Himachal Khabar

Himachal Khabar हिमालय से सभी खबरे ...

चिमरेट व टिंगरेट पंचायत के समिति सदस्य पद के उम्मीदवार शिक्षित, सभ्य, मिलनसार अपना बहुमूल्य वोट और आशीर्वाद देकर विजय बन...
05/05/2026

चिमरेट व टिंगरेट पंचायत के समिति सदस्य पद के उम्मीदवार
शिक्षित, सभ्य, मिलनसार अपना बहुमूल्य वोट और आशीर्वाद देकर विजय बनाए 🙏

पंचायत चुनावों के लिए भाजपा ने जारी किए सुंदरनगर में जिला परिषद प्रत्याशियों के नाम
05/05/2026

पंचायत चुनावों के लिए भाजपा ने जारी किए सुंदरनगर में जिला परिषद प्रत्याशियों के नाम

मनाली ग्रांफू काजा मार्ग बहाली ने पकड़ी रफ्तार... मई के पहले सप्ताह  स्पीति घाटी के लाहुल घाटी से जुड़ने की है उम्मीद.. ...
27/04/2026

मनाली ग्रांफू काजा मार्ग बहाली ने पकड़ी रफ्तार... मई के पहले सप्ताह स्पीति घाटी के लाहुल घाटी से जुड़ने की है उम्मीद.. सड़क बहाली युद्धस्तर पर जारी!

05/04/2026
05/04/2026

हिमाचल प्रदेश के अटल टनल के साऊथ पोर्टल से सोलंगनाला तक बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। सड़क पर बर्फ की परत जमने से सुबह लाहौल की ओर गए वाहन फंस गए। शनिवार देर शाम बर्फबारी तेज हुई तो वाहन स्किड होने लगे। मनाली पुलिस ने राहत अभियान चलाकर वाहनों को निकाला

29/03/2026

अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल पर भारी बर्फबारी शुरू हो चुकी है। अतः पर्यटकों एवं आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फोर बाई टू (4×2) वाहनों तथा दोपहिया वाहनों को सोलंग बैरियर से आगे जाने की अनुमति फिलहाल नहीं दी जा रही है, जब तक बर्फबारी जारी है यदि अत्यंत आवश्यक हो तभी ऊँचाई वाले क्षेत्रों की ओर यात्रा करें और ऐसे में केवल फोर बाई फोर (4×4) वाहनों का ही उपयोग करें। साथ ही, मौसम एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके

डीएसपी मनाली केडी शर्मा के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान जारी, रेस्क्यू टीम ने 70 प्रतिशत पर्यटक वाहन निकालें, 30  प्रतिशत...
16/03/2026

डीएसपी मनाली केडी शर्मा के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान जारी, रेस्क्यू टीम ने 70 प्रतिशत पर्यटक वाहन निकालें, 30 प्रतिशत वाहनों के निकालने का कार्य जारी, लाहुल घाटी में जगह जगह होटलों में ठहरे पर्यटकों को भी मनाली आने का इंतजार,,,

16/03/2026

:
पिछले कल धुंधी तथा अटल टनल के आसपास अचानक हुई भारी बर्फबारी के कारण लगभग एक हजार से अधिक वाहन साउथ पोर्टल के पास बर्फ में फंस गए थे। सड़क पर बर्फ शीशे की तरह जम जाने के कारण वाहन फिसल रहे थे और कई वाहनों का नियंत्रण भी बिगड़ गया था।

स्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस और बीआरओ (BRO) की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्य करते हुए अधिकांश वाहनों तथा उनमें सवार लोगों को सुरक्षित रूप से मनाली की ओर निकाला।
इस दौरान प्रशासन द्वारा भी बर्फ में फंसे वाहनों में मौजूद पर्यटकों को राहत प्रदान की गई तथा उन्हें पानी, जूस और फल आदि उपलब्ध करवाए गए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एसडीएम मनाली तथा बीआरओ के मेजर भी पुलिस टीम के साथ पूरी रात मौके पर उपस्थित रहे और स्थिति की लगातार निगरानी करते रहे।

बीआरओ की लेबर और मशीनरी की सहायता से सड़क पर जमी बर्फ को हटाने का कार्य भी लगातार जारी रखा गया। इसके लिए बेल्ट मशीनों तथा यूरिया खाद का उपयोग किया गया ताकि सड़क पर जमी बर्फ को पिघलाया जा सके और यातायात को सुचारू किया जा सके।

अधिकांश वाहनों को सुरक्षित रूप से मनाली की ओर भेज दिया गया है, जबकि कुछ वाहन जो बर्फ पर स्किड होकर फंस गए थे, उन्हें अभी बीआरओ की सहायता से मौके से निकाला जा रहा है।

Address

Manali

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Himachal Khabar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Himachal Khabar:

Share