Himachal News

Himachal News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Himachal News, Newspaper, Chichoga, Manali.

01/03/2026
04/01/2026

आई.बेक्स चौक, मनाली से पुलिस थाना मनाली तक अनधिकृत रूप से सड़क किनारे पार्क किए गए सभी वाहनों के विरुद्ध मनाली पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए जा रहे हैं। इन वाहनों को इस स्थान पर पार्क न करने के बारे में कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं, परंतु इसके बावजूद यहां वाहन पार्क किए जा रहे हैं, जिस कारण पुलिस को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान करने पड़ रहे हैं।

इस स्थान पर वाहनों के पार्क होने से दोनों दिशाओं में वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से नहीं हो पाता, जिसके कारण अक्सर यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। एक दिन पूर्व प्रशासन एवं पुलिस द्वारा नगर परिषद मनाली तथा सभी संबंधित हितधारकों के साथ मिलकर इस स्थान पर अनधिकृत रूप से बैठे सभी स्ट्रीट वेंडरों को भी वहां से हटा दिया गया था।

मेरा मीडिया के माध्यम से सभी लोगों से निवेदन है कि उपरोक्त स्थान पर अपने वाहन पार्क न करें, अन्यथा प्रतिदिन इन वाहनों के चालान किए जाएंगे। सभी लोग अपने-अपने वाहनों को अपने घर की पार्किंग अथवा प्रशासन द्वारा निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही पार्क करें तथा क्षेत्र को स्वच्छ रखने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने में पुलिस का पूर्ण सहयोग करें।🙏

चंपा ठाकुर बनी मंडी जिला कांग्रेस कमेटी की पहली महिला अध्यक्षापूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर की बेटी है चंपा ठाकुरलगातार चौ...
04/01/2026

चंपा ठाकुर बनी मंडी जिला कांग्रेस कमेटी की पहली महिला अध्यक्षा
पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर की बेटी है चंपा ठाकुर
लगातार चौथी बार बनी है जिला परिषद सदस्य, दो बार लड़ चुकी है विधानसभा का चुनाव
न्यूज़ मिशन
मंडी
पूर्व मंत्री एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर की बेटी चंपा ठाकुर को पार्टी हाईकमान ने मंडी जिला कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह पहला मौका है जब मंडी जिला कांग्रेस कमेटी की कमान किसी महिला को सौंपी गई है। इससे पहले तक इस पद पर पुरूषों का ही कब्जा रहा है। चंपा ठाकुर ने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी हाईकमान का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है वह उसका बखूबी निर्वहन करने का प्रयास करेंगी। जिला में संगठन को मजबूत किया जाएगा। सभी को एकजुट करके पार्टी को नए मुकाम पर ले जाने का प्रयास रहेगा। यदि किसी के कोई मतभेद या मनभेद होंगे तो उन्हें भी दूर करके सभी को एक करने की कोशिश रहेगी।

1993 से जुड़ी है संगठन से, दो बार लड़ चुकी हैं विधानसभा का चुनाव
50 वर्षीय चंपा ठाकुर का बचपन से ही राजनीति से गहरा नाता रहा है। उनके पिता कौल सिंह ठाकुर कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शामिल हैं। आज भी प्रदेश की राजनीति में कौल सिंह ठाकुर की अपनी एक अलग पहचान है। चंपा ठाकुर अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं। चंपा ठाकुर ने वर्ष 1993 में एनएसयूआई से अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की। 1999 तक एनएसयूआई और युवा कांगेस में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। चंपा ठाकुर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव, महिला कांग्रेस की महासचिव और उपाध्यक्षा का दायित्व भी संभाल चुकी है। 2005 से चंपा ठाकुर चुनावी राजनीति में उतरी और लगातार चार बार अलग-अलग वार्डों से जिला परिषद की सदस्य निर्वाचित हुई। मौजूदा समय में भी चंपा ठाकुर जिला परिषद की सदस्य हैं। एक बार जिला परिषद की चेयरमैन भी रह चुकी हैं। चंपा ठाकुर वर्ष 2017 और 2022 में दो बार कांग्रेस पार्टी के टिकट पर मंडी सदर से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। चंपा ठाकुर के पति डा. जोगिंद्र ठाकुर श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक में डिप्टी एमएस के पद पर कार्यरत हैं। इनका बेटा एमबीबीएस करने के बाद अब आगे की पढ़ाई कर रहा है। बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ रही है।

