10/02/2026
वैशाली में 13 फरवरी को जन सुराज की नई रणनीति पर मंथन, प्रशांत किशोर करेंगे संगठनात्मक पुनर्गठन पर चर्चा
वैशाली |
जन सुराज पार्टी के संगठन को नए सिरे से सशक्त करने, संगठनात्मक पुनर्गठन और नव-निर्माण के उद्देश्यों को लेकर प्रशांत किशोर वैशाली जिला जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम मंथन कर सकते हैं।
इस दौरान हालिया बिहार चुनाव परिणामों, जन सुराज के भविष्य की रणनीति, तथा वैशाली जिले में संगठन को ज़मीनी स्तर पर मज़बूत करने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा होने की संभावना है।
इसी क्रम में वैशाली जिले के जन सुराज पार्टी एवं संगठन से जुड़े प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बातचीत भी की जाएगी, जिसमें संगठन की दिशा, कार्यशैली और आगामी राजनीतिक रोडमैप पर खुलकर विचार रखे जाएंगे।