02/08/2026
मंडी। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बल्ह विधानसभा क्षेत्र के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अनिल चौधरी ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी में शामिल हुए अभी एक माह भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें बल्ह विधानसभा क्षेत्र भाजयुमो का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इसके लिए उन्होंने विधायक इंद्र सिंह गांधी, निहालचंद शर्मा, कुलदीप ठाकुर और ऋषभ शर्मा का विशेष धन्यवाद किया।
अनिल चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें जिम्मेदारियां देने में हमेशा अग्रणी रही है। उनकी नियुक्ति इस बात का प्रमाण है कि पार्टी मेहनत और समर्पण के साथ काम करने वाले युवाओं को सम्मान और अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा बल्ह विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।