्स गायब होने लगेंगे.

शहद और कच्चा दूध
1 टीस्पून शहद में 1 टीस्पून कच्चा दूध और गुलाब जल मिक्स करके चेहरे की मसाज करें. कच्चा दूध ड्राई स्किन वाली महिलाओँ के लिए फायदेमंद रहेगा. आप चाहें तो इसमें 1-2 बूंद ग्लिसरीन की भी डाल सकती हैं. आपको चेहरे, हाथ और गर्दन तीनों की मसाज एक साथ करनी है.इससे आपका फेस नॅचरल ग्लो करने लगेगा.

हफ्ते में एक बार लगाएं हल्दी-शहद
इसके इस्तेमाल से स्किन को निखारने में खास मदद मिलती है. मगर इसका इस्तेमाल आपको हर रोज नहीं करना. हफ्ते में एक बार रात सोने से पहले, चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें, फिर 2 टीस्पून बेसन में 1 टीस्पून हल्दी और 1 टीस्पून शहद मिलाकर, गुलाब जल के साथ इनका एक घोल तैयार कर लें. इस हल्के से पैक को रात सोने से पहले चेहरे पर लगाएं। पैक सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें. आप देखेंगे कुछ ही दिनों में आपका फेस एक दम क्लीयर दिखाई देने लगेगा.

परफ़ेक्ट ब्रेड्स हेयरस्टाइल...शार्ट हेर्यस के लिए ट्राई करें यह ब्रेड्स हेयरस्टाइल.अगर आपके हेर्यस शार्ट हैं, तो आपको ऐसे...
01/06/2020

परफ़ेक्ट ब्रेड्स हेयरस्टाइल...

शार्ट हेर्यस के लिए ट्राई करें यह ब्रेड्स हेयरस्टाइल.

अगर आपके हेर्यस शार्ट हैं, तो आपको ऐसे हेयरस्टाइल बनाने की जरूरत होती है, जो ना सिर्फ आपके बालों को आसानी से मैनेज कर पाएं, बल्कि इससे आपका लुक भी निखरकर सामने आए. तो चलिए आज हम आपको शॉर्ट हेयर के लिए कुछ ब्रेड हेयरस्टाइल के बारे में बता रहे हैं.

हाफ अप ब्रेडेड बन
यह हेयरस्टाइल शार्ट से लेकर मीडियम व लॉन्ग लेंथ तक की लड़कियां आसानी से बना सकती हैं. साथ ही यह स्टाइल देखने में काफी अच्छी भी लगती है. इस ब्रेड स्टाइल को बनाने के लिए आप टॉप हाफ सेक्शन लेकर पहले उससे ब्रेड बनाएं. अब इसे रैप करते हुए बन का लुक दें. आखिरी में आप इसे पिन की मदद से सिक्योर करें. अगर आप किसी पार्टी या फंक्शन के लिए इस स्टाइल को बना रही हैं तो अपने बन को फूलों की मदद से सजा भी सकती हैं.

टू ब्रेड स्टाइल
ब्रेड का यह लुक आपको एक क्यूट लुक देता है. अमूमन बचपन में हम सभी ने इस ब्रेड स्टाइल को बनाया है. इसके लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करें. इसके बाद आप बालों को सेंटर पार्टिंग करके दोनों साइड ब्रेड बनाएं. आपका टू ब्रेड स्टाइल रेडी है.

टि्वन ब्रेड स्टाइल
अगर आप दोनों साइड से ब्रेड नहीं बनाना चाहतीं तो ऐसे में टि्वन बे्रड स्टाइल बनाया जा सकता है. इसके लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करके सेंटर पार्टिंग करें. इसके बाद आप दोनों साइड से ब्रेड बनाते हुए पीछे की तरफ लाएं. इसके बाद आप बैक में दोनों ब्रेड को ज्वॉइन करके एक ही ब्रेड बना लें. आखिरी में उसे एक पिन की मदद से सिक्योर करें.

