Raaz Patil press

Raaz Patil press Prees

27/05/2026

आज निजला ग्यारस मनाई
आर्जनूनगर मे

श्री श्रवण राम मेगवाल दुवारा
गुल्फी बाट कर

बच्चे बहुत ख़ुश हुए

वैज्ञानिकों का कहना है कि सुपर अल-नीनो अब सिर्फ इतिहास की चेतावनी नहीं रह गया है. 1877-78 में दुनिया ने जिस सबसे शक्तिशा...
16/05/2026

वैज्ञानिकों का कहना है कि सुपर अल-नीनो अब सिर्फ इतिहास की चेतावनी नहीं रह गया है. 1877-78 में दुनिया ने जिस सबसे शक्तिशाली अल-नीनो का सामना किया. उसने वैश्विक सूखा, फसलें नष्ट होना, अकाल और बीमारियों का भयानक सिलसिला शुरू कर दिया था. आज 2026 में फिर वही स्थिति बन रही है.

प्रशांत महासागर तेजी से गर्म हो रहा है. समुद्र की गहराई में तापमान इतना बढ़ रहा है कि कुछ पूर्वानुमान 1877 वाले रिकॉर्ड को भी तोड़ने की बात कर रहे हैं. लेकिन इस बार अंतर यह है कि 1877 में दुनिया ठंडी थी, जबकि 2026 पहले से ही गर्म है. यानी ज्यादा आपदों और तबाही की आशंका.

1876 से 1878 के बीच अल-नीनो ने पूरी दुनिया को तबाह कर दिया. भारत, चीन, ब्राजील और अफ्रीका के बड़े हिस्सों में भयंकर सूखा पड़ा. मानसून पूरी तरह फेल हो गया. फसलें सूख गईं. पशु मर गए और लाखों-करोड़ों लोग भूख से तड़प-तड़प कर मारे गए. अनुमानों के अनुसार उस समय दुनिया की आबादी का 2-3 प्रतिशत यानी 3 से 6 करोड़ लोगों की मौत हुई. कई विशेषज्ञों का अनुमान 5 करोड़ मौतों का है...

अगर मैं खुद पर कविता लिखूं, तो लिखूंगा चेहरे से उतना सुंदर नहीं, अपनी सादगी से मैं महकता हूँ दिल साफ़ है मेरा, मन में जो ...
16/05/2026

अगर मैं खुद पर कविता लिखूं, तो लिखूंगा
चेहरे से उतना सुंदर नहीं, अपनी सादगी से मैं महकता हूँ दिल साफ़ है मेरा, मन में जो आए वो बात कहता हूँ अंदर से भले टूट जाऊँ, पर दूसरों को हंसाने का हुनर रखता हूँ, हां मैं अपनी सादगी से महकता हूं

जीव प्रेमी मुक्षी खान
15/05/2026

जीव प्रेमी मुक्षी खान

अनूपगढ़ में फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तारअनूपगढ़। शहर के प्रेमनगर क्षेत्र में दंपती पर जानलेवा फायरिंग करने के मा...
15/05/2026

अनूपगढ़ में फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
अनूपगढ़। शहर के प्रेमनगर क्षेत्र में दंपती पर जानलेवा फायरिंग करने के मामले में अनूपगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश कुमार उर्फ प्रिंस, अर्पण और रियासत अली शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार 10 मई की शाम प्रेमनगर क्षेत्र में एक दंपती अपने घर की बालकनी में खड़ा था। इसी दौरान आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली महिला के पास से निकल गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलने पर अनूपगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से खाली खोखा बरामद कर जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और अन्य सुराग जुटाकर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी रियासत अली के खिलाफ पहले भी मारपीट और अन्य आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
राज प्रेस श्री गंगानगर
मुखर वक्ता

13/05/2026

#छत्तरगढ़
राजासर भाटीयान में हल्की-हल्की बारिश के साथ पड़े बड़े-बड़े ओले
ताज़ा खबर
राज प्रेस
श्री गंगानगर

Address

Chhattargadh
Malviya Nagar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Raaz Patil press posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share