CBS Live News

CBS Live News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from CBS Live News, Media/News Company, Mairwa.

मो,7355141420
https://dainik.bhaskar.com/fCifIiJqx0b
एक पत्रकार के रूप में, मेरा लक्ष्य है कि मैं समाज को बेहतर बनाने में योगदान कर सकूँ। मो,7355141420
https://dainik.bhaskar.com/fCifIiJqx0b

30/08/2026

मोजा के बेइज्जत भइला पर जुता के जोरदार पलटवार, कहलस- "अंधेरा में तू रहेला, चमक हमार रहेला!"
शहर में ठंड के दस्तक देतहीं जुता अउर मोजा के बीच घमासान शुरू हो गइल बा। ताजा मामला में मोजा जुता पर एगो गंभीर आरोप लगवलस कि पूरा दिन पसीना सोखे के बादहूं इज्जत खाली जुता के मिलेला।
ई सुन के भड़कल जुता तुरंत पलटवार करत कहलस कि तहरा महक के चलते लोग नाक सिकुड़ेला, जबकि हमहीं चमचमा के ओकरा पाँव के शान बढ़ाइला। एह अनोखा जुबानी जंग से बाजार के माहौल गरमा गइल बा अउर लोग एकर लुत्फ उठा रहल बा।

दैनिक भास्कर
30/08/2026

दैनिक भास्कर

 #हदहदवा भवानी रामपुर प्रतापपुर चीनी मिल
30/08/2026

#हदहदवा भवानी रामपुर प्रतापपुर चीनी मिल

आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।साधारण परिवेश में पल...
30/08/2026

आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।

साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर ‘सब कुछ’ पा लेने पर भी कुछ अधूरा था। अपने देश में न होना खलता था। मेरी पढ़ाई, आत्मविश्वास, दुनिया में कहीं भी सिर उठाकर चलने की ताक़त, सब इस मिट्टी का कर्ज़ था मुझ पर। वो कर्ज़ चुकाना था। चाहती थी जिस भारत का सपना देखा था, उसे बनाने वाली ईंटों पर मेरे भी हाथों के निशान हों। सो लौट आई, और IAS अधिकारी बनने का सौभाग्य मिला।

बहुत कुछ करने का मौका मिला और बहुत सीखा। देवरिया ने सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं, कर्तव्य है। मीरजापुर ने सिखाया कि ‘असंभव’ कोई तथ्य नहीं, बस एक राय है। और माँ विंध्यवासिनी के चरणों में बैठकर सीखा कि शक्ति किसी पद से नहीं, उनकी कृपा और लोगों के विश्वास से आती है। सबसे बड़ी सीख यह थी कि अपने लिए देखे सपने तो पूरे हो चुके थे, अब अपने लोगों के लिए देखे सपनों को जीना था। इस जीवन का असली सुकून उन आँखों में दिखा, जिस परिवार को पहली बार ज़मीन का हक़ मिला, जिस दिव्यांग को सम्मान से जीने का अवसर मिला, और जिस किसान के खेत को पानी मिला। उनके संघर्षों में साथ चलते हुए मैंने सीखा कि हर सरकारी फ़ाइल के पीछे एक व्यक्ति है, और उसकी गरिमा बनाये रखना ही न्याय है।

मूर्ख थी जो सोचा था कि कुछ देने आयी हूँ। सच यह है कि सबसे ज़्यादा मैंने ही पाया, और वो कर्ज़ और भी बढ़ता गया। लोग मेरी ख़ुशी में मुझसे ज़्यादा ख़ुश हुए। उन्होंने मुझे तब भी उसी विश्वास से देखा, जब मैं खुद ही थकी या टूटी थी। और इसी ने आगे बढ़ते रहने की हिम्मत दी। इतना प्यार, इतना सम्मान, इतना अपनापन मिला, कि मेरी झोली पूरी भर गयी। और इसमें उन साथियों, अधिकारियों और कर्मचारियों का भी बहुत बड़ा श्रेय है जिन्होंने मेरे कंधे से कंधा मिलाकर काम किया और साथ डटे रहे।

आज आभार से आँखें नम हैं। बस एक दृश्य इनमें बसा है। लहुरिया दह की पहाड़ी की वो वृद्ध माँ, जो अपने गाँव में पहली बार पानी पहुँचता देख कुछ नहीं बोली, बस काँपते हाथों से मेरा सिर छूकर आशीर्वाद दे गई। पद तो आज छूट गया, पर वह स्पर्श जीवन भर नहीं छूटेगा। और वह सपना भी नहीं छूटेगा, जो देश की इस मिट्टी ने मुझे दिया है।

आपकी अपनी,
दिव्या मित्तल

29/08/2026

प्रो०- राम लखन यादव !!

श्री गणेशाय नमः!!