फ्रेंच ब्रेड हेयरस्टाइल
अगर आप सारे बालों में ब्रेड बनाना नहीं चाहतीं, तो ऐसे में आप फ्रेंच ब्रेड हेयरस्टाइल बनाकर अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं. इसके लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करें. फ़िर आप फ्रंट सेक्शन से थोड़े बाल लेकर उससे फ्रेंच ब्रेड बनाते जाएं. इसके बाद आप लास्ट में ब्रेड को पिन की मदद से सिक्योर करें. आप बैक के हेर्यस को यूं ही ओपन रहने दें. इस तरह का फ्रेंच ब्रेड हेयरस्टाइल आपको एक यंग लुक देता है.

ग्लोइंग स्किन के लिए....रात में सोते वक्त गुलाब जल में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, जल्द देखेंगे स्किन में ग्लो.ग्लोइंग स्कि...
27/05/2020

ग्लोइंग स्किन के लिए....

रात में सोते वक्त गुलाब जल में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, जल्द देखेंगे स्किन में ग्लो.

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए महिलाएं मेकअप के जरिए खुद को खूबसूरत दिखे की कोशिश करती हैं, लेकिन अगर स्किन नॅचरली ग्लोइंग है तो फिर आपको किसी मेकअप की भी जरूरत नहीं है. अपने घर पर चुनिंदा चीजों का इस्तेमाल करके आप निखरी और ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं. ग्लोइंग स्किन पाने के लिए गुलाब जल में ग्लिसरीन और नींबू का रस मिलाकर लगाने से आपको स्किन में ग्लो दिखने लगेगा.

कैसे होता है फायदेमंद:
गुलाब जल में ग्लिसरीन और नींबू का रस मिलाकर लगाने से स्किन बेदाग हो सकती है. इसके अलावा इस पैक को लगाने से चेहरे पर होने वाले पिंपल्स और मुंहासों से भी छुटकारा मिलेगा. इतना ही नहीं इस मिश्रण की मदद से आप अपनी स्किन पर मौजूद गंदगी को साफ कर सकते हैं.

बनाने का तरीका:
एक कटोरी लें और उसमें 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल डालें. इसके बाद इसमें 1 छोटा चम्मच नींबू का रस और ग्लिसरीन मिलाएं. इसे अच्छी तरह मिक्स करें. इसका इस्तेमाल आप क्‍लीजिंग, मॉइश्चराइजिंग और टोनिंग के लिए भी कर सकते हैं.

ट्रेंडिंग हेयरस्टाइल...अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए ट्राई करें ये ट्रेंडिंग हेयरस्टाइल.सही हेयर स्टाइल ही आपके लुक क...
21/05/2020

ट्रेंडिंग हेयरस्टाइल...

अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए ट्राई करें ये ट्रेंडिंग हेयरस्टाइल.

सही हेयर स्टाइल ही आपके लुक को परफेक्ट बनाता है. इसी बीच आपकी मदद के लिए हम आपके लिए ट्रेंडिंग हेयर स्टाइल लेकर आए हैं. जिसे आप खुद आसानी से बना सकती हैं. तो चलिए एक नजर डालते हैं लेटेस्ट हेयर स्टाइल पर.

हाफ बन
सेलेब्रिटी से लेकर आम लड़कियों तक हर किसी को हॉफ बन बनाना काफी पसंद होता है. इस तरह का हेयर स्टाइल बनाने के लिए अपने आगे के बालों को बन की तरह बांध लें, और पीछे के बालों को खूला ही रहने दें. इस हेयर स्टाइल को आप वेस्टर्न आउटफिट पर भी ट्राई कर सकती हैं.

हाई पोनी टेल
गर्मी के मौसम में हाई पोनी टेल बनाना बेस्ट ऑप्शन है. इसे आप वेस्टर्न और ट्रैडीशनल दोनों के साथ बना सकती हैं.

सिंपल हेयर स्टाइल
वहीं कुछ लड़कियों को पोनीटल बनाना पसंद नहीं होता है. ऐसे में आप फिशटेल ब्रेड ट्राई कर सकती हैं. इससे आप अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं.

खुले बालों के लिए हेयर स्टाइल
अगर आप अपने बालों को पूरी तरह से बांधना नहीं चाहती हैं, तो आप कुछ इस तरह का हेयर स्टाइल बनाकर अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं.

