15/07/2026
पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर आदिवासी हो समाज युवा महासभा एवं मानकी-मुंडा संघ की संयुक्त आपातकालीन बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री इपिल सामड की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में घटना की कड़ी निंदा करते हुए समाज की सुरक्षा, शांति एवं प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से 16 जुलाई 2026 को मझगांव के पड़सा मैदान में विशाल आपातकालीन बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
समाज के सभी बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं समुदाय के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में शामिल होने की अपील की गई है। सभी से अनुरोध है कि समाज की सुरक्षा और न्याय से जुड़े विषयों पर शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से एकजुट होकर विचार-विमर्श करें तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखें।
📅 दिनांक: 16 जुलाई 2026
📍 स्थान: पड़सा मैदान, मझगांव
एकजुट समाज • सुरक्षित समाज • न्यायपूर्ण समाज
APIR & APIR LIVE