अंतराष्ट्रीय दशहरा पर्व के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की विशेष बस सेवा कल से होगी शुरू।।। मेले में आने जाने वाली जनता के ...
01/10/2025

अंतराष्ट्रीय दशहरा पर्व के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की विशेष बस सेवा कल से होगी शुरू।।। मेले में आने जाने वाली जनता के लिए विभिन्न रूटों पर यह विशेष बस सेवाएं चलाई जाएगी।।।

जिला प्रशाशन लाहुल स्पीति द्वारा बरालचला में सफाई अभियान।ज़िला प्रशासन लाहुल-स्पीति द्वारा बरालाचा-ला टॉप एवं दीपक ताल प...
01/10/2025

जिला प्रशाशन लाहुल स्पीति द्वारा बरालचला में सफाई अभियान।
ज़िला प्रशासन लाहुल-स्पीति द्वारा
बरालाचा-ला टॉप एवं दीपक ताल पर आज आयोजित किया स्वच्छता अभियान :-उपायुक्त किरण भड़ाना

रमेश कँवर
मदरलैंड संवाददाता (केलांग) हिमाचल

ज़िला प्रशासन द्वारा वारालचा टॉप एवं दीपक ताल पर आज आयोजित किया स्वच्छता अभियान उपायुक्त किरण भड़ाना ज़िला प्रसाशन एवं SADA के संयुक्त तत्वाधान में आज वारालचा टॉप पर एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने किया। इस अभियान में जिला प्रशासन के साथ हीलिंग हिमालयास एवं साहस एनजीओ , सीमा सड़क संगठन के ओसी लेफ्टिनेंट कर्नल तेजस मोरे एवं सदस्य तथा सदा के SADA अंतर्गत काम करने वाले वास्की ट्रेडर्स के अरुण व उनके सहयोगियों ने इस सफ़ाई अभियान में हिस्सा लिया ।पुलिस अधीक्षक शिवानी महला,सहायक आयुक्त कल्याणी तिवाना,वन मण्डलाधिकारी इंद्रजीत सिंह सीरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रोशन लाल,ज़िला पंचायत अधिकारी सचिन,जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय डोगरा,उपनिदेशक बागवानी मीनाक्षी शर्मा,ज़िला कृषि अधिकारी मुंशी राम ठाकुर,एसडीओ पीडब्ल्यूडी नरेश ठाकुर, एसडीओ आईपीएच संजीव बोध सहित जिले के सभी प्रमुख विभागों के अधिकारीगण व कर्मचारी भी इस अभियान में सक्रिय रूप से मौजूद रहे और उन्होंने भरपूर योगदान दिया।इस सफाई अभियान में जिला के विभिन्न महिला मंडलों के सदस्यों ने विशेष रूप से भाग लिया ।
इस स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखते हुए पर्यावरण को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रखना था। इस अभियान के अंतर्गत कूड़ा-कचरा एकत्रित कर उचित स्थानों पर निस्तारण किया गया जिसमे लगभग 55 बैग कूड़े के एकत्रित किये गये जिनका भार 2.50 क्विंटल था । इस अभियान के अंतर्गत तथा पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।इसके पश्चात सभी द्वारा दीपक तक में भी इसी प्रकार का स्वच्छता अभियान चलाया गया जहाँ से शीशे के बोतलें एवं अन्य प्लास्टिक का कूड़ा एकत्रित किया गया ।
जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार के नियमित स्वच्छता अभियानों को सफल बनाने हेतु पूर्ण समर्थन एवं सहयोग दिया जाएगा। इस अवसर पर अन्य विभागाध्यक्षों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने भी स्वच्छता के महत्व पर विचार व्यक्त किए और सभी नागरिकों से स्वच्छता में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की गई।

15/05/2024

Address

Chichoga
Manali
175131

Telephone

09418052121

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Himachal News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category