समय-समय पर बालों की उचित देखभाल है ज़रूरी....लंबे, घने और काले बालों के लिए हेयर ऑयलिंग, बालों में तेल लगाने से होते हैं ...
19/05/2020

समय-समय पर बालों की उचित देखभाल है ज़रूरी....

लंबे, घने और काले बालों के लिए हेयर ऑयलिंग, बालों में तेल लगाने से होते हैं ये फायदे.

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बालों की देखभाल के लिए समय नहीं मिल पाता है. जिसके कारण बाल समय से पहले रूखे, बेजान और कमजोर हो जाते हैं. इसके अलावा बालों में तेल लगाए बिना सीधे शैंपू करने या अन्य हेयर प्रोडक्ट लगाने से बाल टूटने और झड़ने लगते हैं. चूंकि लंबे, घने और आकर्षक बाल महिलाओं की सुंदरता का एक हिस्सा हैं. इसलिए समय-समय पर बालों की उचित देखभाल बेहद जरूरी है.

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाए
हेयर ऑयल न सिर्फ बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है बल्कि स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता भी है. स्कैल्प में तेल लगाकर मालिश करने से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है. इससे बालों की सुंदरता बनी रहती है.

​हेयर फॉल की समस्या करे दूर
बाल झड़ना एक आम समस्या है, लेकिन नियमित बालों में तेल लगाने से बालों का झड़ना रुक जाता है. हेयर ऑयल बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है और इन्हें मजबूती प्रदान करता है.

बालों को रखे स्वस्थ
हेयर ऑयल में कई तरह के विटामिन और माइक्रो न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं. ये बालों को गहराई से पोषण प्रदान करते हैं और स्वस्थ रखते हैं. हफ्ते में दो दिन बालों में तेल लगाने से बालों में चमक आती है और हेयर फॉल भी कम होता है.

हेयर टिश्यू को बनाए मजबूत
बालों में तेल लगाकर मसाज करने से हेयर टिश्यू मजबूत होते हैं. इसके कारण बाल सफेद होने या टूटने की समस्या से छुटकारा मिलता है. दरअसल हेयर ऑयल बालों की जड़ों में जाकर इन्हें पोषण प्रदान करता है. जिससे बालों के ऊतक भी मजबूत होते हैं.

महिलाओ में उम्र के साथ होने वाले स्किन प्रॉब्लम और उसके उपायस्किन उम्र के साथ बदलती है. यह पतली हो जाती है, वसा खो देती ...
15/05/2020

महिलाओ में उम्र के साथ होने वाले स्किन प्रॉब्लम और उसके उपाय

स्किन उम्र के साथ बदलती है. यह पतली हो जाती है, वसा खो देती है और वैसी नहीं दिखती जैसी पहले दिखती थी. इस उम्र में सबसे ज्यादा स्किन से संबंधित प्रॉब्लम्स का सामना महिलाओं को करना पड़ता है. उम्र बढ़ने पर खरोंच, कट्स को ठीक होने में अधिक समय लग सकता है. बड़े उम्र की महिलाएं अपनी त्वचा पर, अपने निचले पैरों, कोहनी और निचले हाथों के धब्बों से पीड़ित होती हैं. ड्राई स्किन के पैच खुरदरे लगते हैं. ड्राई स्किन बहुत सारे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के कारण हो सकती है. डॉक्टर अजय राणा बता रहे हैं कि उम्र बढ़ने पर महिलाएं स्किन संबंधित किन किन बिमारियों के चपेट में आ सकती हैं.

लीवर स्पॉट और स्किन टैग

उम्र बढ़ने पर अक्सर महिलाओं में "लीवर स्पॉट" कहे जाने वाले सपाट भूरे रंग के धब्बे होते हैं जो अक्सर धूप में ज्यादा समय तक रहने पर होती हैं. यह आमतौर पर चेहरे, हाथ, पीठ और पैरों जैसे क्षेत्रों पर होते हैं. ऐसे धब्बों को कम करने के लिए महिलाओं को ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन का उपयोग करना फायदेमंद है ,जो सूरज की किरणों के दो प्रकारों (यूवीए और यूवीबी) से बचाने में मदद करता है, और अधिक उम्र के के कारण होने वाले धब्बों को आसानी से रोक सकता है.

