SJ News

SJ News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from SJ News, Media/News Company, Manu market, Manali.

28/08/2026

कुल्लू

28/08/2026

रक्षाबंधन पर BJP विधायक रीना कश्यप ने सरकार को याद दिलाई महिलाओं को ₹1500 की गारंटी

28/08/2026

Sj न्यूज़ फेसबुक पेज पर राखी की फोटो प्रकाशित करने के लिए कृपया हमें व्हाट्सएप करें!

28/08/2026

भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के पावन पर्व रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ

17/08/2026

भुंतर (कुल्लू): गणपति चौक के समीप देर रात लगभग 1:00 बजे कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई...///

12/08/2026

नशा मुक्त कुल्लू की ओर कदम: नगर परिषद प्रतिनिधिमंडल ने SP कुल्लू से की शिष्टाचार भेंट
​कुल्लू शहर में पांव पसार रहे नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए नगर परिषद की टीम ने पुलिस अधीक्षक (SP) कुल्लू अभिषेक यादव से मुलाकात की। नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की अगुवाई में पहुंचे पार्षदों ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग उठाई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक को पारंपरिक कुल्लवी टोपी, मफलर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

10/08/2026

गली-गली में शोर है, कांग्रेस पार्टी कमजोर है’ के नारों से गूंजी पर्यटन नगरी; पूर्व विधायक गोविंद ठाकुर सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
​मनाली।
​पर्यटन नगरी मनाली के ऐतिहासिक मॉल रोड पर कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक विशाल जन आंदोलन रैली का आयोजन किया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक विफलताओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
​इस जन आंदोलन रैली में पूर्व विधायक गोविंद ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ जिला परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर दास, पूर्व महिला आयोग प्रदेश अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष चंद्रा पदान, अनिल राणा, चमन कपूर सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।
​रैली मॉल रोड से शुरू होकर पूरे बाजार क्षेत्र से गुजरी, जहां कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान "गली-गली में शोर है, कांग्रेस पार्टी कमजोर है" जैसे तीखे नारों से पूरा मनाली मॉल रोड गूंज उठा।
​रैली को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं, जिससे आम जनता, व्यापारी और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग बेहद परेशान हैं। चुनावी वादों को पूरा करने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है और विकास कार्य ठप पड़े हैं। नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जनहित से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो इस आंदोलन को आगे और व्यापक रूप दिया जाएगा।

10/08/2026

शिमला मॉल रोड पर खुलेआम धूम्रपान!
सार्वजनिक स्थल पर विदेशी महिला ने बेखौफ जलाई सिगरेट
पर्यटकों की मनमानी पर उठे सवाल....////

09/08/2026
लावारिस खड़ी बाइक, मालिक का इंतज़ार!सुलतानपुर वार्ड नंबर 4 में गोपाल सूद के घर के पास पिछले 1 साल से एक बाइक (HP 42 2396) ...
07/08/2026

लावारिस खड़ी बाइक, मालिक का इंतज़ार!
सुलतानपुर वार्ड नंबर 4 में गोपाल सूद के घर के पास पिछले 1 साल से एक बाइक (HP 42 2396) लावारिस हालत में खड़ी है। अगर यह बाइक आपकी है या आप इसके मालिक को जानते हैं, तो कृपया इसे तुरंत हटा लें। स्थानीय लोग प्रशासन से भी इस पर संज्ञान लेने की अपील कर रहे हैं।

Address

Manu Market
Manali
175131

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SJ News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share