Agni Express

Agni Express Agni express Newspaper
(1)

ये  डूमवाली  से Female Dog  गुम हो गया है किसे को मिले तो संपर्क करे -- 9728554499
24/04/2026

ये डूमवाली से Female Dog गुम हो गया है किसे को मिले तो संपर्क करे -- 9728554499

24/04/2026

📰 डबवाली में शोक के बीच चालान: कॉलोनी रोड पर गाड़ी खड़ी करने पर पुलिस कार्रवाई से उठे सवाल

डबवाली में एक दुखद घटना के दौरान, जब एक परिवार में मृत्यु होने के बीच कॉलोनी रोड पर खड़ी गाड़ी का पुलिस द्वारा चालान काट दिया गया। जबकि कि मृतक का घर उसी कॉलोनी रोड पर स्थित है, जहां शोक में आए लोग अपनी गाड़ियां खड़ी कर रहे थे।

इसी दौरान एक पुलिस जवान मौके पर पहुंचा और सड़क पर खड़ी एक गाड़ी का चालान काट दिया। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में नाराज़गी देखने को मिली |

क्या ऐसी परिस्थिति में पुलिस का यह कदम उचित था?

Dabwali Police Satish Jagga Digvijay Chautala Dushyant Chautala Aditya Devilal Dev Kumar Sharma pareek Renu Sharma Baldev Singh Mangiana Bhaskar news live

23/04/2026

शेरगढ़ के पास तुड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी आग, बाइक टकराई — तीन घायल, महिला व बच्ची झुलसी

18/04/2026

डबवाली के नजदीक पंजाब गांव मेहना के खेत में लगी आग मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिशें

BJP Haryana पेज की  पोस्ट पर भड़के दिग्विजय चौटाला, सोशल मीडिया पर तीखा हमलाहरियाणा की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी ...
18/04/2026

BJP Haryana पेज की पोस्ट पर भड़के दिग्विजय चौटाला, सोशल मीडिया पर तीखा हमला

हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। दिग्विजय चौटाला ने BJP हरियाणा के सोशल मीडिया पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सीधा हमला बोला है।

दिग्विजय चौटाला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि डबवाली की जनता ने उन्हें 35 हजार वोट दिए, जबकि BJP को मात्र 7 हजार वोट मिले और उनकी “जमानत जब्त” हो गई थी

Digvijay Chautala Dushyant Chautala. Jannayak Janta Party Randeep Singh Mattdadu Renu Sharma.

जजपा नेता दिग्विजय चौटाला के बयान पर बीजेपी हरियाणा का सोशल मीडिया पेज से पलटवार लिखा जो न विधायक है और न सांसद, ऐसे जमा...
18/04/2026

जजपा नेता दिग्विजय चौटाला के बयान पर बीजेपी हरियाणा का सोशल मीडिया पेज से पलटवार
लिखा
जो न विधायक है और न सांसद, ऐसे जमानत जब्त पार्टी के तथाकथित युवा नेता दिग्विजय चौटाला माननीय मुख्यमंत्री के लिए आपत्तिजनक और अभद्र शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।

आप अपने ही घर और पार्टी को संभाल नहीं पाए और 24×7 दिन-रात जनता की सेवा करने वाले मुख्यमंत्री जी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। आपको शर्म आनी चाहिए।

पहले अपने गुंडों से विश्वविद्यालय में दंगे करवाते है और फिर सस्ती TRP के लिए अपने भाई से भी आगे निकलकर बड़ा नेता बनना चाहते हैं। याद रखिए, जनता सब देख रही है।

सत्ता जाने की सनक ऐसी ही होती है। दुष्यंत चौटाला आज भी अपने आप को मुख्यमंत्री से बड़ा मानते हैं। क्या जनता द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री का भी उन्हें सम्मान नहीं?

ऐसे मुख्यमंत्री, जो अपनी मुस्कान से हरियाणा के परिवारजनों का दिल जीत लेते हैं; जो खुद को ‘मुख्यमंत्री’ नहीं, ‘मुख्यसेवक’ मानते हैं और 24 घंटे CM हाउस के दरवाजे जनता के लिए खुले रखते हैं।

जिनसे कभी भी, कहीं भी कोई भी मिल सकता है - प्रोटोकॉल से परे, वे सबकी सुनते हैं। ऐसे नायाब मुख्यमंत्री जी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मर्यादा और भाषा की एक सीमा होती है। उसे पार करना आपके चरित्र को उजागर करता है।

याद रखिए, अभी तो सिर्फ जमानत जब्त हुई है - अगली बार प्रदेश की जनता आपको हरियाणा से ही बाहर कर देगी।

18/04/2026

पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो क्लिप अधूरी एवं भ्रामक है तथा लगाए गए आरोप निराधार।

पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं अन्य द्वारा गिरफ्तारी देने के दौरान हुए घटनाक्रम पर तथ्यों का विवरण।