एक्ने

समय के साथ, त्वचा पर झुर्रिया पड़ने लगती हैं. सूर्य की यूवी रेज़, त्वचा को कम लचीला बनाती हैं. उम्र बढ़ने पर महिलाओं की स्किन में बहुत सारे परिवर्तन होते है. उम्र के साथ झुर्रियां आने लगती है. यह एपिडर्मिस और डर्मिस के पतले होने, कोलेजन और लचीले फाइबर और सेल हीलिंग और डीएनए की मरम्मत में कमी का कारण होते है. उम्र के साथ साथ महिलाओं के स्किन में मेलानोसाइट्स की कमी होने लगती है और वसामय ग्लैंड के कम होने के साथ-साथ त्वचा की सहायक संरचनाओं में कमी होने लगती है. वृद्ध त्वचा में जेरोसिस सबसे आम प्रॉब्लम है. बुजुर्ग मरीजों को भी त्वचा में संक्रमण होने का खतरा होता है और त्वचा की खराबी बढ़ जाती है. जिसके कारण महिलाओं में झुर्रियों की समस्या बहुत आम है.

इन्फेक्शन

महिलाओं को उम्र बढ़ने पर अनेक प्रकार के स्किन से सम्बंधित इन्फेक्शन होने का भी डर होता है। आम स्किन इन्फेक्शन में कैंडिडिआसिस, डर्माटोफाइटिस, बैक्टीरियल और वायरल इन्फेक्शन शामिल हैं. इन फंगल इन्फेक्शन के लिए जांच में माइकोलॉजी के लिए प्रत्यक्ष माइक्रोस्कोपी (पोटेशियम हाइड्रॉक्साइड के साथ) शामिल होने चाहिए. इन सारे जांच से महिलाओं को स्किन से जुड़ी सभी प्रकार के इन्फेक्शन से राहत मिल सकती है.

जेरोसिस / एक्जिमा

उम्र के साथ स्किन ड्राई होने लगती है और आसानी से झड़ने लगती है क्योंकि उम्र के साथ स्किन में जो तेल की मात्रा होती है वह कम होने लगती है. ड्राई स्किन में खुरदरी और बारीक परत या पपड़ीदार सतह होती है. कभी-कभी ड्राई स्किन के क्षेत्रों में एस्टेटोटिक एक्जिमा होता है. जब शरीर की इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होने लगती है तब इन्हें टेढ़ा गोल लाल पैच के रूप में देखा जाता है. महिलाओं के स्किन पर भूरे रंग के धब्बे जो झाई की तरह दिखते हैं अक्सर देखे जाते हैं. ये फ्रेकल्स की तुलना में बड़े और अधिक अनियमित हैं. उन्हें सीनील फ्रीकल्स कहा जाता है. वे अक्सर सूर्य के प्रकाश की वजह से त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं. यदि फ्रेकल्स बड़ा या मोटा हो जाता है या क्रस्ट विकसित करता है.

शौक़, पैशन बन गया!मिलिए आइकॉनिक अचीवर्स एवॉर्ड्स 2019 के विनर ओसामा ख़ान से. मध्य प्रदेश आइकॉनिक अचीवर्स एवॉर्ड्स 2019 के ...
15/05/2020

शौक़, पैशन बन गया!

मिलिए आइकॉनिक अचीवर्स एवॉर्ड्स 2019 के विनर ओसामा ख़ान से.

मध्य प्रदेश आइकॉनिक अचीवर्स एवॉर्ड्स 2019 के बेस्ट प्रॉमिसिंग ब्राइडल मेक अप आर्टिस्ट का ख़िताब जीत चुके ओसामा ख़ान बचपन से ही मेक अप आर्टिस्ट बनना चाहते थे. उन्होंने ग्लैम ब्लिस एवॉर्ड 2019 में बेस्ट मेक अप आर्टिस्ट का ख़िताब भी अपने नाम किया है. इंडस्ट्री के इस उभरते हुए सितारे ने हमने अपने कई अनुभव साझा किये.

