Mahoba Insight

Mahoba Insight Mahoba Insight ― सच ही मुद्दा हैं

30/05/2026

हिंदी पत्रकारिता दिवस: 200 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, जनपक्षधरता की विरासत और भविष्य की चुनौतियाओ के साथ सभी पत्रकार साथियों को शुभकामनाएं

#नितेन्द्रझां

11/05/2026

#महोबा सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी का बयान वायरल, प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी से मचा बवाल

छात्रा के अपहरण मामले में सियासत तेज, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गृहमंत्री को लिखा पत्र #महोबा  नीट अभ्यर्थी छात...
10/05/2026

छात्रा के अपहरण मामले में सियासत तेज, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गृहमंत्री को लिखा पत्र

#महोबा नीट अभ्यर्थी छात्रा निशा अहिरवार के कथित अपहरण प्रकरण ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
पत्र में अजय राय ने आरोप लगाया कि पीड़िता और उसके परिवार ने एक वर्ष पूर्व से ही धमकियों और उत्पीड़न की शिकायत स्थानीय पुलिस से की थी, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने शिकायतों को गंभीरता से लिया होता तो यह घटना रोकी जा सकती थी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अपहरण, बलात्कार और महिला उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जबकि सरकार “कानून का राज” स्थापित होने के दावे कर रही है।
अजय राय ने केंद्रीय गृहमंत्री से मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराने, स्थानीय पुलिस प्रशासन की जवाबदेही तय करने तथा पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार को कड़े निर्देश जारी करने की भी अपील की।



IndiaKhoz Vichar Mahoba Insight Nitendra Jha

महिला प्रधानाध्यापिका ने बेसिक शिक्षा अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- “प्रमोशन के बदले शारीरिक संबंध बनाने का बनाया दबा...
09/05/2026

महिला प्रधानाध्यापिका ने बेसिक शिक्षा अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- “प्रमोशन के बदले शारीरिक संबंध बनाने का बनाया दबाव”

(नितेन्द्र झां)
#महोबा :- शिक्षा विभाग से जुड़ा एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले की एक महिला प्रधानाध्यापिका ने बेसिक शिक्षा अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा है। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी महोबा ने उन्हें अपने आवास पर बुलाकर अशोभनीय प्रस्ताव दिए और विरोध करने पर मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया।
पीड़िता के अनुसार वह प्राथमिक विद्यालय तिन्दोली ब्लॉक कबरई में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं और वर्ष 2018 से विद्यालय में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय की समस्याओं को लेकर जब वह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचीं तो अधिकारी ने उन्हें घूरते हुए शाम को आवास पर मिलने के लिए कहा। महिला का आरोप है कि उन्होंने जाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद विभागीय दबाव और प्रताड़ना शुरू हो गई।
शिकायत पत्र में महिला ने आरोप लगाया कि विद्यालय के अन्य कर्मचारियों के माध्यम से भी उन पर “साहब की बात मानने” का दबाव बनाया गया। इतना ही नहीं, उनके निजी नंबर पर बार-बार फोन कर मानसिक रूप से परेशान किया गया। महिला ने आरोप लगाया कि बीएसए ने उनसे कहा कि “एक रात की ही बात है, तुम्हारा प्रमोशन करवा दूंगा” और अश्लील बातें करते हुए पकड़ने की कोशिश भी की।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने कथित मांगों को मानने से इनकार कर दिया तो उनके खिलाफ जांच बैठाई गई और बाद में बिना पर्याप्त साक्ष्य के निलंबन आदेश जारी कर दिया गया। पीड़िता का कहना है कि वह 17 वर्षों से शिक्षण कार्य कर रही हैं और उन्हें राज्य अध्यापक पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
शिकायत में महिला ने बीएसए के साथ-साथ दो अन्य शिक्षकों पर भी दबाव बनाने और सहयोग करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
अब इस मामले ने शिक्षा विभाग और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला जिले के शिक्षा विभाग के लिए बड़ा दाग साबित हो सकता है।

#नितेन्द्रझां #वायरल #समाचार
Nitendra Jha

09/05/2026

#महोबा बीती रात्रि जिले के अजनर में ट्रांसफॉर्मर अचानक धू -धू कर जल उठा।
ग्रामीणो द्वारा दमकल विभाग को सूचना दी।
काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

08/05/2026

ट्रैक्टर चोरी गैंग का पर्दाफाश, पुलिस मुठभेड़ में 3 शातिर दबोचे
चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, 2 बदमाश गोली लगने से घायल
#महोबा :- चरखारी पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली, तीन अन्य संदिग्ध ट्रैक्टर, अवैध तमंचे, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल भी हुए।
पुलिस के अनुसार, थाना चरखारी क्षेत्र के रायनपुर निवासी दीनदयाल ने 1 मई को शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 अप्रैल की रात उनका महिन्द्रा 475 डीआई ट्रैक्टर मय ट्रॉली अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में थाना चरखारी, स्वॉट और सर्विलांस टीमों का गठन किया गया।
जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी किया गया ट्रैक्टर-ट्रॉली मध्यप्रदेश ले जाकर बेचने की तैयारी की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने गौरहारी और भटेवरा कलां के बीच टूटी पुलिया के पास घेराबंदी कर दी। देर रात संदिग्ध ट्रैक्टर आते ही पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गजेन्द्र बघेल, रंजीत बघेल और रविन्द्र बघेल निवासी मुरैना, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो तमंचे 315 बोर, चार कारतूस, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। आरोपियों की निशानदेही पर ग्राम गुढ़ा के एक बाग से तीन अन्य संदिग्ध ट्रैक्टर भी बरामद किए गए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने चरखारी क्षेत्र से ट्रैक्टर चोरी की वारदात स्वीकार कर ली है। पुलिस अब इनके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड और अन्तर्राज्यीय नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए पहले सीएचसी चरखारी और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस मुठभेड़, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Nitendra Jha Mahoba Insight IndiaKhoz Vichar

युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं देने में जुटा प्रशासन, डीएम ने निर्माणाधीन खेल मैदान और कोर्ट का किया निरीक्षण #महोबा :- जि...
08/05/2026

युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं देने में जुटा प्रशासन, डीएम ने निर्माणाधीन खेल मैदान और कोर्ट का किया निरीक्षण
#महोबा :- जिला अधिकारी गजल भारद्वाज ने गुरुवार को ग्राम पंचायत पसवारा पहुंचकर निर्माणाधीन खेल मैदान, बैडमिंटन एवं बास्केटबॉल कोर्ट के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने निर्माण में उपयोग हो रही सामग्री की गुणवत्ता, भूमि समतलीकरण, ड्रेनेज व्यवस्था तथा कोर्ट के मानक आकारों की भी जांच की। उन्होंने मौके पर मौजूद इंजीनियरों और ठेकेदारों को कार्य की गति बढ़ाने तथा प्रतिदिन प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि युवाओं के लिए आधुनिक खेल सुविधाओं का विकास प्रशासन की प्राथमिकता है और निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बैडमिंटन और बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण समयबद्ध तरीके से पूरा कर खेल प्रेमियों को जल्द समर्पित किया जाएगा।
प्रशासन की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Nitendra Jha IndiaKhoz Vichar Mahoba Insight

07/05/2026

#महोबा शहर के पुराने प्राइवेट बस स्टैंड के पास बीती शाम वाहन खड़े करने के विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है।


#नितेन्द्रझां

#वायरल

Address

1-A Mahoba Insight, Jakariyapeer, Near Railway Station
Mahoba
210427

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mahoba Insight posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share