हिसार पुलिस द्वारा आज पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा गिरफ्तारी देने के दौरान हुए घटनाक्रम तथा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के संबंध में स्थिति स्पष्ट की गई है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो अधूरा एवं भ्रामक है, जिससे वास्तविक तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।

दिनांक 16.04.2026 को गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार में इनसो संगठन द्वारा किए गए घटनाक्रम के संबंध में थाना शहर हिसार में जजपा नेताओं/कार्यकर्ताओं के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था तथा बीती रात उनमें से 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इसी क्रम में दिनांक 17.04.2026 को दुष्यंत चौटाला लाजपत नगर, हिसार स्थित कार्यालय में दोपहर 12:05 बजे पहुंचे और एक प्रेस वार्ता की। इसके उपरांत दिग्विजय चौटाला भी कार्यालय में पहुंच गए। प्रेस वार्ता के पश्चात लगभग 50/60 कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तारी देने की घोषणा करते हुए सभी थाना शहर हिसार की ओर रवाना हुए।

थाना शहर हिसार पहुंचकर उन्होंने सभी को एक साथ गिरफ्तार करने की मांग की। मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि जिन व्यक्तियों के नाम मुकदमे में दर्ज हैं, वही अपनी गिरफ्तारी दे सकते हैं, परंतु सभी व्यक्तियों की गिरफ्तारी संभव नहीं है। इस पर वे बिना गिरफ्तारी दिए वहां से रवाना हो गए।

इसी दौरान, इंचार्ज सीआईए मिलगेट हिसार अपनी ड्यूटी पूर्ण कर पुरानी सब्जी मंडी रोड से होते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर जा रहे थे। ठंडी सड़क मार्ग पर पीछे से तेज गति से सायरन बजाते हुए वाहनों का काफिला आया।

इस दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी द्वारा ओवरटेक कर सरकारी वाहन को टक्कर मारने का प्रयास किया गया। इसके बाद एक अन्य स्कॉर्पियो, जिस पर लाइट लगी हुई थी, ने भी तेज गति से वाहन को क्रॉस किया, जिससे दुर्घटना होते-होते बची।

स्थिति को स्पष्ट करने हेतु जब अधिकारी द्वारा वाहन रोका गया, तो दुष्यंत चौटाला के साथ आए कुछ कार्यकर्ता व सुरक्षाकर्मी अचानक वाहन के पास पहुंचे और वाहन की खिड़की खोलकर उन्हें नीचे उतारने का प्रयास किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारी के पास कोई हथियार नहीं था, जो वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

घटना के दौरान सीआईए स्टाफ के कर्मचारी राजकुमार के साथ भी धक्का-मुक्की की गई, जिससे वह सड़क पर गिरते-गिरते बचा। यह पूरा घटनाक्रम उपलब्ध वीडियो में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है।

पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो क्लिप अधूरी एवं भ्रामक है तथा लगाए गए आरोप निराधार हैं। इसके अतिरिक्त पूरे मामले की जांच एक उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी द्वारा करवाई जा रही है। इस संबंध में तथ्यात्मक वीडियो पुलिस द्वारा जारी किया जा रहा है।

Digvijay Chautala.  Dushyant Chautala.
17/04/2026

Digvijay Chautala. Dushyant Chautala.

17/04/2026

: 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह से खोला गया', ईरानी विदेश मंत्री अराघची का बड़ा ऐलान

| | @

17/04/2026

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का हिसार पुलिस पर गंभीर आरोप बोले पुलिस ने गाड़ी ने मेरी गाड़ी रोकने की कोशिश व मेरे साथियो के साथ बत्तमीजी की
Digvijay Chautala Dushyant Chautala Jannayak Janta Party

17/04/2026

Breaking News...
हिसार में पुलिस ऑफिसर ने बीच सड़क पर दुष्यंत चौटाला की गाड़ी रुकवाई.., गाड़ी ऊपर चढ़ाने की कोशिश ... दुष्यंत खुद गाड़ी रोकने पहुंचे, पुलिस वाले ने भगाई गाड़ी...

दुष्यंत ने DSP को कहा.. मेरा मामला दर्ज करो ...

मंडी डबवालीआदित्य चौटाला ऊंट गाड़ी लेकर मंडी पहुंचे | बोले करो दोनों क़े बायोमेट्रिक | लगायो नंबर प्लेट ऊंट क़े |Aditya Dev...
16/04/2026

मंडी डबवाली

आदित्य चौटाला ऊंट गाड़ी लेकर मंडी पहुंचे | बोले करो दोनों क़े बायोमेट्रिक | लगायो नंबर प्लेट ऊंट क़े |

Aditya Devilal Abhay Singh Chautala Indian National Lok Dal - INLD Gaurav Monga

Address

Mandi Dabwali

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Agni Express posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Agni Express:

Share