इस इंडस्ट्री में आने का फ़ैसला कैसे किया?
मुझे बचपन से ही लोगों का मेक अप करना पसंद था. स्कूलिंग के दौरान कोई भी फंक्शन होता था, तो मैं ही सबका मेक अप करता था. धीरे-धीरे मेरा शौक़ मेरे पैशन में बदलने लगा, और मैंने तय किया कि इसी फ़ील्ड में अपना करियर बनाऊंगा.

सबसे अधिक क्या प्रेरित करता है?
मेरी मासी इसी फ़ील्ड से है, मैंने बचपन से उनके कामों को देखा है. जिस शिद्दत से वे अपने काम को करती हैं, वो मुझे बेहद प्रेरित करता है.

बॉलीवुड में पसंदीदा सेलिब्रिटी कौन है?
माधुरी दीक्षित, मैं फ्यूचर में उनका मेक अप करना चाहता हूं.

भविष्य की क्या योजनाएं हैं?
मैं बॉलीवुड की तरफ़ रुख़ कर, वहां का सबसे बेहतर मेक अप आर्टिस्ट बनना चाहता हूं.

फ़ेवरिट मेक अप प्रॉडक्ट....जानिए, आपके फेवरिट मेकअप आर्टिस्ट के पसंदीदा मेकअप प्रॉडक्ट्स. मेकअप की जादूगीरी से क्लाइंट्स ...
14/05/2020

फ़ेवरिट मेक अप प्रॉडक्ट....

जानिए, आपके फेवरिट मेकअप आर्टिस्ट के पसंदीदा मेकअप प्रॉडक्ट्स.

मेकअप की जादूगीरी से क्लाइंट्स को खूबसूरत बनाकर हर किसी का दिल जीत लेते हैं मेक अप आर्टिस्ट! अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके पसंदीदा मेक अप आर्टिस्ट कौन-सा मेक अप प्रॉडक्ट अपने क्लाइंट्स पर आज़माते हैं.

ज़ोरेन खलीली, मेकअप आर्टिस्ट ज़ोरेन्स स्टूडियो

ज़ोरेन्स स्टूडियो की ओनर और मेक अप आर्टिस्ट ज़ोरेन खलीली कहती हैं, "मुझे अरमानी का लुमिनस सिल्क फ़ाउंडेशन बेहद पसंद है. यह एक एवॉर्ड विनिंग ऑइल-फ्री फ्लूइड फ़ाउंडेशन है, जो स्किन की शाइन को बरक़रार रखने में बेहद असरदार है." आगे वह कहती हैं, "मुझे मेकअप फॉरएवर का बेस हाइड्रेटिंग प्राइमर भी काफ़ी पसंद है. यह स्किन की बनावट और स्मूदनेस के लिए टोन को संतुलित करने में सहायता करता है."

Vipul bhagat Makeup and Hair

विपुल भगत, मेक अप आर्टिस्ट, विपुल भगत हेयर एंड मेक अप ज़ोन

इंडिया के बेहतर मेक अप आर्टिस्ट में से एक विपुल भगत कहते हैं, "मैं अपने क्लाइंट्स की स्किन पर केवल प्रोफ़ेशनल ब्रांड्स ही इस्तेमाल करता हूं. मैं तक़रीबन 20 सालों से मैक और बॉबी ब्राउन ब्रांड्स के प्रॉडक्ट्स अपने क्लाइंट्स पर आज़मा रहा हूं. इनके प्रॉडक्ट्स स्किन को किसी भी तरह का नुक़सान नहीं पहुंचाते हैं. तो किसी एक प्रॉडक्ट का नाम लेना मेरे लिए मुश्क़िल होगा. मेरे लिए इनके सभी प्रॉडक्ट्स बेहतरीन है."

परफ़ेक्ट नेल आर्ट डिज़ाइन...यह नेल आर्ट आज़माकर दें हाथों को परफ़ेक्ट लुक.कॉलेज गोइंग गर्ल से लेकर वर्किंग वुमन को नेल आर्ट ...
12/05/2020

परफ़ेक्ट नेल आर्ट डिज़ाइन...
यह नेल आर्ट आज़माकर दें हाथों को परफ़ेक्ट लुक.