मोब-9555183774, 7233999280, 8470887793

श्री राम लखन यादव ट्रेनिंग सेन्टर, टूर एण्ड ट्रेवल्स



नोट- हमारे यहाँ सेटरिंग कारपेन्टर, सरिया फिटर, मेसन, इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, वॉल पेन्टर, पाइप फिटर, बेल्डर, इन्सुलेटर डक्ट मैन, फर्निचर कारपेन्टर, एल्युमिनियम फिटर एवं फैब्रिकेटर आदि सिखाया जाता है।

दुबई, सऊदी, बहरीन, दोहाकतर इत्यादि देशों मे काम के लिए वीजा उपलब्ध है।

पता - अकटही बाजार, डरैला रोड, ड, बुध बाजार के बगल में, वोडाफोन टॉवर के पास, देवरिया (उ०प्र०)

29/08/2026

पूज्य देवरहा बाबा की कृपाभूमि देवरिया से महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोस्थली गोरखपुर तक आज सुशासन, विकास और लोक-कल्याण की यात्रा को नई गति मिलेगी।

देवरिया के सलेमपुर एवं भाटपार रानी विधान सभा क्षेत्रों में ₹305 करोड़ की 80 विकास परियोजनाओं तथा गोरखपुर में ₹130 करोड़ से अधिक लागत की 170 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास के साथ 'कल्याण मण्डपम्' जनसेवा को समर्पित होगा।

थाना श्रीरामपुर की सभी महिला आरक्षी के द्वारा थाना श्रीरामपुर पर आए हुए पुलिस उपाधीक्षक भाटपार रानी श्री मनोज कुमार  तथा...
28/08/2026

थाना श्रीरामपुर की सभी महिला आरक्षी के द्वारा थाना श्रीरामपुर पर आए हुए पुलिस उपाधीक्षक भाटपार रानी श्री मनोज कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक श्रीरामपुर संजय कुमार व वरिष्ठ उप निरीक्षक जीत बहादुर यादव, चौकी इंचार्ज मनीष त्रिपाठी तथा सभी पुलिसकर्मियों को राखी बाधा गया

28/08/2026
“ *समृद्ध महिला, समृद्ध बिहार” अभियान का हुआ शुभारंभ* जिला सीवान समाहरणालय परिसर स्थित NIC भवन में आज दिनांक 27 अगस्त 20...
27/08/2026

“ *समृद्ध महिला, समृद्ध बिहार” अभियान का हुआ शुभारंभ*

जिला सीवान समाहरणालय परिसर स्थित NIC भवन में आज दिनांक 27 अगस्त 2026 को माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “समृद्ध महिला, समृद्ध बिहार” अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सीवान जिला से आयोजित कार्यक्रम में श्री विजय प्रकाश मीणा भाoप्रoसेo, जिला पदाधिकारी सिवान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना तथा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (MMRY) के माध्यम से उनके स्वरोजगार एवं आजीविका के अवसरों को मजबूत करना है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत पात्र जीविका दीदियों के बैंक खातों में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से राशि का प्रत्यक्ष हस्तांतरण किया गया। इस अवसर पर जिले की कुल 9,445 जीविका दीदियों को प्रथम किस्त के रूप में ₹10,000 तथा 2,350 जीविका दीदियों को द्वितीय किस्त के रूप में ₹20,000 की राशि उनके बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की गई।

प्रथम एवं द्वितीय किस्त के रूप में प्राप्त सहायता राशि से जीविका दीदियों को अपने स्वरोजगार एवं आजीविका गतिविधियों को प्रारंभ करने अथवा विस्तार देने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। इससे महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, परिवार की आय में वृद्धि करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम में जीविका के पदाधिकारीगण, जिनमें कृषि प्रबंधक श्री कृष्णा गुप्ता, प्रबंधक–पशुधन, MMRY नोडल पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में जीविका दीदियाँ उपस्थित रहीं। उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा योजना के सफल क्रियान्वयन एवं जीविका दीदियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के समापन के अंतिम चरण में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जीविका दीदियों द्वारा जिलाधिकारी महोदय को राखी बांधी गई। इस आत्मीय अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने जीविका दीदियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने, अपने उद्यम एवं आजीविका गतिविधियों को सुदृढ़ करने तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

जिलाधिकारी महोदय ने जीविका दीदियों के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक सशक्तता से न केवल परिवार बल्कि पूरा समाज और बिहार समृद्ध होगा।

“समृद्ध महिला, समृद्ध बिहार” अभियान के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी ,
सिवान l
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

आज  दिनांक 27 अगस्त, 2026  को आगामी मौनिया बाबा राजकीय मेला एवं जुलूस के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर ज...
27/08/2026

आज दिनांक 27 अगस्त, 2026 को आगामी मौनिया बाबा राजकीय मेला एवं जुलूस के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी, सिवान, श्री विजय प्रकाश मीणा एवं पुलिस अधीक्षक, सिवान,श्री भारत सोनी की संयुक्त अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मेला की तैयारियों, श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, जुलूस मार्ग, विधि-व्यवस्था, अखाड़ों के अनुशासन तथा राजकीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त सिवान, अपर समाहर्ता सिवान सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
समयबद्ध एवं बेहतर समन्वय के साथ सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करने का निर्देश-
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Address

Mairwa
841239

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CBS Live News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share