05/09/2026
मैनपुरी/गांव समाज की भैंस को दबंगों द्वारा करीब 1.20 लाख रुपये में बेचने का आरोप लगा है। मामला थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर का है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के लोगों ने चंदा करके हरियाणा से एक साल का पड़वा खरीदा था, जिसे करीब तीन वर्षों से गांव समाज की भैंसों के लिए छोड़ा गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि भैंसा बेहद सीधा था और तीन साल में उसने किसी के साथ कोई घटना नहीं की। आरोप है कि सतीश चंद्र, वेदपाल उर्फ संजू, जागेश्वर और वर्तमान प्रधान कृष्णकांत ने एक राय होकर भैंसे को करीब 1.20 लाख रुपये में बेच दिया। शिकायत पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने एसपी से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्ट/:::/आफाक अली खान