कॉलेज गोइंग गर्ल से लेकर वर्किंग वुमन को नेल आर्ट की जो डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद आती हैं, उनमें बो नेल आर्ट खास है. इससे आपके नेल्स को क्यूट लुक मिलेगा. बो नेल आर्ट की 4 डिजाइन आप भी ट्राय करें.

1. फ्रेंच टिप बो: अगर आप बो नेल आर्ट को एक सिंपल तरीके से कैरी करना चाहती हैं तो फ्रेंच टिप स्टाइल में कैरी करें. इसके लिए सबसे पहले व्हाइट नेल पेंट से फ्रेंच टिप बनाएं. इसके बाद आप ब्लैक नेल पेंट लेकर फ्रेंच टिप के काॅर्नर पर बो लुक क्रिएट करें. अंत में शियर टॉप कोट की मदद से अपने नेल आर्ट को सिक्योर करें. इस नेल आर्ट को आप रोजमर्रा में भी कैरी कर सकती हैं.

2. पोल्का डॉट स्टाइल: अगर नेल्स थोड़े लंबे हैं और आप नेल्स को एक कलरफुल लुक देते हुए बो नेल आर्ट डिजाइन बनाना चाहती हैं, तो पोल्का स्टाइल में बो नेल आर्ट बनाएं. इसके लिए पहले नेल्स पर बेस कलर लगाएं. इसके बाद एक नेल्स पर पोल्का स्टाइल तो दूसरी पर बिग बो क्रिएट करें.

3. ग्लिटर बो नेल आर्ट: अगर आप किसी खास अवसर के लिए बो नेल आर्ट डिजाइन बनाना चाहती हैं, तो ग्लिटर लुक क्रिएट करें. इसके लिए पहले बेस पर गोल्डन ग्लिटर नेल पेंट लगाएं. फिर दो नेल्स पर बिग बो बनाएं. अंत में टॉप कोट की मदद से नेल आर्ट को सील करें. आप चाहें तो अलग-अलग नेल्स पर डिफरेंट डिजाइन भी बना सकती हैं. इनमें एक नेल पर बो लुक बनाएं.

4. मिनी बो नेल आर्ट : अगर आप बो को एक सिंपल स्टाइल में नेल्स पर उकेरना चाहती हैं, तो मिनी बो नेल आर्ट डिजाइन का सहारा लें. इसके लिए अपने नेल्स पर बेस कलर लगा लें. चाहें तो सिर्फ शियर नेल पेंट भी लगा सकती हैं. इसके बाद एक टूथपिक या नेल आर्ट टूल की मदद से सिर्फ एक नेल या सभी नेल्स पर छोटा व पतला बो लुक क्रिएट करें. आखिरी में टॉप कोट की मदद से नेल आर्ट को कंप्लीट करें.

क्रायोलेन का जेल लाइनर क्लासिक रहते हुए भी क्रायोलेन का जेल लाइनर अपना असर दिखाता है!बहुत सारे आइलाइनर का इस्तेमाल करना ...
11/05/2020

क्रायोलेन का जेल लाइनर

क्लासिक रहते हुए भी क्रायोलेन का जेल लाइनर अपना असर दिखाता है!

बहुत सारे आइलाइनर का इस्तेमाल करना प्रैक्टिकल नहीं है और बात जब कलर्स की हो, तब गोल्ड ओल्ड क्लासिक पर लौटने से अच्छा कुछ नहीं है! ट्रेंड बदलते रहते हैं और लगातार बेहतर होते जाते हैं, लेकिन एक चीज़ है जो कभी नहीं बदलती और वह है ब्लैक आइलाइनर!

आइलाइनर, मेक अप का सबसे ज़रूरी हिस्सा है. इसके बिना कोई भी मेकअप पूरा नहीं माना जाता है. लोगों का पसंदीदा आइलाइनर वही होता है - जो ज़्यादा देर तक चले, स्मज प्रूफ़ और वाटर प्रूफ़ हो और जितना ज़्यादा हो सके उतना ज़्यादा ब्लैक हो! ऐसा आइलाइनर मिलना बहुत मुश्किल है, जिसमें ये सभी क्वालिटी हों. लेकिन, अब ऐसा नहीं है. परफेक्ट मैच अब ज़्यादा दूर नहीं है.

क्रायोलेन कॉस्मेटिक्स ने इंडिया के लिए खासतौर पर, सुपर ब्लैक जेल आइलाइनर लॉन्च किया. यह जेट-ब्लैक आइलाइनर इस्तेमाल में बहुत आसान है. यह लिक्विड लाइनर फ़ॉर्म्यूलेशन है जो सॉफ़्ट जेल जैसा फ़िनिश देता है. यह हाइली पिगमेंटेड जेल आइलाइनर 14 घंटों तक आंखों की खूबसूरती को बनाए रखता है. गर्मी और पसीने का इस पर कोई असर नहीं पड़ता. यह स्लीक पेंसिल केस में आता है और कई तरीकों से इसे इस्तेमाल किया जा सकता है, जैसे कि प्लेफ़ुल, सटल या फिर ड्रेमैटिक.

हम आपको यहां कुछ प्रोफ़ेशनल टिप्स दे रहे हैं, जिनकी मदद से आप बेहतर नतीजे पा सकते हैं:

क्रिस्प और स्मज प्रूफ़ लुक के लिए इसे लगाने के बाद 5 सेकंड तक ऐसे ही रहने दें.

स्मोकी आइ इफ़ेक्ट के लिए, इसके सेट होने से पहले स्मज कर दें और जिस लेवल का ड्रामा चाहिए वह पाइए.

ज़्यादा बेहतर कलर प्लेऑफ़ के लिए, जेल आइलाइनर लगाने से पहले, आइ शैडो प्रीमियर को बेस के तौर पर लगा लें और दिनभर बिना किसी टेंशन के अपना काम करते रहें.

यह जेल आइलाइनर सभी क्रायोलेन सिटी शॉप में मौजूद है और इस पर एक्सक्लूसिव शुरुआती ऑफ़र है, जिसे कोई भी अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहेगा!

Kryolan India

स्किन केयर प्रॉडक्ट का इस्तेमाल...क्या आप जानती हैं स्किन केयर प्रॉडक्ट लगाने का सही समय? स्किन केयर के लिए आप महंगे ब्र...
11/05/2020

स्किन केयर प्रॉडक्ट का इस्तेमाल...
क्या आप जानती हैं स्किन केयर प्रॉडक्ट लगाने का सही समय?

स्किन केयर के लिए आप महंगे ब्रांड्स के प्रॉडक्ट इस्‍तेमाल तो करती हैं, लेकिन आपको बता दें कि इनके इस्‍तेमाल का एक सही समय होता है. अगर आप सही समय पर ही इनका इस्‍तेमाल करें तो ही ये आपको फायदा पहुंचाते हैं वरना इन्‍हें लगाना बेकार ही रहता है.

फेसवॉश और क्‍लींजिंग का समय
सुबह उठने के समय पर हमारी स्किन सबसे ज्‍यादा सेंसिटिव होती है. इस समय आपको फेसवॉश से चेहरा साफ करने की जरूरत होती है. ज्‍यादा केमिकल युक्‍त फेसवॉश के इस्‍तेमाल से चेहरे पर लालिमा, जलन या मुहांसे तक हो सकते हैं. फेसवॉश और क्‍लींजिंग के लिए सुबह 6 से 7 बजे का समय बिलकुल ठीक रहता है.

सनस्‍क्रीन कब लगाएं
सुबह के समय स्किन सीबम नामक एंजाइम बनाती है जो कि त्‍वचा के लिए मॉइस्‍चराइजर का काम करता है. इस दौरान त्‍वचा को मॉइस्‍चराइजर और स्किन सीरम की जरूरत नहीं होती है. अगर आप इस समय क्रीम लगाते हैं तो उसे स्किन का सर्कुलेशन रुकजाता है. इस समय आपको बस अपनी स्किन के हिसाब से सनस्‍क्रीन लगाने की जरूरत होती है. अगर आपकी स्किन बहुत ड्राई है तो मॉइस्‍चराइजर भी लगाएं। सनस्‍क्रीन लगाने के लिए 8.30 से 9 बजे का समय सही होता है.

फेस वाइप्‍स और टिश्‍यू
आमतौर पर दोपहर के समय स्किन नेचरल ऑयल बनाती है, जिससे चेहरा बेजान और ऑयली दिखने लगता है. इस समय वैट वाइप्‍स या फेस वाइप्‍स का इस्‍तेमाल कर आप अपनी स्किन को तरोताजा और हाइड्रेट बनाए रख सकती हैं. इसके अलावा नेचरल ग्‍लो पाने के लिए खूब पानी भी पिएं.

मॉइस्‍चराइजर और हाइड्रेटिंग सीरम
शाम 5 बजे के बाद स्किन दोबारा अपना मॉइस्‍चर खोने लगती है. फेस सीरम या मॉइस्‍चराइजर लगाने का यही सही समय होता है. इस समय आप फेस ग्‍लॉस भी लगा सकती हैं. अगर आपकी रूखी त्‍वचा है तो ग्‍लॉस बड़ी जल्‍दी स्किन में अवशोषित हो जाएगा और चेहरे पर चमक आ जाएगी.

नाइट क्रीम और एंटी एजिंग प्रॉडक्ट
चेहरे पर एंटी-एजिंग क्रीम लगाने के बाद धूप मे नहीं निकलना चाहिए. इसलिए एंटी-एजिंग क्रीम को लगाने का सही समय रात को सोने से पहले का होता है. नाइट क्रीम या एंटी-एजिंग प्रॉडक्ट इस्‍तेमाल करने से पहले स्किन को साफ और टोन करना न भूलें. आप रात को सोने से पहले आई केयर क्रीम भी लगा सकती हैं.

यूं रखे स्किन का ख़्याल...बढ़ती उम्र में यूं रखेंगी स्किन का ख्याल, तो उम्र को भी दे देंगी मातउम्र का असर स्किन पर सबसे प...
08/05/2020

यूं रखे स्किन का ख़्याल...
बढ़ती उम्र में यूं रखेंगी स्किन का ख्याल, तो उम्र को भी दे देंगी मात

उम्र का असर स्किन पर सबसे पहले देखने को मिलता है, जिससे बुढ़ापा जल्दी झलकने लगता है, लेकिन अगर आप कुछ ब्यूटी टिप्स को फॉलो करें तो उम्र के स्किन पर होने वाले असर को रोका जा सकता है.

क्लेन्जिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग
क्लेन्जिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग हर उम्र में फॉलो करना चाहिए. इस मेथड से स्किन पर किसी भी तरह की गंदगी इकट्ठा नहीं होगी, जिससे त्वचा को इनसे होने वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा. साथ ही इस तरीके को फॉलो कर स्किन की चमक भी बरकरार रहेगी.

डायट
डायट से तत्व का ध्यान रखें. पर्याप्त पानी पिएं और सब्जियों व फलों का सेवन करें. इससे शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलेगी. क्रीम ऐसी चुनें जिसमें हाइड्रेशन लेवल ज्यादा हो. 35 की उम्र तक स्किन ड्राई होने लगती है. इस स्थिति से बचने के लिए सही क्रीम का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है.

एक्सट्रा हाइड्रेशन
एक्सट्रा हाइड्रेशन के लिए फेस मास्क का सहारा लें. बाजार में आजकल आसानी से हाइड्रेशन मास्क मिल जाते हैं. जिनमें स्किन को पोषण पहुंचाने वाले तत्वों के साथ ही उसे ग्लोइंग व सॉफ्ट बनाने वाले गुण भी मौजूद होते हैं. अगर आप इन मास्क का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो दही, शहद, स्किन ऑइल लगाने जैसे ऑप्शन्स का सहारा भी ले सकते हैं.

सनस्क्रीन का इस्तेमाल
सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें. सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से बचने के लिए इसका सहारा लेना जरूरी है. अगर आप फाउंडेशन लगाती हैं तो उसमें भी एसपीएफ क्वॉलिटी हो यह सुनिश्चित करें.

Address

Mahim

Telephone

+912225209069

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GlamStar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to GlamStar:

Share

Category